न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोनाकाल: गर्भवती महिलाओं के लिए दोहरी चुनौती, इन बातों का रखें ध्यान और ऐसे करें केयर

कोविड-19 महामारी के चलते हर कोई कठिन दौर से गुजर रहा है। दिमाग को कई तरह की चिंताओं ने घेरा हुआ है। ऐसे में गर्भवती

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Tue, 11 May 2021 11:56:32

कोरोनाकाल:  गर्भवती महिलाओं के लिए दोहरी चुनौती, इन बातों का रखें ध्यान और ऐसे करें केयर

कोविड-19 महामारी के चलते हर कोई कठिन दौर से गुजर रहा है। दिमाग को कई तरह की चिंताओं ने घेरा हुआ है। ऐसे में गर्भवती महिलाओं के लिए ज्यादा मुश्किलें हैं क्योंकि उन्हें खुद के साथ अपने होने वाले बच्चे का भी ख्याल रखना है। इस समय डिलीवरी सहज तरीके से हो सके इसके लिए ये तरीके आजमाए जा सकते हैं।

coronavirus,pregnant,pregnant lady,pregnant woman,tension,corona period,delivery,covid-19,health news in hindi

तनाव को कम करना

इस वक़्त में किसी का भी तनाव लेना बिल्कुल स्वाभाविक है और इसके लिए हम पूरा दोष कोरोना वायरस को दे सकते हैं। हालांकि तनाव किसी भी समस्या का हल नहीं होता है इसलिए सबसे पहले आप घर के अंदर रहने के दौरान सभी सलाह को मानें और सावधानियां बरतें जैसे कि नियमित रूप से साबुन से हाथ धोएं, अधिक प्रभावित होने वाली जगहों को छूने के बाद हाथों को सेनेटाइज़ करें, भीड़-भाड़ वाली जगह पर ना जाएं और लोगों से भी दूरी बनाकर रखें। तनाव को कम करने के लिए हल्के-फुल्के कंटेंट व फ़िल्में देखें, मनोरंजक किताबें पढ़ें, अपने दूसरे शौक़ पूरे करें, ताकि आप तनाव को दूर कर सकें।

coronavirus,pregnant,pregnant lady,pregnant woman,tension,corona period,delivery,covid-19,health news in hindi

डॉक्टर अपॉइन्टमेंट और मेडिकल केयर

एक स्वस्थ बच्चे के लिए मां का स्वस्थ रहना बहुत ज़रूरी होता है। यदि लॉकडाउन के दिनों में आपने डॉक्टर से अपॉइंटमेंट लिया है, तो बिना भूले और लापरवाही के अपने स्त्री रोग विशेषज्ञ के साथ संपर्क में बनी रहें और अपने साथ होने वाले किसी भी बदलाव के बारे में उन्हें अवगत कराएं।

इस महामारी से निपटने के लिए चिकित्सकीय और स्वास्थ संस्थाएं पूरी ताक़त और लगन से लोगों की मदद कर रही हैं। हालांकि सभी हॉस्पिटल्स ने भीड़ जमा ना हो इसलिए आने वाले लोगों की एक संख्या तय की है, लेकिन किसी भी इमरजेंसी के समय जनरल फ़ीज़िशियन और मेडिकल एक्सपर्ट सेवा में मौजूद रहते हैं। हालांकि कोविड-19 से बचने का सबसे अच्छा तरीक़ा यह है कि आप अपने रेग्युलर मेडिकल रूटीन को अतिरिक्त सावधानियों के साथ फ़ॉलो करें।

coronavirus,pregnant,pregnant lady,pregnant woman,tension,corona period,delivery,covid-19,health news in hindi

डिलीवरी

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए कई परिवार होम-डिलीवरी करवाने का फ़ैसला कर रहे हैं। लेकिन अगर आपको लगे कि वे चीज़ें मौजूद नहीं हैं, जो बच्चे के जन्म के लिए ज़रूरी हैं तो आप इस तरह का फ़ैसला ना लें। अपने स्त्री रोग विशेषज्ञ से संपर्क में रहें और यदि आप होम डिलीवरी करवाना चाहते हैं, तो उन्हें इस बात की जानकारी पहले से देकर रखें।

और इस बात का भी ध्यान रखें कि उस जगह पर मां-बच्चे की देखभाल के लिए सभी चिकित्सा संबंधी सामग्री उपलब्ध हो, जहां पर बच्चे का जन्म होने वाला हो। यदि आपकी गर्भावस्था में कोई कॉम्प्लिकेशन्स हैं, तो होम-डिलीवरी करवाना उचित नहीं होगा। आप जो भी फ़ैसला ले रही हैं, उसे ध्यान से लें, क्योंकि यह सिर्फ़ बच्चे के जन्म से नहीं बल्कि आपकी सेहत से जुड़ा हुआ फ़ैसला भी है।

coronavirus,pregnant,pregnant lady,pregnant woman,tension,corona period,delivery,covid-19,health news in hindi

क्या आप ख़तरे में नहीं हैं?

कोरोना वायरस के पिछले आंकड़ों के अनुसार, एसएआरएस और एमईआरएस की तरह ग्लोबल हेल्थ एक्सपर्ट का भी मानना है कि गर्भवती महिलाओं में कई सारी बीमारियां और संक्रमण होने की संभावना अधिक होती है। गर्भावस्था के दौरान, भ्रूण की रक्षा करने की वजह से शरीर की इम्यूनिटी स्वाभाविक रूप से कम हो जाती है, इसलिए महिलाओं में किसी भी संक्रमण के होने का ख़तरा अधिक होता है। इस समय यह कहना काफ़ी कठिन है कि यदि मां संक्रमित होती है, तो यह संक्रमण भ्रूण में स्थानांतरित हो जाएगा क्योंकि हाल के दिनों में कोरोना वायरस से संक्रमित जो भी महिलाएं मां बनी हैं उनमें से किसी भी बच्चे की रिपोर्ट कोविड-19 पॉज़िटिव नहीं पाई गई है।

coronavirus,pregnant,pregnant lady,pregnant woman,tension,corona period,delivery,covid-19,health news in hindi

डाइट ऐंड फ़िटनेस

गर्भावस्था के दौरान आपको अपनी डाइट और फ़िटनेस पर बहुत ज़्यादा ध्यान देने की ज़रूरत होती है। आप जो भी खाएंगी, वह आपके बच्चे को भी सीधे तौर पर प्रभावित करेगा, इसलिए ध्यान दें कि आपका खाना संतुलित हो और लिक्विड की मात्रा भी बिल्कुल सही हो। संक्रमण के ख़तरे से बचे रहने और शारीरिक रूप से फ़िट रहने के लिए घर के अंदर ही चलें और अपनी ऐक्टिविटी की योजना के बारे में अपने डॉक्टर को जानकारी देती रहें।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग