न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पेनकिलर लेने से पहले करे इन घरेलू उपायों का इस्तेमाल, छूमंतर हो जाएगा सिर दर्द

सिरदर्द एक सामान्य समस्या है जो आज के जीवन में तनाव, अव्यवस्थित खानपान, नींद पूरी ना होना जैसे कई कारणों से पनप सकती हैं। यूं तो बाजार में कई तरह की दवाइयां मौजूद हैं जो सिर दर्द में राहत के लिए ली जाती हैं लेकिन हर बार दवाई लेना भी सही नहीं है

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 01 Sep 2022 5:14:09

पेनकिलर लेने से पहले करे इन घरेलू उपायों का इस्तेमाल, छूमंतर हो जाएगा सिर दर्द

सिरदर्द एक सामान्य समस्या है जो आज के जीवन में तनाव, अव्यवस्थित खानपान, नींद पूरी ना होना जैसे कई कारणों से पनप सकती हैं। यूं तो बाजार में कई तरह की दवाइयां मौजूद हैं जो सिर दर्द में राहत के लिए ली जाती हैं लेकिन हर बार दवाई लेना भी सही नहीं है। लंबे समय तक दवाइयों के सेवन से स्वास्थ्य को नुकसान भी हो सकता है। इस स्थिति में दवाइयों की जगह आप कुछ घरेलू उपायों का सहारा ले सकते हैं। आज हम आपके लिए कुछ घरेलू उपायों की जानकारी लेकर आए हैं इनके इस्तेमाल से सिर दर्द छूमंतर हो जाएगा। ये उपाय इतने आसान हैं कि आप इन्हें अपने ऑफिस में काम करते-करते भी आजमा सकते हैं। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

headache,home remedies to get rid of headache,headache treatment,healthy news,health news

एक्यूप्रेशर के द्वारा

सालों से लोग सिर दर्द में राहत के लिए एक्यूप्रेशर का प्रयोग करते आ रहे हैं। सिर दर्द होने की स्थिति में आप अपनी दोनों हथेलियों को सामने ले आइए। इसके बाद एक हाथ से दूसरे हाथ के अंगूठे और इंडेक्स फिंगर के बीच की जगह पर हल्के हाथ से मसाज कीजिए। ये प्रक्रिया दोनों हाथों में दो से चार मिनट तक दोहराइए। ऐसा करने से आपको सिर दर्द में आराम मिलेगा।

headache,home remedies to get rid of headache,headache treatment,healthy news,health news

गरम मसाला चाय

अगर आपको सिर दर्द हो रहा है तो आप गरम मसाला चाय भी पी सकते हैं। इसके अलावा यह चाय सुस्ती भगाकर स्फूर्ति लाती है। गरम मसाला चाय में तुलसी के कुछ पत्ते और एक लौंग भी डाल सकते हैं। इसके अलावा थोड़ी सी अदरक और इलायची मिलाकर भी इसका स्वाद बढ़ाया जा सकता है। यह चाय आपको बिल्कुल तरोताजा कर देगी।

headache,home remedies to get rid of headache,headache treatment,healthy news,health news

अदरक का इस्तेमाल

सिरदर्द को ठीक करने के लिए आप अदरक का इस्तेमाल चाय में कर सकते हैं। इसके अलावा आप चाहें तो अदरक और नींबू का बराबर मात्रा में रस निकालकर उसे पी सकते हैं। दिन में दो बार इस मिश्रण को पीने से सिरदर्द में काफी आराम मिलता है। अदरक को आप मुंह में रखकर टॉपी की तरह चूस भी सकते हैं।

headache,home remedies to get rid of headache,headache treatment,healthy news,health news

नींबू और गुनगुना पानी

सिरदर्द का एक बड़ा कारण कई बार पेट में गैस बढ़ जाना भी होती है। पेट में बनने वाली गैस से निजात पाने और इसके कारण होने वाले सिरदर्द से छुटकारा पाने के लिए एक गिलास गुनगुने पानी में नींबू का रस निचोड़कर पिएं। स्वाद के लिए इसमें शहद मिला सकते हैं। अगर आपको गैस के कारण अक्सर सिरदर्द रहता है तो नियमित तौर पर सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में नींबू निचोड़कर पिएं।

headache,home remedies to get rid of headache,headache treatment,healthy news,health news

दालचीनी

दालचीनी का लेप भी आपकी इस समस्या से छुटकारा दिला सकता है। इसके लिए दालचीनी को पानी के साथ महीन पीसकर पतला लेप बना लेंगे। अबे इसे माथे पर लगा लें और लेप सूख जाने पर उसे हटा लें। तीन-चार बार ऐसा करने पर सिर दर्द बंद हो जाएगा।

headache,home remedies to get rid of headache,headache treatment,healthy news,health news

काली मिर्च और पुदीना

सिरदर्द होने पर काली मिर्च और पुदीने का सेवन करना बेहद फायदेमंद हो सकता है। तनाव के कारण होने वाले सिरदर्द को ठीक करने के लिए आप काली मिर्च और पुदीने की चाय का सेवन कर सकते हैं। दिन में दो-तीन बार इस चाय को पीने से आपको सिरदर्द की समस्या में काफी आराम मिलेगा। यह एक बेहद आसान और कारगर घरेलू उपाय है। काली मिर्च में पिपेरिन होता है और यह सेरोटोनिन के उत्पादन को बढ़ावा देता है। सेरोटोनिन तनाव को कम करने में सहायक होता है। पुदीना शरीर को कूलिंग इफेक्ट देता है, जिससे मन शांत होता है।

headache,home remedies to get rid of headache,headache treatment,healthy news,health news

तेल से मालिश

हर बार सिरदर्द के लिए गोली खाना सही नहीं है। सिर पर तेल की मालिश करके भी सिरदर्द से छुटकारा पाया जा सकता है। तेल की मालिश से सिर की माशपेशियों को आराम मिलता है और हल्का महसूस होता है। जब सिरदर्द सताए तो किसी ऐसे व्यक्ति की मदद दें, जो आपके सिर की मालिश करके आपको सिरदर्द से छुटकारा दिला सके। इसके लिए आप बादाम का तेल, जैतून या नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। यही नहीं सरसों के तेल में कुछ बूंद पानी मिलाकर मालिश करने से भी सिरदर्द में राहत मिलती है।

headache,home remedies to get rid of headache,headache treatment,healthy news,health news

तुलसी की चाय

सिरदर्द होने पर आप तुलसी की पत्तियों का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आप एक कप पानी में तुलसी की 4-5 पत्तियों को अच्छी तरह उबाल लें। अब इसे छान लें और शहद मिलाकर पी लें। इसके अलावा आप तुलसी की पत्तियां भी चबा सकते हैं। इससे आपको सिरदर्द में जल्दी आराम मिलेगा।

headache,home remedies to get rid of headache,headache treatment,healthy news,health news

लौंग का इस्तेमाल

यदि तनाव के कारण सिरदर्द हो रहा है तो लौंग का इस्तेमाल आपको सिरदर्द की समस्या से छुटकारा दिला सकता है। इसमें ठंडक और दर्द से राहत देने वाले गुण होते हैं। लौंग को क्रश करके किसी रुमाल या पैकेट में डाल दें, जब भी सिरदर्द हो तो उसे सूंघ लें, सिरदर्द में आराम मिलेगा। लौंग के तेल की 1-2 बूंद एसेंशियल ऑयल में मिलाकर माथे की मसाज करने से भी सिरदर्द में राहत मिलती है। दो चम्मच नारियल तेल, एक चम्मच सफेद नमक और दो बूंद लौंग का तेल मिला लें और इससे माथे पर हल्की मसाज करने से सिरदर्द में आराम मिलता है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत