न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जिन्दगी का अहम हिस्सा बन चुका है तनाव, इन उपायों को अपनाकर रह सकते हैं इससे दूर

तनाव या स्ट्रेस से हर व्यक्ति जूझता है। यह हमारे मन से संबंधित रोग होता है। हमारी मनस्थिति एवं बाहरी परिस्थिति के बीच असंतुलन एवं सामंजस्य न बनने के कारण तनाव उत्पन्न होता है।

Posts by : Geeta | Updated on: Thu, 06 Jul 2023 9:03:47

 जिन्दगी का अहम हिस्सा बन चुका है तनाव, इन उपायों को अपनाकर रह सकते हैं इससे दूर

तनाव या स्ट्रेस से हर व्यक्ति जूझता है। यह हमारे मन से संबंधित रोग होता है। हमारी मनस्थिति एवं बाहरी परिस्थिति के बीच असंतुलन एवं सामंजस्य न बनने के कारण तनाव उत्पन्न होता है। तनाव के कारण व्यक्ति में अनेक मनोविकार पैदा होते हैं। वह हमेशा अशांत एवं अस्थिर रहता है। तनाव एक द्वन्द की तरह है जो व्यक्ति के मन एवं भावनाओं में अस्थिरता पैदा करता है। तनाव से ग्रस्त व्यक्ति कभी भी किसी भी काम में एकाग्र नहीं हो पाता है, जिससे उसकी कार्यक्षमता पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। तनाव के चलते व्यक्ति न सिर्फ मानसिक रूप से परेशान होता है अपितु वह कई अन्य बीमारियों से ग्रसित हो जाता है। सामान्य दिनचर्या में थोड़ी मात्रा में तनाव होना परेशान होने की बात नहीं क्योंकि इतना तनाव सामान्य व्यक्तित्व के विकास के आवश्यक होता है परन्तु यह यदि हमारे भावनात्मक और शारीरिक जीवन का हिस्सा बन जाए तो खतरनाक साबित हो सकता है। तनाव और डिप्रेशन को दूर करने के लिए तमाम तरह की थेरेपी और मेडिकेशन का सहारा लेते हैं।

आप अपनी जीवनशैली में सुधार कर और स्वस्थ व सन्तुलित भोजन अपनाकर भी तनाव, डिप्रेशन, स्ट्रेस को दूर कर सकते हैं। रोजाना हेल्दी और संतुलित डाइट का सेवन, नियमित रूप से योग का अभ्यास और मेडिटेशन करने से आप मानसिक तनाव को दूर कर सकते हैं। हाल ही में आई महामारी के बाद इससे ग्रसित मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। इसके पीछे कई कारणों को जिम्मेदार माना जाता है।

आज हम अपने पाठकों को कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं जिनके जरिये इस बीमारी से मुक्ति पाना सम्भव हो सकता है।

 जिन्दगी का अहम हिस्सा बन चुका है तनाव, इन उपायों को अपनाकर रह सकते हैं इससे दूर

स्वस्थ व संतुलित आहार

मानसिक तनाव को दूर करने में डाइट की भी अहम भूमिका होती है। स्वस्थ और संतुलित आहार का सेवन करने से आप मानसिक तनाव, डिप्रेशन और अन्य मानसिक समस्याओं के जोखिम को कम कर सकते हैं। कुछ ऐसे फल, सजियाँ और खाद्य पदार्थ होते हैं जिन्हें एंटी स्ट्रेस डाइट के रूप में जाना जाता है। इन चीजों का सेवन करने से दिमाग और शरीर को शांत और हैप्पी रखने वाले हॉर्मोन का निर्माण भी तेजी से होता है। कई बार लोग गलत और असंतुलित डाइट का सेवन करने की वजह से मानसिक तनाव का शिकार हो जाते हैं। ऐसी स्थिति से बचने और मानसिक तनाव को दूर करने के लिए आप डाइट में अलसी के बीज, कद्दू के बीज, संतरा, स्ट्रॉबेरी और अंगूर जैसे फलों को जरूर शामिल करें। इनका सेवन करने से न सिर्फ आपको मानसिक तनाव दूर करने में फायदा मिलेगा बल्कि शरीर में कई जरूरी पोषक तत्वों की आपूर्ति भी होगी।

 जिन्दगी का अहम हिस्सा बन चुका है तनाव, इन उपायों को अपनाकर रह सकते हैं इससे दूर

कैमोमाइल चाय

कैमोमाइल चाय शरीर की कई समस्याओं को दूर करती है। इसमें ल्यूटोलिन और एपिजेनिन तत्व पाए जाते हैं, जो दिमाग को शांत करने के साथ तनाव को भी कम करते हैं। दिन में 1 से 2 कप इस चाय का सेवन किया जा सकता है।

 जिन्दगी का अहम हिस्सा बन चुका है तनाव, इन उपायों को अपनाकर रह सकते हैं इससे दूर

सूरज की रोशनी

सूरज की रोशनी शरीर की कई बीमारियों को दूर करती है। इस धूप से विटामिन डी के साथ मूड भी बेहतर होता है। विटामिन डी शरीर में फील-गुड हार्मोन को बढ़ाता है, जो डिप्रेशन के लक्षणों को कम करने में मदद करता है। शांत दिमाग और तनावमुक्त शरीर के लिए कम से कम 30 मिनट बिताएं रोज सुबह की हल्की धूप में बिताएं।

 जिन्दगी का अहम हिस्सा बन चुका है तनाव, इन उपायों को अपनाकर रह सकते हैं इससे दूर

नींद

एक सुखद और पूर्ण नींद शरीर को फिट रखती है। डिप्रेशन से बचने के लिए 7 से 8 घंटे रोज रात को सोएं। गहरी और अच्छी नींद लेने के लिए रोज रात को सोने से 2 घंटे पहले खाना खाएं। सोने से कम से कम एक घंटा पहले कंप्यूटर, मोबाइल फोन, टीवी जैसे सभी गैजेट्स को स्विच ऑफ कर दें। वहीं रात को सोते समय एक गिलास गर्म हल्दी वाला दूध या केसर-शहद वाला दूध पिएं। ऐसा करने से अच्छी और गहरी नींद आने में मदद मिलेगी।

 जिन्दगी का अहम हिस्सा बन चुका है तनाव, इन उपायों को अपनाकर रह सकते हैं इससे दूर

योग

योगासनों का नियमित अभ्यास करने से आपको मानसिक और शरीरिक रूप से हेल्दी रहने में मदद मिलती है। रोजाना 30 से 40 मिनट तक योगाभ्यास करने से आप मानसिक तनाव को दूर कर सकते हैं। इसके अलावा नियमित योगाभ्यास करने से आपका शरीर हेल्दी और बीमारियों से मुक्त भी होगा। एक शोध के मुताबिक रोजाना 10 मिनट तक वाक करना भी मेंटल स्ट्रेस को कम करने में फायदेमंद होता है। इसके अलावा कुछ रिलैक्सिंग एक्सरसाइज का अभ्यास भी जरूर करना चाहिए।

 जिन्दगी का अहम हिस्सा बन चुका है तनाव, इन उपायों को अपनाकर रह सकते हैं इससे दूर

लैवेंडर का तेल

लैवेंडर के तेल की मदद से तनाव को कम किया जा सकता है। लैवेंडर का तेल नसों का आराम देता है। जिससे तनाव कम होता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए लैवेंडर तेल की कुछ बूंदे को अपनी तकिया पर डालें और इसका इस्तेमाल नहाने के पानी में भी किया जा सकता है। इसके इस्तेमाल से सिरदर्द से राहत के साथ अच्छी नींद आने में भी मदद मिलती है।

 जिन्दगी का अहम हिस्सा बन चुका है तनाव, इन उपायों को अपनाकर रह सकते हैं इससे दूर

एप्सम सॉल्ट

एप्सम सॉल्ट के इस्तेमाल से तनाव को कम किया जा सकता है। इसको यूज करने के लिए एक टब पानी में 2 चम्मच एप्सम सॉल्ट की मिलाएं। नमक में मौजूद मैग्नीशियम सल्फेट मूड बदलने के साथ मूड को नियंत्रित और बेहतर करता है।

 जिन्दगी का अहम हिस्सा बन चुका है तनाव, इन उपायों को अपनाकर रह सकते हैं इससे दूर

मेडिटेशन

मानसिक तनाव दूर करने के लिए मेडिटेशन का नियमित अभ्यास बहुत फायदेमंद होता है। मेडिटेशन एक पुरानी योग की तकनीक है जिसके अभ्यास से आप शरीर, मन और आत्मा के बीच सामंजस्य बना सकते हैं। रोजाना ध्यान लगाने या मेडिटेशन का अभ्यास करने से आपको मानसिक शांति मिलती है और शरीर में हैप्पी हॉर्मोन रिलीज होते हैं। मानसिक तनाव को दूर करने के लिए अपनी दिनचर्या में मेडिटेशन को जरूर शामिल करें। रोजाना 10 मिनट से लेकर 30 मिनट तक ध्यान लगाने या मेडिटेशन का अभ्यास करने से आप तनाव को दूर कर सकते हैं और शरीर को हेल्दी रख सकते हैं।

 जिन्दगी का अहम हिस्सा बन चुका है तनाव, इन उपायों को अपनाकर रह सकते हैं इससे दूर

अपनी रुचि अनुसार कार्य करें

हर व्यक्ति की किसी न किसी चीज में रुचि होती है। जैसे संगीत सुनना, फिल्म देखना, कोई न कोई खेल खेलना, योग करना, जिम जाना, घूमना आदि। आपको जब भी तनाव महसूस हो आप अपनी रुचि अनुसार अपना काम करें इससे आपका तनाव खत्म हो जाएगा और आपके चेहरे पर फिर से मुस्कुराहट नजर आएगी।

 जिन्दगी का अहम हिस्सा बन चुका है तनाव, इन उपायों को अपनाकर रह सकते हैं इससे दूर

मोटिवेशन बढ़ाने वाले Vedio देखे और Blogs पढ़े

आज के समय में आप मोबाइल, लैपटॉप और डेस्कटॉप पर इंटरनेट की मदद से एक क्लिक पर ही Youtube motivational video और Google Blogs को पढ़ कर और देख कर स्वयं को Motivate कर सकते हैं। ये प्रक्रिया मानसिक रोग के लिए मंत्र की तरह काम करती है जो कि तनाव रूपी रोग को जड़ से खत्म कर देती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली में बड़े स्तर पर नाम बदलने का फैसला, कई मेट्रो स्टेशन, अस्पताल और चौकों को मिले नए नाम
दिल्ली में बड़े स्तर पर नाम बदलने का फैसला, कई मेट्रो स्टेशन, अस्पताल और चौकों को मिले नए नाम
ग्रेटर नोएडा के निक्की भाटी मामले में बड़ा मोड़, पंचायत समझौते से सुलझा विवाद, बच्चों के नाम संपत्ति और कंचन की ससुराल वापसी पर सहमति
ग्रेटर नोएडा के निक्की भाटी मामले में बड़ा मोड़, पंचायत समझौते से सुलझा विवाद, बच्चों के नाम संपत्ति और कंचन की ससुराल वापसी पर सहमति
IPL में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, क्रिस गेल को पीछे छोड़ बने नए सिक्सर किंग
IPL में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, क्रिस गेल को पीछे छोड़ बने नए सिक्सर किंग
TDP का बड़ा सियासी फैसला, 2029 लोकसभा चुनाव में महिलाओं को मिलेगा 33% आरक्षण
TDP का बड़ा सियासी फैसला, 2029 लोकसभा चुनाव में महिलाओं को मिलेगा 33% आरक्षण
7 जून का विष्कुंभ योग बढ़ा सकता है परेशानियां, इन 3 राशियों को नौकरी, बिजनेस और रिश्तों में रहना होगा सतर्क
7 जून का विष्कुंभ योग बढ़ा सकता है परेशानियां, इन 3 राशियों को नौकरी, बिजनेस और रिश्तों में रहना होगा सतर्क
वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया इतिहास, 15 साल की उम्र में छू लिया सुरेश रैना का महारिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया इतिहास, 15 साल की उम्र में छू लिया सुरेश रैना का महारिकॉर्ड
बंगाल चुनावी हार के बाद ममता बनर्जी को बड़ा राजनीतिक झटका, सांसद काकोली घोष ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
बंगाल चुनावी हार के बाद ममता बनर्जी को बड़ा राजनीतिक झटका, सांसद काकोली घोष ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
29 गेंदों में 97 रन ठोक वैभव सूर्यवंशी ने मचाया तहलका, टूट गया बड़ा रिकॉर्ड
29 गेंदों में 97 रन ठोक वैभव सूर्यवंशी ने मचाया तहलका, टूट गया बड़ा रिकॉर्ड
2 जून को देवगुरु बृहस्पति करेंगे राशि परिवर्तन, वृश्चिक-मकर समेत 3 राशियों पर बरसेगी ‘अमृत दृष्टि’, जानें क्या मिलेगा शुभ फल
2 जून को देवगुरु बृहस्पति करेंगे राशि परिवर्तन, वृश्चिक-मकर समेत 3 राशियों पर बरसेगी ‘अमृत दृष्टि’, जानें क्या मिलेगा शुभ फल
VIDEO: क्या आपने कभी देखा है सफेद हिरण? कुदरत के इस दुर्लभ ‘करिश्मे’ को देखकर दंग रह गए लोग
VIDEO: क्या आपने कभी देखा है सफेद हिरण? कुदरत के इस दुर्लभ ‘करिश्मे’ को देखकर दंग रह गए लोग
दिल्ली की गर्मी का तांडव, डिब्बे में रखे लड्डू पिघलकर बने ‘हलवा’, वायरल वीडियो
दिल्ली की गर्मी का तांडव, डिब्बे में रखे लड्डू पिघलकर बने ‘हलवा’, वायरल वीडियो
सोने से पहले करें इसका इस्तेमाल, झुर्रियों और पिगमेंटेशन से मिल सकती है राहत
सोने से पहले करें इसका इस्तेमाल, झुर्रियों और पिगमेंटेशन से मिल सकती है राहत
टैनिंग से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं पपीता फेस पैक, दाग-धब्बे भी होंगे कम
टैनिंग से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं पपीता फेस पैक, दाग-धब्बे भी होंगे कम
मौनी रॉय की डिलीट पोस्ट से मची हलचल, दिशा पाटनी को बताया ‘लिटिल सिस्टर’, सोशल मीडिया पर स्क्रीनशॉट वायरल
मौनी रॉय की डिलीट पोस्ट से मची हलचल, दिशा पाटनी को बताया ‘लिटिल सिस्टर’, सोशल मीडिया पर स्क्रीनशॉट वायरल