न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या आप भी करते हैं इन सब्जियों का कच्चा सेवन, पकाकर खाने में ही समझदारी

आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी ही सब्जियों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें कच्चा खाने की बजाय पकाकर खाने से अधिक पोषक तत्व मिलते हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 04 July 2022 2:32:11

क्या आप भी करते हैं इन सब्जियों का कच्चा सेवन, पकाकर खाने में ही समझदारी

स्वस्थ शरीर के लिए संतुलित आहार का सेवन करना बहुत जरूरी होता हैं। आप क्या खा रहे हैं वह पोषण युक्त होना चाहिए। लेकिन इसी के साथ यह भी जानना जरूरी है कि उनका सेवन किस तरह किया जाए ताकि आपको पूर्ण पोषण मिल सकें। कुछ आहार ऐसे हैं जिन्हें अधिक पकाने से उनका पोषण समाप्त हो जाता हैं और वहीँ कुछ आहार ऐसे भी हैं जिनका कच्चा सेवन आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी ही सब्जियों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें कच्चा खाने की बजाय पकाकर खाने से अधिक पोषक तत्व मिलते हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में...

in sabjiyo ko khaye pakakar,healthy living,Health tips

ब्रोकली

विशेषज्ञों का मानना है कि ब्रोकली में फाइबर, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा अधिक होती है। लेकिन अगर इसे उबाल कर या फिर भाप में पकाया जाए तो इसके सभी पोषक तत्व और ज्यादा मात्रा में निकलते हैं जो शरीर के लिए अच्छा है। हालांकि कुछ अध्ययन में ये भी कहा गया है कि कच्ची ब्रोकली खाने से 'सुल्फोरफेन' नाम का तत्व शरीर में पहुंचता है जो कैंसर से लड़ने में मदद करता है। इसलिए अगर कच्ची ब्रोकली खा रहे हैं तो दो कप खाइए और पका कर खा रहे हैं तो एक कप से कम मात्रा बहुत है।

in sabjiyo ko khaye pakakar,healthy living,Health tips

कच्चे आलू

वैसे तो आलू सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। सब्जियों में सबसे ज्यादा इसी का इस्तेमाल किया जाता है। आलू में सबसे ज्यादा स्टार्च पाया जाता है और इसके अलावा विटामिन-ए और विटामिन-डी की भी प्रचुर मात्रा पाई जाती है। लेकिन आलू को कभी कच्चा नहीं खाना चाहिए। ग्लाइकोकलॉइड विषाक्तता के कारण इसको हमेशा पका कर ही खाना चाहिए।

in sabjiyo ko khaye pakakar,healthy living,Health tips

पालक

पालक पोषक तत्वों का भंडार होता है। इसमें आयरन, मैग्नीशियम, कैल्शियम और जिंक पाया जाता है। हालांकि, हमारा शरीर इन सभी पोषक तत्वों को तब अवशोषित करता है जब पालक को पकाकर खाया जाए। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि पालक में ऑक्सैलिक एसिड पाया जाता है जो आयरन और कैल्शियम के अब्सॉर्प्शन को ब्लॉक कर देता है। ऐसे में पालक को पकाने से कैल्शियम और आयरन रिलीज हो जाता है। जिसे हमारा शरीर आसानी से अवशोषित कर लेता है।

in sabjiyo ko khaye pakakar,healthy living,Health tips

टमाटर

टमाटर में लाइकोपीन नाम का एक एंटीऑक्सीडेंट होता है जो क्रॉनिक डिजीज और कैंसर के खतरे को कम करने में मदद करता है। ऐसे में टमाटर को पकाकर खाने से यह लाइकोपीन रिलीज होता है। भले ही टमाटर को पकाकर खाने से इसमें मौजूद विटामिन सी 29 फीसदी तक कम हो जाता है लेकिन इसे 30 मिनट पकाने से इसमें लाइकोपीन 50 फीसदी से ज्यादा बढ़ जाता है।

in sabjiyo ko khaye pakakar,healthy living,Health tips

शिमला

मिर्च लाल-पीली शिमला मिर्च लाइकोपीन और फेरुलिक एसिड का एक और बेहतरीन स्रोत है। कुछ लोग इन्हें सलाद में कच्चा खाना पसंद करते हैं। लेकिन इन्हें पकाकार खाना ज्यादा हेल्दी होता हैं। क्योंकि ये विटामिंस को आसानी से अवशोषित कर लेते हैं। क्योंकि विटामिन सी आराम से गर्मी की वजह से नष्ट किए जा सकते हैं। इस सब्जी को पकाकर खाने से इसमें पौष्टिक तत्व बनें रहते हैं।

in sabjiyo ko khaye pakakar,healthy living,Health tips

बैंगन

कुछ लोगों की कच्चा बैंगन खाने की आदत होती है। इस आदत को जल्द सुधार ही सुधार लें। बैंगन में सोलनिन पाया जाता है जो एक जहरीला यौगिक है। इसको कच्चा खाने से गैस की समस्या हो सकती है।

in sabjiyo ko khaye pakakar,healthy living,Health tips

गाजर

पकी हुई गाजर में कच्ची गाजर की तुलना में अधिक मात्रा में बीटा-कैरोटीन होता है, जो एक कैरोटीनॉयड नामक पदार्थ है जिसे शरीर विटामिन ए में बदल देता है। यह विटामिन हड्डियों के विकास, विजन और इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाने में मदद करता है। गाजर को बिना छीले पकाकर खाने से इसकी एंटीऑक्सीडेंट पावर दोगुनी हो जाती है।

in sabjiyo ko khaye pakakar,healthy living,Health tips

राजमा

राजमा की सब्जी कई लोगों की फेवरेट होती है। बता दें कि इसमें लेक्टिन पाया जाता है और इस वजह से इसको कच्चा बिल्कुल भी न खाएं। ऐसा करने से पेट दर्द की उल्टी दस्त होने की संभावना बढ़ जाती है।

in sabjiyo ko khaye pakakar,healthy living,Health tips

मशरूम

मशरूम में भारी मात्रा में एर्गोथायोनीन नाम का एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होता है जो इसे पकाने के बाद रिलीज होता है। एंटीऑक्सीडेंट्स कोशिकाओं को डैमेज करने वाले फ्री रेडिकल्स और केमिकल्स को तोड़ने में मदद करते हैं। एंटीऑक्सीडेंट्स बीमारियों और बढ़ती उम्र की समस्याओं को भी कम करने में मदद करते हैं।

in sabjiyo ko khaye pakakar,healthy living,Health tips

ग्रीन बीन्स

हरी बीन्स में भी एंटीऑक्सीडेंट्स की भारी मात्रा पाई जाती है। लेकिन ये एंटीऑक्सीडेंट्स तभी मिलते हैं जब आप इसे बेक, या ग्रिल करके खाते हैं। उबालने और प्रेशर कुक करने से इसके एंटीऑक्सीडेंट्स खत्म हो जाते हैं।

in sabjiyo ko khaye pakakar,healthy living,Health tips

केल

हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए आपने अक्सर लोगों को सलाद में केल खाते हुए देखा होगा। केल काफी हेल्दी माना जाता है। लेकिन अगर आप केल को स्टीम करके खाते हैं तो इससे मिलने वाले फायदे दोगुने हो जाते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

  • खराब खानपान से दांत पीले हो जाते हैं
  • महंगे ट्रीटमेंट के बिना दांतों को चमकदार बनाएं
  • घरेलू नुस्खों से दांत सफेद और मजबूत बनते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

पुलिस कार्रवाई हुई तो क्या करेंगे शंकराचार्य? स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने खोला अपना ‘प्लान’
पुलिस कार्रवाई हुई तो क्या करेंगे शंकराचार्य? स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने खोला अपना ‘प्लान’
भारत की करारी हार के बाद पाकिस्तान का विवादित रिएक्शन, खिलखिलाकर हंसे मोहम्मद आमिर
भारत की करारी हार के बाद पाकिस्तान का विवादित रिएक्शन, खिलखिलाकर हंसे मोहम्मद आमिर
सफलता की सीढ़ी चढ़ने का मंत्र: प्रेमानंद महाराज की सलाह, रोज 10 मिनट का ये अभ्यास बदलेगा किस्मत
सफलता की सीढ़ी चढ़ने का मंत्र: प्रेमानंद महाराज की सलाह, रोज 10 मिनट का ये अभ्यास बदलेगा किस्मत
'बोलने के लिए शब्द नहीं मिल रहे…' अजित पवार को याद कर सदन में भावुक हुए सीएम फडणवीस
'बोलने के लिए शब्द नहीं मिल रहे…' अजित पवार को याद कर सदन में भावुक हुए सीएम फडणवीस
भोपाल में 10वीं के छात्र पर 30 सेकंड में 27 वार, दो नाबालिगों ने क्लब में किया हमला
भोपाल में 10वीं के छात्र पर 30 सेकंड में 27 वार, दो नाबालिगों ने क्लब में किया हमला
ईरान में बढ़ते संकट के बीच भारत की सख्त चेतावनी, नागरिकों से तुरंत देश छोड़ने की अपील
ईरान में बढ़ते संकट के बीच भारत की सख्त चेतावनी, नागरिकों से तुरंत देश छोड़ने की अपील
'हर कोने में लगे CCTV, गुरुकुल में वो लड़के कभी पढ़े ही नहीं', यौन आरोपों पर अविमुक्तेश्वरानंद का बयान
'हर कोने में लगे CCTV, गुरुकुल में वो लड़के कभी पढ़े ही नहीं', यौन आरोपों पर अविमुक्तेश्वरानंद का बयान
क्या हाई-प्रोटीन डाइट वाकई है फायदेमंद या सिर्फ ओवरहाइप्ड ट्रेंड? जानिए सच
क्या हाई-प्रोटीन डाइट वाकई है फायदेमंद या सिर्फ ओवरहाइप्ड ट्रेंड? जानिए सच
दिल्ली मेट्रो में दो कॉर्पोरेट कर्मचारियों के बीच मारपीट, कोच बना रणक्षेत्र; VIDEO ने मचाई सनसनी
दिल्ली मेट्रो में दो कॉर्पोरेट कर्मचारियों के बीच मारपीट, कोच बना रणक्षेत्र; VIDEO ने मचाई सनसनी
उत्तर प्रदेश: शंकराचार्य पर मुकदमा दर्ज कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी की ‘क्राइम कुंडली’, गौ-हत्या से रेप तक दर्ज 27 मामले
उत्तर प्रदेश: शंकराचार्य पर मुकदमा दर्ज कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी की ‘क्राइम कुंडली’, गौ-हत्या से रेप तक दर्ज 27 मामले
सिंगापुर पहुंचे CM योगी, होटल के बाहर भव्य स्वागत, टेमासेक के चेयरमैन से की अहम बैठक
सिंगापुर पहुंचे CM योगी, होटल के बाहर भव्य स्वागत, टेमासेक के चेयरमैन से की अहम बैठक
युवाओं में फिटनेस का क्रेज़ बन रहा खतरा, 8 पैक एब्स, चौड़ी छाती के चक्कर में बढ़ रही चोटें, जानें सही तरीके से हेल्दी वेट कैसे बनाए रखें
युवाओं में फिटनेस का क्रेज़ बन रहा खतरा, 8 पैक एब्स, चौड़ी छाती के चक्कर में बढ़ रही चोटें, जानें सही तरीके से हेल्दी वेट कैसे बनाए रखें
‘भारत के नहीं पाकिस्तान के राष्ट्रपिता हैं गांधी’, BJP विधायक यतनल के विवादित बयान से मचा सियासी तूफान, भड़का विपक्ष
‘भारत के नहीं पाकिस्तान के राष्ट्रपिता हैं गांधी’, BJP विधायक यतनल के विवादित बयान से मचा सियासी तूफान, भड़का विपक्ष
79वें BAFTA में आलिया भट्ट की धूम, GUCCI गाउन में दिखीं जादुई अंदाज में, हिंदी में दी स्पीच
79वें BAFTA में आलिया भट्ट की धूम, GUCCI गाउन में दिखीं जादुई अंदाज में, हिंदी में दी स्पीच