न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

असहनीय दर्द का अहसास करवाती हैं अंदरूनी चोट, आजमाए ये घरेलू उपाय

। ऐसे में जरूरी है कि चोट-मोच के बारे में कुछ प्राथमिक जानकारियां हमें पता हो, ताकि चोट लगने पर हम उसके बारे में उचित फैसला ले सकें। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपायों की जानकारी देने जा रहे हैं जो अंदरूनी चोट में राहत दिलाने का काम करेंगे। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 31 Jan 2023 3:36:51

असहनीय दर्द का अहसास करवाती हैं अंदरूनी चोट, आजमाए ये घरेलू उपाय

आम जीवन में कब कौनसा हादसा हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता हैं। अक्सर देखने को मिलता हैं कि लोग चलते-फिरते अचानक चोटिल हो जाते है जिसकी वजह से अंदरूनी चोट आ जाती हैं और सूजन होने लगती हैं। यह अंदरूनी चोट ज्यादा दिखती भले ना हो लेकिन लंबे समय तक असहनीय पीड़ा का अहसास करवाती हैं। इस हल्की-फुल्की चोट को नजरअंदाज करना बाद में गंभीर साबित हो सकता हैं। ऐसे में जरूरी है कि चोट-मोच के बारे में कुछ प्राथमिक जानकारियां हमें पता हो, ताकि चोट लगने पर हम उसके बारे में उचित फैसला ले सकें। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपायों की जानकारी देने जा रहे हैं जो अंदरूनी चोट में राहत दिलाने का काम करेंगे। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

home remedies to treat internal injuries,healthy living,Health tips

अरंडी का तेल

अरंडी के तेल में कई ऐसे गुण पाए जाते हैं जो दर्द को कम करने और चोट को ठीक करने में मदद करते हैं। इसके अलावा कई मामलों में यह पुरानी चोट के निशान को हटाने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। इसके एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी बैक्टीरियल प्रभाव संक्रमण को फैलने से रोकते हैं और घाव को भरने में मदद करते हैं। अरंडी के तेल को एक कटोरी में लें और धीमी आंच पर गर्म कर लें। अब इससे अपने प्रभावित हिस्से की मसाज करें। इसके बाद इस पर कोई कपड़ा या पट्टी से बांध लें। अरंडी के तेल से दिन में दो से तीन बार मसाज करें।

home remedies to treat internal injuries,healthy living,Health tips

शहद और चूना

शहद और खाने वाले चूना का इस्तेमाल कर आप चोट और दर्द से राहत पा सकते। इन दोनों ही चीजों में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो, चोट के कारण उत्पन्न हुए दर्द को खींच लेते है। इसके लिए आपको पीड़ा वाले स्थान पर थोड़ा से शहद में उसका पच्चीस फीसदी हिस्सा चूना मिलाकर लगाना हैं। शरीर के ग्रस्त अंग पर लगने के बाद यह आपको थोड़ा गर्म लगेगा लेकिन आराम भी मिलेगा।

home remedies to treat internal injuries,healthy living,Health tips

हल्दी और प्याज

अंदरूनी चोट के दर्द से राहत पाने के लिए आप हल्दी और प्याज का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-सेप्टिक गुण मौजूद होते हैं, जो दर्द और सूजन को कम करने में मदद करते हैं। अंदरूनी चोट को ठीक करने के लिए आप सरसों के तेल में थोड़ा सा हल्दी पाउडर और कुटा हुआ प्याज पका लें। जब यह थोड़ा ठंडा हो जाए तो इसे चोट वाली जगह पर बांधें। जल्दी आराम के पाने के लिए इसे रातभर बांधकर ही रखें।

home remedies to treat internal injuries,healthy living,Health tips

एलोवेरा

लगभग हर मर्ज की दवा कहे जाने वाले एलोवेरा में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाये जाते हैं। जिससे दर्द को कम करने में काफी सहायता मिलती है। उपचार प्रक्रिया को तेज करने में एलोवेरा जेल बेहद कारगर सिद्ध होता है। इसका इस्तेमाल आप घाव वाली जगह पर कर सकते हैं। एलोवेरा में ब्लड क्लॉटिंग को भी कम करने की क्षमता होती है। जिसके कारण खून का थक्का नहीं जमता।

home remedies to treat internal injuries,healthy living,Health tips

लहसुन

लहसुन में मौजूद एलीसिन रसायन बेहद प्रभावशाली उपचार होता है। यह एक बेहतरीन एंटी बैक्टीरियल और एंटी फंगल दवा है जो लगभग हर प्रकार के घाव को भरने की क्षमता रखती है। इसके अलावा यह व्यक्ति के इम्यून सिस्टम को भी स्ट्रांग करता है, जिससे इलाज की प्रक्रिया में तेजी आती है। लहसुन को अच्छे से पीसकर उसे वाइन में मिला लें और दो से तीन घंटों के लिए छोड़ दें। अब इस मिश्रण को घाव पर किसी साफ कपड़े की मदद से लगाएं। कुछ देर बाद इसे धों लें। इस उपाय को दिन में एक से दो बार इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है। ध्यान रखें कि लहसुन आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकता है, इसलिए इसे 20-25 मिनट से अधिक समय के लिए लगा न रहने दें।

home remedies to treat internal injuries,healthy living,Health tips

एप्पल साइडर विनेगर

इसमें एंटीइंफ्लेमेंटरी प्रोपर्टी होती है जिसकी वजह से ये आपको चोट से होने वाली सूजन और दर्द से भी राहत दिलाता है। एप्पल साइडर विनेगर और पानी को 2:1 के अनुपात में मिला लें। इसमें साफ कपड़ा डुबो लें। इस कपड़े को चोट वाले हिस्से पर 5 मिनट तक रखें। इस प्रोसेस को 4-5 बार रिपीट करें। दिन में दो बार ऐसा करें।

home remedies to treat internal injuries,healthy living,Health tips

सेंधा नमक

सेंधा नमक इलाज की प्रक्रिया को बढ़ाने का एक प्रभावी नुस्खा है। सेंधा नमक पर किए गए अध्ययनों में यह पाया गया कि यह दर्द से आराम दिलाता है और मांसपेशियों की ऐठन को ठीक करता है। इसके लिए सेंधा नमक को अपने नहाने के पानी में मिलाएं। अब इस पानी से स्नान करें। इसके अलावा आप चाहें तो अपने प्रभावित हिस्से को सेंधा नमक के पानी में कुछ समय के लिए डाल कर भी बैठ सकते हैं। इस उपाय को चोट या दर्द महसूस होते ही इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका