न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिना दवा के दूर होगा जोडों का दर्द, ये घरेलू नुस्खें हैं रामबाण उपाय

इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू नुस्खें लेकर आए हैं जिनकी मदद से बिना दवा के जोडों का दर्द दूर करने में मदद मिलेगी। तो आइये जानते हैं इन नुस्खों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 01 Apr 2022 10:18:25

बिना दवा के दूर होगा जोडों का दर्द, ये घरेलू नुस्खें हैं रामबाण उपाय

अर्थराइटिस (गठिया) एक ऐसी बीमारी हैं जिसमें उम्र के साथ जोडों में दर्द होने लगता हैं। जोड़ों का दर्द ऐसा होता है जो आपको 5 मिनट भी चैन की सांस नहीं लेने देता। बैठने-उठने यहां तक की करवट लेने में ये दर्द तकलीफ देता है। हांलाकि आजकल देखा जा रहा हैं कि युवाओं को भी इस समस्या का सामना करना पड़ रहा हैं। ऐसे में शुरू से ही सचेत रहा जाए तो अच्छा हैं ताकि इस परेशानी को पनपने के लिए ही समय ना मिल सकें। देखा जाता हैं कि जोड़ों में दर्द की समस्या उठते ही लोग दवाइयों और गोलियों का सेवन करने लगते हैं जो सेहत के लिहाज से उचित नहीं हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू नुस्खें लेकर आए हैं जिनकी मदद से बिना दवा के जोडों का दर्द दूर करने में मदद मिलेगी। तो आइये जानते हैं इन नुस्खों के बारे में...

बिना दवा के दूर होगा जोडों का दर्द, ये घरेलू नुस्खें हैं रामबाण उपाय

एक्सरसाइज और योग

गठिया से परेशान किसी महिला को अपने वजन को नियंत्रित और प्रबंधित करना चाहिए। इसका अत्यधिक महत्व है। लेकिन इसका मतलब जिम में वज़न उठाना या ज़ुम्बा क्लास जॉइन करना नहीं है। गठिया के रोगियों के लिए यह उचित नहीं है। आसान घरेलू एक्सरसाइज और योगासन करने से बहुत तेजी से वजन कम करने और जोड़ों के दर्द को कम करने में मदद मिल सकती है।

बिना दवा के दूर होगा जोडों का दर्द, ये घरेलू नुस्खें हैं रामबाण उपाय

हॉट थेरेपी

हॉट शावर लेना, नहाना या अपने पैरों को गर्म टब के पानी में डुबाना भी गठिया के दर्द को कम कर सकता है। कुछ लोग इलेक्ट्रिकल कंबल का भी इस्तेमाल करते हैं और उन पर सोते हैं, जिससे दर्द कम करने में मदद मिलती है। कुछ लोग आराम महसूस करने और दर्द को कम करने के लिए अपने जोड़ों पर एक नम हीटिंग पैड का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

बिना दवा के दूर होगा जोडों का दर्द, ये घरेलू नुस्खें हैं रामबाण उपाय

मेडिटेशन

मेडिटेशन गठिया के दर्द से राहत के लिए एक महान उपकरण हो सकता है। रोजाना मेडिटेशन बड़े लेवल पर तनाव को कम कर सकता है। यह अंततः सूजन और जोड़ों के दर्द को कम करने में मदद करेगा। मेडिटेशन करते समय सांस लेने की तकनीक, जप और सीधी मुद्रा रखने से चिंता और तनाव को कम करने में मदद मिलती है, जो गठिया के दर्द के सामान्य कारण हैं।

बिना दवा के दूर होगा जोडों का दर्द, ये घरेलू नुस्खें हैं रामबाण उपाय

नींबू

नींबू में पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जैसे कि मैग्नीशियम, पोटैशियम, कैल्शियम विटामिन ए, सी, बी1 और बी6। इन सभी पोषक तत्वों से भरपूर नींबू के छिलके को जोड़ों पर लगाने से दर्द में आराम मिलता है। इसके साथ ही पुराने से पुराना दर्द छूमंतर हो जाता है। नींबू के छिलके को जोड़ों पर लगाने का भी एक तरीका है जो हम आपको बताते हैं। इसके लिए आपको 2 नींबू के छिलके और 100 एमएल ऑलिव ऑयल लेना होगा। सबसे पहले नींबू को एक जार में डाल दीजिए। इसमें ऑलिव ऑयल डालिए। इसके बाद जार को अच्छी तरह से बंद करने के बाद करीब 2 हफ्तों के लिए रख दें। अब आपका मिश्रण तैयार है। इस मिश्रण को जोड़ों पर लगाएं। इस बात का ध्यान रखें कि जिस जगह पर इसे लगाए उसे किसी चीज से कवर कर लें ताकि उसमें हवा न लगने पाए।

बिना दवा के दूर होगा जोडों का दर्द, ये घरेलू नुस्खें हैं रामबाण उपाय

हल्दी का सेवन

कई जीवनशैली अध्ययनों और रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि गठिया के रोगी के आहार में हल्दी को शामिल करना उपयोगी होता है क्योंकि इसमें करक्यूमिन नामक एक केमिकल होता है, जिसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट तत्व होते हैं। यह गठिया के दर्द और सूजन के इलाज में मदद करता है। जैसे- गठिया के कई रोगी अपने दर्द में आराम के लिए हल्दी वाला दूध पीते हैं।

बिना दवा के दूर होगा जोडों का दर्द, ये घरेलू नुस्खें हैं रामबाण उपाय

ग्रीन टी

ग्रीन टी वेट लॉस के मिशन में सहायक होती है और इसका उपयोग सूजन और दर्द को कम करने में भी किया जा सकता है। गठिया के दर्द की तीव्रता को कम करने के लिए सुबह के समय बिना चीनी के ग्रीन टी का सेवन करना चाहिए।

बिना दवा के दूर होगा जोडों का दर्द, ये घरेलू नुस्खें हैं रामबाण उपाय

लहसुन

लहसुन के सेवन से जोड़ों के दर्द में काफी आराम मिलता है। विशेषज्ञ भी मानते हैं कि प्याज और लहसुन में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो जोड़ों के दर्द में फायदेमंद होते हैं। इनके नियमित सेवन से जोड़ों के दर्द की शिकायत होने का खतरा काफी कम हो जाता है ।

बिना दवा के दूर होगा जोडों का दर्द, ये घरेलू नुस्खें हैं रामबाण उपाय

गर्म और ठंडा कंप्रेशन

गर्म और ठंडा दोनों कंप्रेशन एक एंटी-इंफ्लेमेटरी के रूप में काम करते हैं। गर्मी मांसपेशियों को आराम देती है। बेहतर परिणामों के लिए, आप गर्म पानी की बोतल या गर्म पैड का इस्तेमाल कर सकते हैं। घुटने की सूजन को कम करने के लिए आप बर्फ का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आप एक आइस क्यूब को एक कपड़े में लपेट कर प्रभावित हिस्से पर लगा सकते हैं।

बिना दवा के दूर होगा जोडों का दर्द, ये घरेलू नुस्खें हैं रामबाण उपाय

एसेंशियल ऑयल्स से मालिश

मुलायम मालिश करने से जोड़ों के दर्द को कम करने में मदद मिल सकती है। तनाव और दर्द से राहत पाने के लिए अक्सर मालिश की जाती है। हालांकि, एक गठिया रोगी को तेजी से मालिश करने की बजाय हमेशा नरम और कोमल मालिश करवानी चाहिए। एसेंशियल ऑयल्स से मालिश करने से आपको जोड़ों के दर्द से तुरंत राहत मिल सकती है। कुछ अध्ययनों के अनुसार, अदरक और संतरे के एसेंशियल ऑयल्स घुटने के दर्द से छुटकारा पाने में अच्छा काम करते हैं। ये स्टिफनेस को दूर करता है और प्रभावित हिस्से में दर्द को कम करता है।

बिना दवा के दूर होगा जोडों का दर्द, ये घरेलू नुस्खें हैं रामबाण उपाय

अदरक

अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी कंपाउंड होते हैं जो सूजन को कम करने में मदद करते हैं। ये जड़ी बूटी जिंजरोल नामक कंपाउंड से भरपूर होती है, जो एंटी-इंफ्लेमेटरी होती है। अदरक के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा अदरक की चाय पीने से मदद मिल सकती है। आप अदरक को गर्म पानी में शहद और नींबू के साथ मिलाकर भी पी सकते हैं। दर्द कम होने तक दिन में 2-3 कप पानी का सेवन कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

लखनऊ अग्निकांड: कैसे सुरक्षा खामियों ने इमारत को बना दिया मौत का जाल? सामने आईं हादसे की 5 बड़ी वजहें
लखनऊ अग्निकांड: कैसे सुरक्षा खामियों ने इमारत को बना दिया मौत का जाल? सामने आईं हादसे की 5 बड़ी वजहें
अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए पुलिस की विशेष एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील; मार्ग में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए पुलिस की विशेष एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील; मार्ग में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
राममंदिर चढ़ावा जांच ने पकड़ी रफ्तार, SIT ने सौंपी शुरुआती रिपोर्ट; नए लोगों से पूछताछ के संकेत
राममंदिर चढ़ावा जांच ने पकड़ी रफ्तार, SIT ने सौंपी शुरुआती रिपोर्ट; नए लोगों से पूछताछ के संकेत
बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा राजनीतिक दांव, दो सप्ताह में दूसरी बार TMC की नई कार्यसमिति गठित, चुनाव आयोग को भेजी सूची
बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा राजनीतिक दांव, दो सप्ताह में दूसरी बार TMC की नई कार्यसमिति गठित, चुनाव आयोग को भेजी सूची
मंगेतर सिया और प्रेमी चेतन ने कैसे रची केतन की मौत की साजिश? पुलिस जांच में सामने आई चौंकाने वाली कहानी
मंगेतर सिया और प्रेमी चेतन ने कैसे रची केतन की मौत की साजिश? पुलिस जांच में सामने आई चौंकाने वाली कहानी
चीन का अनोखा रोबोट बना चर्चा का विषय, बिजली बिल चुकाने  के लिए मांग रहा था पैसे, वायरल वीडियो देख लोग बोले- अब भिखारियों की नौकरी भी खतरे में
चीन का अनोखा रोबोट बना चर्चा का विषय, बिजली बिल चुकाने के लिए मांग रहा था पैसे, वायरल वीडियो देख लोग बोले- अब भिखारियों की नौकरी भी खतरे में
CUET UG 2026 परिणाम घोषित, एक क्लिक में चेक करें स्कोर और रैंक
CUET UG 2026 परिणाम घोषित, एक क्लिक में चेक करें स्कोर और रैंक
दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत
दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत
मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित होंगे सतीश शाह, भाई बोले- काश यह सम्मान उनके रहते मिलता
मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित होंगे सतीश शाह, भाई बोले- काश यह सम्मान उनके रहते मिलता
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
कंगना रनौत नहीं होंगी 'लॉक अप' के नए सीजन का हिस्सा, एकता कपूर ने फॉर्मेट में बड़े बदलाव का किया खुलासा
कंगना रनौत नहीं होंगी 'लॉक अप' के नए सीजन का हिस्सा, एकता कपूर ने फॉर्मेट में बड़े बदलाव का किया खुलासा