न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लूज मोशन की समस्या कर रही हैं परेशान, राहत पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

ऐसे में जरूरी हैं कि जल्द से जल्द इस समस्या से राहत पाई जाए। अगर आपका पेट खराब हो गया है और आप दवाई खाने से बचना चाहते हैं तो यहां बताए जा रहे घरेलू नुस्खों की मदद ले सकते हैं। आइये जानते हैं इन नुस्खों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 01 Nov 2022 3:14:20

लूज मोशन की समस्या कर रही हैं परेशान, राहत पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

दिवाली के दिनों में घरों में कई तरह के पकवान बनाए जाते हैं, फिर चाहे वह मीठा हो या ऑयली सभी बड़े चाव से इन्हें खाना पसंद करते हैं। लेकिन कई बार यह खानपान पेट के लिए असुरक्षित हो जाता हैं। पेट में इंफेक्शन हो जाने से कमजोरी, उल्टी या दस्त की परेशानी हो सकती हैं। हम यहां बात करने का रहे हैं दस्त अर्थात लूज मोशन के समस्या की। लूज मोशन के दौरान शरीर से सारा पानी निकल जाता है। इसके कारण शरीर में जान नहीं बचती है और कई बार तो उठना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में जरूरी हैं कि जल्द से जल्द इस समस्या से राहत पाई जाए। अगर आपका पेट खराब हो गया है और आप दवाई खाने से बचना चाहते हैं तो यहां बताए जा रहे घरेलू नुस्खों की मदद ले सकते हैं। आइये जानते हैं इन नुस्खों के बारे में...

लूज मोशन की समस्या कर रही हैं परेशान, राहत पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

अनार खाएं

शरीर में खून की कमी होने पर अनार खाने की सलाह दी जाती है। लूज मोशन में तुरंत राहत के लिए आप इसका जूस पी सकती हैं या दाने खा सकती हैं। केवल अनार ही नहीं इसके पत्ते भी बेहद फायदेमंद होते हैं। इसके लिए आपको एक बर्तन में पानी उबालना होगा। उबलते पानी में अनार के कुछ पत्ते डाल लें। अब गैस बंद कर दें और पत्तों को भिगने के लिए छोड़ दें। जब पानी का रंग बदल जाएं तब इसे छानकर पी लें। इसके सेवन से लूज मोशन की समस्या कम हो जाती है।

लूज मोशन की समस्या कर रही हैं परेशान, राहत पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

दही खाएं

दही में प्रोबायोटिक्स यानी गुड बैक्टीरिया होता है जो हमारी आंत को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है। लूज मोशन का कारण बनने वाले बैड बैक्टीरिया से लड़कर लूज मोशन की समस्या दूर करने में मदद कर सकती है दही। जब तक पेट पूरी तरह से ठीक न हो जाए तब तक रोजाना 2 बार 1 कटोरी सादी दही खाएं। आप चाहें तो दही में चुटकी भर नमक या काली मिर्च मिला सकते हैं लेकिन और कुछ न मिलाएं। लूज मोशन ठीक करने का बेहतरीन उपाय है 1 कटोरी सादी दही। आप चाहें तो छाछ भी पी सकते हैं क्योंकि ये भी दही से ही बनता है।

लूज मोशन की समस्या कर रही हैं परेशान, राहत पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

नमक और चीनी का घोल

बहुत अधिक लूज मोशन होने से हमारे शरीर में पानी की कमी होने लगती है, वहीं शरीर कमजोर होने लगता है और सिर चकराने लगता है। शरीर में नमक और शुगर के लेवल को कंट्रोल रखने के लिए साथ ही पानी की कमी को दूर करने के लिए नमक चीनी का घोल काफी कारगर साबित होता है। इसके लिए आप पहले पानी को उबाल लें, ताकि किसी भी इंफेक्शन का खतरा न रहें, पानी ठंडा हो जाने पर उसमें दो चम्मच चीनी और आधा चम्मच नमक मिला कर इसका घोल तैयार करें और इसका दिन में चार से पांच बार सेवन करें।

लूज मोशन की समस्या कर रही हैं परेशान, राहत पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

नींबू का रस

नींबू का रस आंतों की सफाई करने में काफी मददगार है। यह आपके दस्त को रोकने में काफी मदद कर सकता है। इसके लिए आपको एक कप पानी में नींबू का रस मिला देना है और रोज दिन में तीन बार यानी सुबह, दोपहर, शाम इसका सेवन करना है। कई लोगों को दस्त के साथ पेचिश या खूनी पेचिश की समस्या भी हो जाती है, यह उसमें काफी मददगार साबित हो सकता है।

लूज मोशन की समस्या कर रही हैं परेशान, राहत पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

जीरे का पानी

जीरे में एंटीसेप्टिक प्रॉपर्टीज होती है जो आंत को नुकसान पहुंचा रहे बैक्टीरिया को शरीर से बाहर निकालने में मदद करता है और आंत को राहत देता है। साथ ही जीरा का पानी शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता और तापमान को नॉर्मल करने में भी मदद करता है। केला, आलू और नारियल पानी की ही तरह जीरे में भी पोटैशियम होता है जो शरीर में इलेक्ट्रोलाइट के बैलेंस को बनाए रखने में मदद करता है।

लूज मोशन की समस्या कर रही हैं परेशान, राहत पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

नारियल पानी

नारियल पानी में पोटैशियम के साथ ही सोडियम जैसे इलेक्ट्रोलाइट्स पाए जाते हैं, जो शरीर के इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस को बनाए रखने में हेल्प करते हैं। ऐसे में लूज मोशन होने पर नारियल का ताजा पानी का सेवन करना चाहिए। नारियल पानी लूज मोशन की वजह से होने वाले डिहाइड्रेशन से आपको बचाएगा। दस्त की वजह से कई बार पेट में जलन भी होने लगती है, नारियल पानी पीने से जलन से भी राहत मिलती है।

लूज मोशन की समस्या कर रही हैं परेशान, राहत पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

केला

केले में बेहद अहम इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं जो लूज मोशन के साथ शरीर से बाहर निकले मिनरल्स के बैलेंस को वापस बनाए रखने में मदद करता है। साथ ही आपके थके हुए शरीर को एनर्जी भी देता है केला। लूज मोशन होने पर आप हर 3-4 घंटे में 1 केला खा सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

लखनऊ अग्निकांड: कैसे सुरक्षा खामियों ने इमारत को बना दिया मौत का जाल? सामने आईं हादसे की 5 बड़ी वजहें
लखनऊ अग्निकांड: कैसे सुरक्षा खामियों ने इमारत को बना दिया मौत का जाल? सामने आईं हादसे की 5 बड़ी वजहें
अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए पुलिस की विशेष एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील; मार्ग में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए पुलिस की विशेष एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील; मार्ग में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
राममंदिर चढ़ावा जांच ने पकड़ी रफ्तार, SIT ने सौंपी शुरुआती रिपोर्ट; नए लोगों से पूछताछ के संकेत
राममंदिर चढ़ावा जांच ने पकड़ी रफ्तार, SIT ने सौंपी शुरुआती रिपोर्ट; नए लोगों से पूछताछ के संकेत
बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा राजनीतिक दांव, दो सप्ताह में दूसरी बार TMC की नई कार्यसमिति गठित, चुनाव आयोग को भेजी सूची
बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा राजनीतिक दांव, दो सप्ताह में दूसरी बार TMC की नई कार्यसमिति गठित, चुनाव आयोग को भेजी सूची
लखनऊ अग्निकांड का दर्द: कानपुर के दो जिगरी दोस्तों की मौत, एक का परिवार कर रहा था इंतजार, दूसरे की मां को नहीं दी गई मौत की खबर
लखनऊ अग्निकांड का दर्द: कानपुर के दो जिगरी दोस्तों की मौत, एक का परिवार कर रहा था इंतजार, दूसरे की मां को नहीं दी गई मौत की खबर
चीन का अनोखा रोबोट बना चर्चा का विषय, बिजली बिल चुकाने  के लिए मांग रहा था पैसे, वायरल वीडियो देख लोग बोले- अब भिखारियों की नौकरी भी खतरे में
चीन का अनोखा रोबोट बना चर्चा का विषय, बिजली बिल चुकाने के लिए मांग रहा था पैसे, वायरल वीडियो देख लोग बोले- अब भिखारियों की नौकरी भी खतरे में
CUET UG 2026 परिणाम घोषित, एक क्लिक में चेक करें स्कोर और रैंक
CUET UG 2026 परिणाम घोषित, एक क्लिक में चेक करें स्कोर और रैंक
दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत
दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत
बॉक्स ऑफिस पर छाई 'कॉकटेल 2', 4 दिनों में 85 करोड़ की कमाई, जल्द छू सकती है 100 करोड़ का आंकड़ा
बॉक्स ऑफिस पर छाई 'कॉकटेल 2', 4 दिनों में 85 करोड़ की कमाई, जल्द छू सकती है 100 करोड़ का आंकड़ा
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
कंगना रनौत नहीं होंगी 'लॉक अप' के नए सीजन का हिस्सा, एकता कपूर ने फॉर्मेट में बड़े बदलाव का किया खुलासा
कंगना रनौत नहीं होंगी 'लॉक अप' के नए सीजन का हिस्सा, एकता कपूर ने फॉर्मेट में बड़े बदलाव का किया खुलासा