न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बुखार में रोगी को ऊर्जा देने के लिए खिलाया जाता है शहद, प्रदान करता है दीर्घायु...

सदियों से अपने स्वास्थ्यवर्धक गुणों के कारण हमारे खानपान समेत कई आयुर्वेदिक औषधियों, कारगर घरेलू नुस्ख़ों में शामिल रहा है शहद…

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Thu, 13 May 2021 5:11:24

बुखार में रोगी को ऊर्जा देने के लिए खिलाया जाता है शहद, प्रदान करता है दीर्घायु...

सदियों से अपने स्वास्थ्यवर्धक गुणों के कारण हमारे खानपान समेत कई आयुर्वेदिक औषधियों, कारगर घरेलू नुस्ख़ों में शामिल रहा है शहद…भारत समेत दुनियाभर में प्राचीन काल से ही शहद के महत्व को स्वीकार किया गया है। हमारे वेदों में शहद का गुणगान किया गया है। उनमें लिखा गया है कि वैदिक काल में लोग मादक सुरा के साथ शहद का सेवन किया करते थे।

अरबी साहित्य में तो शहद पर कई कविताएं लिखी गई हैं। मशहूर अरबी कवि हाफ़िज़ की कविताओं में शहद का वर्णन पढ़ने को मिलता है। मिस्र में भी विभिन्न प्रकार की औषधियों के निर्माण में शहद का उपयोग किया जाता था। प्राचीन यूनान में शहद अत्यधिक लोकप्रिय था। ओलिम्पिक खेलों में कड़ी मेहनत वाली कसरतों के बाद पुनः शक्ति अर्जित करने के लिए शहद का ख़ूब उपयोग किया जाता था।

यूरोपीय औषधि-विज्ञान के जनक यानी मेडिकल साइंस के पिता माने जाने वाले हिपोक्रेट्स का विश्वास था कि शहद दीर्घायु प्रदान करता है। अत: वे अपने मरीजों को शहद लेने की सलाह देते थे। भारत में वाग्भट्ट के अनुसार शहद आंख के लिए बहुत उपयोगी है। आज भी आंख की विविध आयुर्वेदिक औषधियों के निर्माण में शहद का उपयोग किया जाता है।

honey,hive,honey bee,ayurvedic medicine,digestion,fever,tuberculosis,health news in hindi

शहद के पोषक तत्व

मधुमक्खियां फूलों का रस चूसकर उसे शहद के छत्ते में संचित करती हैं। एक किलो शहद इकट्ठा करने के लिए मधुमक्खियों को दो से पांच लाख फूलों का चक्कर काटना पड़ता है। कभी-कभी तो उन्हें फूलों की खोज में अपने स्थान से दो-दो मील दूर तक भटकना पड़ता है। शहद के छत्ते में एकत्र फूलों के रस में शुरुआत में 75% भाग पानी का होता है। पर जैसे-जैसे समय बीतता जाता है, पानी का अधिकांश भाग वाष्पित हो जाता है। इस प्रक्रिया के दौरान शहद में सिर्फ़ 20% ही पानी रह जाता है।

honey,hive,honey bee,ayurvedic medicine,digestion,fever,tuberculosis,health news in hindi

शुरुआत में मधुमक्खियों द्वारा फूलों से जमा किए गए रस में जो शुगर होता है, वह गन्ने में पाई जाने वाली शुगर की तरह होता है। पर छत्ते में एकत्रित करने के बाद उसमें रासायनिक परिवर्तन होते रहते हैं। गन्ने में पाई जाने वाली शुगर का रूपांतरण द्राक्ष यानी अंगूर में पाई जाने वाली शुगर और फलों के शुगर में हो जाता है। बाद में केवल 1.9% ही गन्ने की शुगर रह जाती है। शहद में 20% पानी के अलावा 76.4% शुगर होती है (40.5% फलों की शुगर, 34% द्राक्ष शुगर और 1.9% गन्ने की शुगर)। इसके अलावा डेक्सट्रीन, आयरन, फ़ॉस्फ़ोरस, कैल्शियम, सोडियम, पोटैशियम, सल्फ़र, मैग्नीज़ जैसे मिनरल्स पाए जाते हैं।

honey,hive,honey bee,ayurvedic medicine,digestion,fever,tuberculosis,health news in hindi

शहद के फ़ायदे

शहद मूलभूत रूप में शुष्क होता है, अत: यह कफ़ को दूर करता है। मोटापा कम करने के लिए इसका उपयोग किया जा सकता है। शहद कामोद्दीपक है, काम शक्ति को जगाता है। पुंसत्व में वृद्धि करता है। आयुर्वेद में शहद को ‘योगवादी’ माना गया है। अर्थात् जिस औषधी में शहद का मिश्रण किया जाता है, उस औषधी की रोग-निवारक शक्ति में वृद्धि हो जाती है। शहद पचाने में आसान है, यही कारण है कि इसके सेवन से हमें तुरंत ऊर्जा मिलती है।

शहद के नियमित सेवन से हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है। अपच, पेट की सूजन और एसिडिटी जैसी पेट संबंधित तक़लीफ़ों में भी शहद का सेवन फ़ायदेमंद होता है। बुख़ार में जब रोगी भोजन न कर पाने के कारण अशक्त हो जाता है, तब उसे ऊर्जा देने के लिए शहद खिलाने की सलाह दी जाती है। टायफ़ॉइड और न्यूमोनिया में भी शहद के सेवन की सलाह दी जाती है।

honey,hive,honey bee,ayurvedic medicine,digestion,fever,tuberculosis,health news in hindi

शहद में जीवाणुनाशक गुण पाए जाते हैं, यही कारण है कि जब टीबी की बीमारी की दवा नहीं बनी थी, तब टीबी के रोगियों को शहद दिया जाता था। मरीज़ों को कफ़ से राहत मिलती थी और उनका वज़न भी बढ़ता था। अल्सर होने पर शहद का लेप करने से घाव ठीक हो जाते हैं। मूत्र संबंधी बीमारियों, गठिया और वात रोगों में भी शहद दवा का काम करता है। बेशक शहद कई बीमारियों में लाभदायक है। पर किसी भी गंभीर बीमारी में इसका सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर या किसी आयुर्वेदिक चिकित्सक से सलाह ज़रूर ले लें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

कुलगुरु के इस्तीफे को लेकर गरमाया मामला, JNU में आधी रात ABVP और लेफ्ट विंग में हिंसक झड़प; कई छात्र गंभीर रूप से घायल
कुलगुरु के इस्तीफे को लेकर गरमाया मामला, JNU में आधी रात ABVP और लेफ्ट विंग में हिंसक झड़प; कई छात्र गंभीर रूप से घायल
पटना: शादी के रिसेप्शन में गोलियों की गूंज, अपराधियों ने दो सगे भाइयों की ली जान, मौके पर ही तोड़ा दम
पटना: शादी के रिसेप्शन में गोलियों की गूंज, अपराधियों ने दो सगे भाइयों की ली जान, मौके पर ही तोड़ा दम
O Romeo ने दूसरे संडे दिखाया दम, बनी शाहिद कपूर की छठी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म; जानिए 10 दिनों का कुल कलेक्शन
O Romeo ने दूसरे संडे दिखाया दम, बनी शाहिद कपूर की छठी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म; जानिए 10 दिनों का कुल कलेक्शन
शुक्र गोचर: होली से ठीक पहले मीन राशि में प्रवेश, वृषभ-कर्क समेत इन 4 राशियों की किस्मत चमकेगी
शुक्र गोचर: होली से ठीक पहले मीन राशि में प्रवेश, वृषभ-कर्क समेत इन 4 राशियों की किस्मत चमकेगी
पूर्व रेल मंत्री मुकुल रॉय का कोलकाता में निधन, महीनों से थे कोमा में
पूर्व रेल मंत्री मुकुल रॉय का कोलकाता में निधन, महीनों से थे कोमा में
बिना पसीना बहाए नींद में घटाएं वजन, बस सोने की आदतों में करें ये जरूरी बदलाव
बिना पसीना बहाए नींद में घटाएं वजन, बस सोने की आदतों में करें ये जरूरी बदलाव
‘शंकराचार्य मामले की जांच यूपी से बाहर हो’, अविमुक्तेश्वरानंद के पक्ष में उतरे स्वामी प्रकाशानंद
‘शंकराचार्य मामले की जांच यूपी से बाहर हो’, अविमुक्तेश्वरानंद के पक्ष में उतरे स्वामी प्रकाशानंद
त्रिशूली नदी में बस पलटी, आधी रात को हुए हादसे में 18 की मौत
त्रिशूली नदी में बस पलटी, आधी रात को हुए हादसे में 18 की मौत
जबलपुर-भोपाल हाईवे पर भयावह हादसा, रेलवे ओवरब्रिज का हिस्सा गिरा, 391 करोड़ में बना था पुल
जबलपुर-भोपाल हाईवे पर भयावह हादसा, रेलवे ओवरब्रिज का हिस्सा गिरा, 391 करोड़ में बना था पुल
उत्तर प्रदेश: शंकराचार्य पर मुकदमा दर्ज कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी की ‘क्राइम कुंडली’, गौ-हत्या से रेप तक दर्ज 27 मामले
उत्तर प्रदेश: शंकराचार्य पर मुकदमा दर्ज कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी की ‘क्राइम कुंडली’, गौ-हत्या से रेप तक दर्ज 27 मामले
सिंगापुर पहुंचे CM योगी, होटल के बाहर भव्य स्वागत, टेमासेक के चेयरमैन से की अहम बैठक
सिंगापुर पहुंचे CM योगी, होटल के बाहर भव्य स्वागत, टेमासेक के चेयरमैन से की अहम बैठक
युवाओं में फिटनेस का क्रेज़ बन रहा खतरा, 8 पैक एब्स, चौड़ी छाती के चक्कर में बढ़ रही चोटें, जानें सही तरीके से हेल्दी वेट कैसे बनाए रखें
युवाओं में फिटनेस का क्रेज़ बन रहा खतरा, 8 पैक एब्स, चौड़ी छाती के चक्कर में बढ़ रही चोटें, जानें सही तरीके से हेल्दी वेट कैसे बनाए रखें
‘भारत के नहीं पाकिस्तान के राष्ट्रपिता हैं गांधी’, BJP विधायक यतनल के विवादित बयान से मचा सियासी तूफान, भड़का विपक्ष
‘भारत के नहीं पाकिस्तान के राष्ट्रपिता हैं गांधी’, BJP विधायक यतनल के विवादित बयान से मचा सियासी तूफान, भड़का विपक्ष
79वें BAFTA में आलिया भट्ट की धूम, GUCCI गाउन में दिखीं जादुई अंदाज में, हिंदी में दी स्पीच
79वें BAFTA में आलिया भट्ट की धूम, GUCCI गाउन में दिखीं जादुई अंदाज में, हिंदी में दी स्पीच