न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एनीमिया रोग का कारण बनता हैं आयरन की कमी, इन 8 आहार से होगी शरीर में भरपाई

शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्वों में से एक होता हैं आयरन जिसकी कमी से आपका शरीर बीमार पड़ सकता हैं। आयरन शरीर में हीमोग्लोबिन बनाने में महत्वपूर्ण स्थान रखता हैं। ये हीमोग्लोबिन लाल रक्त कोशिकाओं में मौजूद होता है जो शरीर के विभिन्न हिस्सों में ऑक्सीजन पहुंचाने में मदद करता है

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 03 Aug 2022 7:24:38

एनीमिया रोग का कारण बनता हैं आयरन की कमी, इन 8 आहार से होगी शरीर में भरपाई

शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्वों में से एक होता हैं आयरन जिसकी कमी से आपका शरीर बीमार पड़ सकता हैं। आयरन शरीर में हीमोग्लोबिन बनाने में महत्वपूर्ण स्थान रखता हैं। ये हीमोग्लोबिन लाल रक्त कोशिकाओं में मौजूद होता है जो शरीर के विभिन्न हिस्सों में ऑक्सीजन पहुंचाने में मदद करता है। ऐसे में शरीर में आयरन की कमी ही जाए तो रक्त का स्तर कम होने लगता हैं और एनीमिया होने का खतरा सबसे अधिक होता है। इस समस्या से बचने के लिए आपको अपने आहार में ऐसी चीजों को शामिल करना चाहिए जो आयरन से भरपूर हो शरीर में इसकी कमी को दूर करने का काम करें। आयरन से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और हम स्वस्थ रहते हैं। आइये जानते हैं आयरन से भरपूर इन आहार के बारे में...

anemia,iron deficiency,causes of anemia,healthy living,Health tips

चुकंदर

चुकंदर आयरन का अच्छा स्रोत है। चुकंदर से प्राप्त आयरन से रक्त में हीमोग्लोबिन का निर्माण होता है और यह लाल रक्तकणों की सक्रियता के लिए भी प्रभावशाली होता है। चुकन्दर के अलावा चुकन्दर की पत्तियों में भी काफी अधिक मात्रा में आयरन होता है। खून की कमी यानी एनीमिया की शिकार लोगों के लिए चुकंदर रामबाण है। इसको रोज अपने आहार में सलाद या सब्जी के रूप में प्रयोग करने से शरीर में खून बनता है।

anemia,iron deficiency,causes of anemia,healthy living,Health tips

पालक

पालक कई प्रकार से सेहत के लिए लाभकारी हो सकता है। आयरन की पूर्ति के साथ यह कई अन्य पोषक तत्वों की भी शरीर की जरूरतों को आसानी से पूरा कर सकता है। आंकड़ों के मुताबिक 100 ग्राम कच्चे पालक में 2।7 मिलीग्राम आयरन होता है जो आपकी दैनिक आवश्यकताओं की 15 फीसदी तक की पूर्ति कर सकता है। पालक विटामिन सी से भी भरपूर होता है, विटामिन-सी आयरन के अवशोषण को बढ़ा देता है।

anemia,iron deficiency,causes of anemia,healthy living,Health tips

अनाज और दाल

अनाज का सेवन करने से भी आयरन की कमी दूर होती है क्योंकि इसमें आयरन अधिक मात्रा में होता है। हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ाने के लिए भोजन में गेंहू और सूजी की बनी चीजे बहुत फायदेमंद हैं। इसके अलावा आप कुछ दाल जैसे- अरहर, चना, बीन्स, छोले आदि का सेवन भी कर सकते हैं क्योंकि इनमें भी आयरन बहुत अच्छी मात्रा में होता है।

anemia,iron deficiency,causes of anemia,healthy living,Health tips

डार्क चॉकलेट

डार्क चॉकलेट न केवल स्वादिष्ट होती है बल्कि इसमें आयरन की मात्रा भी अच्छी होती है। डार्क चॉकलेट हर किसी की पसंदीदा होती है। इसे अपने दैनिक आहार में शामिल करना इतना मुश्किल काम नहीं है। बच्चे अधिक खुश होंगे उन्हें हर एक दिन चॉकलेट का एक क्यूब खाने को मिले। ऐसी चॉकलेट्स का चुनाव न करें जिनमें चीनी की मात्रा अधिक हो या जो कैरामेलाइज्ड हों। डार्क चॉकलेट चुनें जिनमें कोको की मात्रा अधिक हो। आप घर पर भी डार्क चॉकलेट बना सकते हैं।

anemia,iron deficiency,causes of anemia,healthy living,Health tips

अमरूद

अमरूद जितना ज्यादा पका हुआ होगा, उतना ही पौष्टिक होगा और आयरन से भरपूर होगा। पके हुए अमरूद को खाने से शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी नहीं होती। इसलिए महिलाओं के लिए यह और भी लाभदायक हो जाता है। इसके अलावा आम खाने से हमारे शरीर में रक्त अधिक मात्रा में बनता है, एनीमिया में यह लाभकारी होता है। अमरूद में फाइबर भी अच्छी मात्रा में होता है, इसलिए कब्ज रोगियों के लिए भी इसका सेवन बहुत फायदेमंद है। साथ ही अमरूद में मौजूद विटामिन सी इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है।

anemia,iron deficiency,causes of anemia,healthy living,Health tips

रेड मीट का सेवन

आयरन के सबसे अच्छे स्रोतों में रेड मीट सबसे प्रमुख रहा है। रेड मीट, प्रोटीन, कॉपर, सेलेनियम और विटामिन-बी के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। शोधकर्ताओं ने पाया है कि जो लोग मांसाहार के सेवन करते हैं, उनमें आयरन की कमी होने की आशंका कम होती है। हालांकि रेड मीट का अधिक सेवन हानिकारक हो सकता है, इसका संयमित मात्रा में ही सेवन किया जाना चाहिए।

anemia,iron deficiency,causes of anemia,healthy living,Health tips

बीज

अगर आप अपने दैनिक आहार में आयरन को शामिल करना चाहते हैं, तो बीज खाना शुरू कर दें। पोषण विशेषज्ञ के अनुसार प्रति 100 ग्राम सूखे कद्दू के बीज में 8.8 मिलीग्राम आयरन पाया जाता है। इसलिए अगर आपके लिए आयरन का सेवन बढ़ाना प्राथमिकता है तो बीज आपके दैनिक भोजन का हिस्सा होना चाहिए। भुने हुए बीज शाम के समय एक बेहतरीन हेल्दी स्नैकिंग विकल्प हो सकते हैं।

anemia,iron deficiency,causes of anemia,healthy living,Health tips

अनार

अनार ब्लड में आयरन की कमी को दूर करता है और एनीमिया जैसी बीमारियों से छुटकारा दिलाता है। इसके अलावा प्रतिदिन अनार का जूस पीने से शरीर में रक्त का संचालन अच्छी तरह से होता है। अनार में आयरन के साथ-साथ फाइबर की मात्रा भी बहुत अच्छी होती है, जो कब्ज की समस्या दूर करने में मदद करता है और वजन भी घटाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत