न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सर्दी-खांसी से राहत पाने के घरेलू तरीके, बिना दवा के पाएं आराम

बिना दवा के सर्दी, जुकाम और खांसी से राहत पाने के आसान घरेलू उपाय। अदरक वाली चाय, हल्दी वाला दूध, भाप और शहद के सरल नुस्खे अपनाकर शरीर को मजबूत बनाएं।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Mon, 26 Jan 2026 9:38:04

सर्दी-खांसी से राहत पाने के घरेलू तरीके, बिना दवा के पाएं आराम

मौसम में बदलाव होते ही सबसे आम समस्या होती है सर्दी, जुकाम और खांसी। खासकर सर्दियों में या अचानक ठंड बढ़ने पर यह परेशानी अक्सर देखने को मिलती है। नाक बहना, गले में खराश, लगातार खांसी—ये सब शरीर को थका देने वाले लक्षण हैं। कई बार ये बार-बार लौट आती हैं और शरीर कमजोर महसूस कराने लगती हैं।

दरअसल, अधिकांश सर्दी-खांसी वायरल इंफेक्शन के कारण होती है। कमजोर इम्यून सिस्टम, ठंडी हवा, धूल-मिट्टी, असंतुलित खान-पान और नींद की कमी इसके मुख्य कारण बन सकते हैं। हालांकि ये गंभीर बीमारी नहीं है, लेकिन अगर समय पर ध्यान न दिया जाए तो परेशानी बढ़ सकती है।

अच्छी बात यह है कि हर बार दवा लेने की जरूरत नहीं होती। घर में मौजूद कुछ साधारण चीजें प्राकृतिक तरीके से सर्दी-जुकाम और खांसी में राहत देती हैं। आइए जानते हैं कुछ आसान और असरदार घरेलू उपाय, जिनसे आप बिना दवा के आराम पा सकते हैं।

घर में मौजूद उपाय जो देंगे राहत

1. अदरक वाली चाय

अदरक आयुर्वेद में एक वरदान माना जाता है। इसमें ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो सूजन कम करते हैं और शरीर को गर्माहट प्रदान करते हैं। अदरक की चाय पीने से गले की जलन कम होती है और खांसी में आराम मिलता है। इसमें थोड़ा शहद मिलाकर सेवन करने से फायदा और बढ़ जाता है। दिन में 1-2 बार अदरक की चाय पीना सर्दी-जुकाम में फायदेमंद होता है।

2. गर्म पानी की भाप

सर्दी, खांसी और बंद नाक के लिए भाप लेना बेहद असरदार है। गर्म पानी की भाप से नाक और गले में जमा बलगम ढीला हो जाता है, जिससे सांस लेना आसान हो जाता है। सिर्फ 5-10 मिनट भाप लेने से सिरदर्द और जकड़न में भी राहत मिलती है। आप पानी में थोड़ी अजवाइन या नीलगिरी का तेल भी डाल सकते हैं।

3. हल्दी वाला दूध

हल्दी सदियों से औषधि के रूप में इस्तेमाल होती रही है। इसमें मौजूद करक्यूमिन सूजन और बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करता है। रात को सोने से पहले गुनगुने दूध में आधा चम्मच हल्दी मिलाकर पीने से खांसी, गले की खराश और सर्दी में काफी आराम मिलता है। यह इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाता है।

4. शहद और गुनगुना पानी

शहद खांसी के लिए बेहद कारगर माना जाता है। सुबह खाली पेट या रात को सोने से पहले गुनगुने पानी में एक चम्मच शहद मिलाकर पीने से गले की सूखापन और जलन कम होती है। शहद गले पर एक सुरक्षात्मक परत बनाता है, जिससे खांसी धीरे-धीरे कम होने लगती है।

5. नमक वाले पानी से गरारे

अगर गले में दर्द या खराश है, या खांसी लगातार बनी हुई है, तो नमक वाले गुनगुने पानी से गरारे करना बहुत फायदेमंद होता है। इससे गले में मौजूद बैक्टीरिया कम होते हैं और सूजन घटती है। दिन में दो बार गरारे करने से गले को पर्याप्त आराम मिलता है।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है। किसी भी सुझाव को अपनाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लेना जरूरी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत