न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बरसात के दिनों में बढ़ जाती हैं दस्त की समस्या, दादी-नानी के इन नुस्खों से मिलेगी राहत

ऐसे में आज हम आपको दादी-नानी के नुस्खों की जानकारी देने जा रहे हैं जिनकी मदद से दस्त की समस्या में राहत मिलेगी। आइये जानते हैं इनके बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 26 Jul 2022 2:58:21

बरसात के दिनों में बढ़ जाती हैं दस्त की समस्या, दादी-नानी के इन नुस्खों से मिलेगी राहत

मॉनसून सीजन अपने सुहानेपन के साथ ही बीमारियों का भी खतरा लेकर आता हैं। बरसात के इन दिनों में इम्युनिटी कमजोर बनी रहती हैं और बैक्टीरिया के पनपने की आशंका बहुत बढ़ जाती है, जिस कारण से कई बीमारियां आसानी से आपको चपेट में ले लेती हैं। इन्हीं समस्याओं में से एक हैं लूज मोशन अर्थात दस्त की समस्या जिसमें मल पतला हो जाता है और मल के साथ शरीर का ज्यादा पानी निकल जाता है। आमतौर पर यह बहुत अधिक गंभीर बीमारी नहीं होती लेकिन इसकी वजह से शरीर की ऊर्जा खत्म हो जाती हैं और आप किसी भी काम को करने में दिक्कत महसूस करते हैं। ऐसे में आज हम आपको दादी-नानी के नुस्खों की जानकारी देने जा रहे हैं जिनकी मदद से दस्त की समस्या में राहत मिलेगी। आइये जानते हैं इनके बारे में...

home remedies to treat diarrhea,healthy living,Health tips

हाइड्रेटेड रहें

दस्त के कारण शरीर से ज्यादा पानी निकल जाता है जिससे डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है इसलिए इसे रोकने के लिए, खूब पानी और अन्य तरल पदार्थ पिएं। शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स बढ़ाने के लिए स्पोर्ट्स ड्रिंक और इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक अच्छे विकल्प हैं। आप नींबू पानी और ओआरएस का पानी भी पी सकते हैं। नमक चीनी के घोल के सेवन से दस्त से होने वाली कमजोरी दूर हो सकती है। इससे आपके शरीर में जो पानी की कमी हो रही है, उस पर काबू पाया जा सके।

home remedies to treat diarrhea,healthy living,Health tips

दही

दही में प्रोबायोटिक्स यानी गुड बैक्टीरिया होता है जो हमारी आंत को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है। लूज मोशन का कारण बनने वाले बैड बैक्टीरिया से लड़कर लूज मोशन की समस्या दूर करने में मदद कर सकती है दही। जब तक पेट पूरी तरह से ठीक न हो जाए तब तक रोजाना 2 बार 1 कटोरी सादी दही खाएं। आप चाहें तो दही में चुटकी भर नमक या काली मिर्च मिला सकते हैं लेकिन और कुछ न मिलाएं। लूज मोशन ठीक करने का बेहतरीन उपाय है 1 कटोरी सादी दही। आप चाहें तो छाछ भी पी सकते हैं क्योंकि ये भी दही से ही बनता है।

home remedies to treat diarrhea,healthy living,Health tips

धनिया

लूज मोशन की समस्या होने पर मरीज को अधिक प्यास लगने लगती हैं। ऐसे में सूखी धनिया काफी कारगर हो सकती हैं। इसके लिए एक लीटर पानी में एक चम्मच सूखा धनिया जालकर उबला लें। जब यह ठंडा हो जाए तो थोड़ा-थोड़ा करके पिएं।

home remedies to treat diarrhea,healthy living,Health tips

नारियल पानी

नारियल पानी में पोटैशियम और सोडियम जैसे इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं जो शरीर में इलेक्ट्रोलाइट के बैलेंस को बनाए रखने में मदद करते हैं। लूज मोशन होने पर शरीर से पानी के साथ ही जरूरी मिनरल्स भी बाहर निकलने लगते हैं। ऐसे में नारियल पानी शरीर में फ्लूइड्स के बैलेंस को बनाए रखने में और खून के सर्कुलेशन को बेहतर करने में मदद करता है। साथ ही नारियल पानी में विटामिन सी, एमिनो एसिड, मैग्नीशियम और कई एंजाइम्स भी होते हैं जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाते हैं।

home remedies to treat diarrhea,healthy living,Health tips

नींबू का रस

नींबू का रस आंतों की सफाई करने में काफी मददगार है। यह आपके दस्त को रोकने में काफी मदद कर सकता है। इसके लिए आपको एक कप पानी में नींबू का रस मिला देना है और रोज दिन में तीन बार यानी सुबह, दोपहर, शाम इसका सेवन करना है। कई लोगों को दस्त के साथ पेचिश या खूनी पेचिश की समस्या भी हो जाती है, यह उसमें काफी मददगार साबित हो सकता है।

home remedies to treat diarrhea,healthy living,Health tips

केला और आलू

केला और आलू जैसे फल और सब्जियां जिसमें पोटैशियम की मात्रा अधिक होती है, उनका सेवन करें। साथ ही इनमें पेक्टिन नाम का पानी में घुलनशील फाइबर होता है जो आंत में अतिरिक्त पानी को सोखने में मदद करता है। साथ ही केले में बेहद अहम इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं जो लूज मोशन के साथ शरीर से बाहर निकले मिनरल्स के बैलेंस को वापस बनाए रखने में मदद करता है। साथ ही आपके थके हुए शरीर को एनर्जी भी देता है केला। लूज मोशन होने पर आप हर 3-4 घंटे में 1 केला खा सकते हैं, आलू को उबालकर और उसमें चुटकी भर नमक या काली मिर्च डालकर खाएं।

home remedies to treat diarrhea,healthy living,Health tips

जीरा पानी

1 लीटर पानी में एक चम्मच जीरे को ऊबाल लें और फिर ठंडा करके रख लें। आपको पानी तब तक उबालना है, जब तक यह उबलकर आधा न रह जाए। उसके बाद थोड़ी-थोड़ी मात्रा में उसका सेवन करें। यह दस्त रोकने का काफी अच्छा उपाय है।

home remedies to treat diarrhea,healthy living,Health tips

खट्टे फल

नींबू, मौसंबी, आंवला जैसे खट्टे फल भी शरीर में जमा विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करते हैं जिसकी वजह से आपको लूज मोशन की समस्या हुई है। आप चाहें तो दिनभर में कई बार इन फलों को खा सकते हैं। हालांकि सुबह खाली पेट या फिर रात के समय खट्टे फल न खाएं वरना पेट फूलने और पेट में इरिटेशन जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। आंवले में चुटकी भर चीनी मिलाकर मिक्सी में पीस दें। यह ड्रिंक भी लूज मोशन के लिए एक अच्छा घरेलू नुस्खा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
PM आवास के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता शामिल; NEET मुद्दे पर सरकार से जवाब और इस्तीफे की मांग
PM आवास के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता शामिल; NEET मुद्दे पर सरकार से जवाब और इस्तीफे की मांग
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
23 जुलाई को बनेगा शुक्र-शनि का षडाष्टक योग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के प्रबल योग
23 जुलाई को बनेगा शुक्र-शनि का षडाष्टक योग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के प्रबल योग
फाइनल हार के बाद बेकाबू हुए अर्जेंटीना के खिलाड़ी, स्पेनिश प्लेयर्स से भिड़ंत; FIFA लगा सकता है बैन
फाइनल हार के बाद बेकाबू हुए अर्जेंटीना के खिलाड़ी, स्पेनिश प्लेयर्स से भिड़ंत; FIFA लगा सकता है बैन
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग