न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बेहद तकलीफदायक स्थिति पैदा करती हैं बवासीर की समस्या, इन घरेलू उपायों से मिलेगा आराम

जिन व्यक्तियों को बवासीर होता है उन्हें उठने-बैठने में भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं जो इस बवासीर की पीड़ा में आपको राहत दिलाने का काम करेंगे। आइये जानते हैं इनके बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 08 Sep 2022 3:59:42

बेहद तकलीफदायक स्थिति पैदा करती हैं बवासीर की समस्या, इन घरेलू उपायों से मिलेगा आराम

आज के दौर में बवासीर जिसे हेमोरोइड या पाइल्स भी कहा जाता है, की समस्या बेहद आम हो चुकी हैं। लगभग 60 प्रतिशत लोगों को ये बीमारी कभी न कभी हो ही जाती है। इसका मुख कारण आपका गलत खानपान और अव्यवस्थित जीवनशैली होती हैं। इसमें आपके गुदा में और गुदा के निचले हिस्से के चारों ओर नसों में सूजन आ जाती है। गुदा में दर्द होना और खून बहना इसका बहुत आम लक्षण है। पाइल्स का दर्द बहुत ही भयंकर और दर्दनाक होता है। जिन व्यक्तियों को बवासीर होता है उन्हें उठने-बैठने में भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं जो इस बवासीर की पीड़ा में आपको राहत दिलाने का काम करेंगे। आइये जानते हैं इनके बारे में...

home remedies to treat piles,healthy living,Health tips

हल्दी का लेप

हल्दी को कड़वी तोरई के रस में लेप बनाकर मस्सों पर लगाने से सब तरह के मस्से नष्ट हो जाते हैं। इसमें अगर नीम का तेल या कोई भी कड़वा तेल मिलाकर मस्सों पर लगाया जाए तो और भी जल्दी राहत मिलती है।

home remedies to treat piles,healthy living,Health tips

एलोवेरा

एलोवेरा भी बवासीर में राहत देने का काम करता है। इसमें सूजनरोधक गुण होते हैं, जिसकी वजह से ये आंतरिक और बाह्य दोनों प्रकार की बवासीर में लाभदायक माना जाता है। साथ ही इससे जलन भी कम होती है, जिसके कारण कब्ज की समस्या नहीं होती है। एलोवेरा जेल को गुदा के बाहर मस्सों पर लगाने से भी काफी आराम मिलता है।

home remedies to treat piles,healthy living,Health tips

छोटी हरड़

छोटी हरड़ के 2 से 5 ग्राम चूर्ण का नियमित सेवन करते रहने तथा बवासीर पर अरंडी का तेल लगाते रहने से काफी राहत मिलता है। यह आपको भार में पंसारी की दुकान में आसानी से मिल जाएगी।

home remedies to treat piles,healthy living,Health tips

नीम

नीम का तेल को बवासीर के मस्सों पर लगाने से एवं 4-5 बूंद प्रतिदिन पीने से भी काफी राहत मिलता है। यह आपको कहीं भी मिल सकता है। वहीँ, नीम के बीजों की गिरी को लेकर गुड़ के साथ एक गिरी प्रतिदिन सुबह खाली पेट 7 दिन तक चबाकर खाने से खूनी एवं बादी बवासीर नष्ट हो जाते हैं।

home remedies to treat piles,healthy living,Health tips

छाछ

छाछ या पतली दही में काला नमक और जीरा का पाउडर डालकर पीने से बवासीर के मस्सों से राहत मिलता है। इससे आपको कब्ज से राहत मिलती है और पेट साफ रहता है।

home remedies to treat piles,healthy living,Health tips

अरण्डी का तेल

कैस्टर ऑयल या अरंडी का तेल में एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-फंगल, एंटी-बैक्टीरिया और अज्वलनशील जैसे गुण होते हैं। इसलिए, इसमें पाइल्स के आकार को कम करने और इसमें होने वाले दर्द को कम करने की शक्ति होती है। इसके लिए हर रात दूध में 3ml कैस्टर ऑयल लें साथ ही आप इसे प्रभावित जगह पर भी लगा सकते हैं। कैस्टर ऑयल को प्रभावित जगह पर लगाने और इसके नियमित सेवन से बवासीर के दर्द में आराम मिलता है।

home remedies to treat piles,healthy living,Health tips

जैतून का तेल

इसमें सूजन को ठीक करने वाले गुण होते हैं। ये रक्तवाहिकाओं में आई सूजन को कम करता है, इसलिए इस तेल को बादी बवासीर के मस्सों पर लगाने से फायदा मिलता है। इसके अलावा शुद्ध बादाम का तेल भी सूजन और जलन को कम करने में लाभदायक माना जाता है।

home remedies to treat piles,healthy living,Health tips

सेब का सिरका

सेब का सिरका अपने कषाय गुणों के कारण रक्तवाहिनियों को सिकोड़ने में मदद करता है। खूनी बवासीर में एक गिलास पानी में सेब के सिरके का एक चम्मच डालकर दिन में दो बार पिएं। बादी बवासीर में सेब के सिरके में रुई भिगाकर गुदा में रखें। इससे जलन और खुजली से राहत मिलेगी।

home remedies to treat piles,healthy living,Health tips

जीरा

बादी बवासीर में दर्द और जलन होने पर जीरे के दानों को पानी के साथ पीसकर लेप बना लें। इसे मस्सों वाली जगह पर लगाएं। खूनी बवासीर में जीरे को भूनकर मिश्री के साथ पीस लें। इसे दिन में 2-3 बार 1-2 ग्राम की मात्रा में मट्ठे के साथ लें।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

'ये हमारे ही बच्चे हैं, इन्हें क्यों पीटा जा रहा है?' CJP प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई को लेकर प्रियंका गांधी का सरकार पर हमला
'ये हमारे ही बच्चे हैं, इन्हें क्यों पीटा जा रहा है?' CJP प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई को लेकर प्रियंका गांधी का सरकार पर हमला
23 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म की भूख हड़ताल, CJP प्रतिनिधियों से मिले जेपी नड्डा
23 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म की भूख हड़ताल, CJP प्रतिनिधियों से मिले जेपी नड्डा
अनशन खत्म होने लगे, 23 दिन बाद तीन छात्रों ने तोड़ी भूख हड़ताल; सोनम वांगचुक के अगले कदम पर टिकी निगाहें
अनशन खत्म होने लगे, 23 दिन बाद तीन छात्रों ने तोड़ी भूख हड़ताल; सोनम वांगचुक के अगले कदम पर टिकी निगाहें
'एक शिक्षा मंत्री का इस्तीफा भी नहीं ले सकते', CJP के संसद मार्च के बीच राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तीखा हमला
'एक शिक्षा मंत्री का इस्तीफा भी नहीं ले सकते', CJP के संसद मार्च के बीच राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तीखा हमला
राममंदिर दान चोरी केस: टिन्नू यादव के बड़े दावे, चंपत राय, अनिल मिश्रा समेत कई नामों को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे
राममंदिर दान चोरी केस: टिन्नू यादव के बड़े दावे, चंपत राय, अनिल मिश्रा समेत कई नामों को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे
‘शहीद हो जाऊंगा, फिर जन्म लेकर लौटूंगा...’ सिर से बहता रहा खून, घायल प्रदर्शनकारी पुलिस को देता रहा चुनौती
‘शहीद हो जाऊंगा, फिर जन्म लेकर लौटूंगा...’ सिर से बहता रहा खून, घायल प्रदर्शनकारी पुलिस को देता रहा चुनौती
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भीषण भूस्खलन, मलबे में दबा मकान; एक ही परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भीषण भूस्खलन, मलबे में दबा मकान; एक ही परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, निजी अस्पताल में शिफ्ट करने की मांगी अनुमति
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, निजी अस्पताल में शिफ्ट करने की मांगी अनुमति
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डॉ. अनिल मिश्रा पर भी कस सकता है शिकंजा, जांच में मिले अहम सबूत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डॉ. अनिल मिश्रा पर भी कस सकता है शिकंजा, जांच में मिले अहम सबूत
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स