Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

साइलेंट किलर कहलाता हैं हाई ब्लड प्रेशर, जानें इसके लक्षण और ध्यान रखने वाली बातें

वर्तमान समय की जीवनशैली आपको कई बीमारियों का शिकार बना रही हैं जिसमें से एक हैं हाई ब्लड प्रेशर जिसे साइलेंट किलर के नाम से भी जाना जाता हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 13 Jun 2024 10:06:11

साइलेंट किलर कहलाता हैं हाई ब्लड प्रेशर, जानें इसके लक्षण और ध्यान रखने वाली बातें

वर्तमान समय की जीवनशैली आपको कई बीमारियों का शिकार बना रही हैं जिसमें से एक हैं हाई ब्लड प्रेशर जिसे साइलेंट किलर के नाम से भी जाना जाता हैं। हाई ब्लड प्रेशर यानी हाइपरटेंशन की बीमारी इंसान को मौत की तरफ भी धकेल सकती है। हाई ब्लड प्रेशर एक लाइफस्टाइल डिज़िज़ है जिसके मरीज़ों की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। हाई बीपी या हाइपरटेंशन के मरीज़ों को कई बार यह समझ नहीं आता कि उनका ब्लड प्रेशर हाई है। रक्तचाप बढ़ने या ब्लड प्रेशर लेवल बढ़ने पर शरीर में कई तरह के लक्षण दिखाई दे सकते हैं। इन लक्षणों को पहचानकर समय रहते उचित कदम उठाए जा सकते हैं और इस बीमारी के बुरे प्रभावों से बचा जा सकता हैं। आज हम आपको इसके लक्षणों और इस दौरान ध्यान रखने वाली बातों के बारे में बताने जा रहे हैं।
high blood pressure,hypertension symptoms,understanding high blood pressure,managing high blood pressure,blood pressure awareness,signs of high blood pressure,importance of blood pressure monitoring,tips for controlling high blood pressure,lifestyle changes for hypertension,preventing high blood pressure complications गम्भीर सिरदर्द

आमतौर पर लोगों को रोज़मर्रा की ज़िंदगी में सिरदर्द महसूस होता ही है। घर-दफ्तर के काम, पेट से जुड़ी समस्याएं, नींद की कमी और तनाव जैसे कारणों से लोगों को सिरदर्द की समस्या होती है। लेकिन हाई बीपी के मरीज़ों को भी सिरदर्द होता ही है। जब ब्लड प्रेशर बहुत हाई हो जाता है तो गम्भीर या असहनीय सिरदर्द होने लगता है। इस स्थिति में तुरंत डॉक्टर से सम्पर्क करें और सही इलाज के लिए पूछें। high blood pressure,hypertension symptoms,understanding high blood pressure,managing high blood pressure,blood pressure awareness,signs of high blood pressure,importance of blood pressure monitoring,tips for controlling high blood pressure,lifestyle changes for hypertension,preventing high blood pressure complications एडी में सूजन

हाई ब्लड प्रेशर की वजह से आपके दिल को पहले से ज्यादा मेहनत करने की जरूरत होती है। लंबे समय में यह अतिरिक्त प्रयास आपके हृदय की मांसपेशियों को मोटा बना सकता है। यह अंततः आपकी ए़डी में तरल पदार्थों का निर्माण करते है, जिससे वे सूज जाते हैं। देखा गया है कि पैरों को ऊपर उठाकर बैठने से आपका रक्त अधिक स्वतंत्र रूप से प्रवाहित होता है और सूजन को कम करने में मदद मिलती है। लेकिन वक्त रहते इसे अपने डॉक्टर से परामर्श करना बेहत विकल्प है। high blood pressure,hypertension symptoms,understanding high blood pressure,managing high blood pressure,blood pressure awareness,signs of high blood pressure,importance of blood pressure monitoring,tips for controlling high blood pressure,lifestyle changes for hypertension,preventing high blood pressure complications सांस लेने से जुड़ी समस्याएं

कोरोना के बाद से सांस लेने से जुड़ी परेशानियों को नज़रअंदाज ना करने की सलाह दी जाती हैं। लेकिन, सांस लेने में दिक्कतें आना हाई बीपी का भी एक महत्वपूर्ण लक्षण होती हैं। यह एक गम्भीर लक्षण है बीपी की समस्या के आरंभ से ही दिखायी देने लगता है। high blood pressure,hypertension symptoms,understanding high blood pressure,managing high blood pressure,blood pressure awareness,signs of high blood pressure,importance of blood pressure monitoring,tips for controlling high blood pressure,lifestyle changes for hypertension,preventing high blood pressure complications इरेक्टाइल डिस्फंक्शन

उच्च रक्तचाप रक्त वाहिकाओं के लाइनिंग को नुकसान पहुंचा सकता है जिससे धमनियां सख्त और संकीर्ण हो जाती हैं। इसे एथेरोस्क्लेरोसिस कहा जाता है, जो शरीर में रक्त के प्रवाह को कम कर देता है। इससे कुछ पुरुषों में इरेक्शन हासिल करना और उसे बनाए रखना मुश्किल हो जाता है। इसके साथ ही इससे पीड़ित पुरुषों में यौन इच्छा की कमी की समस्या होती है। यदि आप इससे ग्रसित हैं तो तुरंत अपने डॉक्टर से चर्चा करें। high blood pressure,hypertension symptoms,understanding high blood pressure,managing high blood pressure,blood pressure awareness,signs of high blood pressure,importance of blood pressure monitoring,tips for controlling high blood pressure,lifestyle changes for hypertension,preventing high blood pressure complications अनियमित हार्ट बीट

अनियमित धड़कन यानि दिल धड़कने की रफ्तार बदलना भी हाई बीपी का एक लक्षण है। अपने डॉक्टर से इस बारे में बात करें और ऐसी स्थिति में क्या करना चाहिए इस बारे में पूरी जानकारी हासिल करें। high blood pressure,hypertension symptoms,understanding high blood pressure,managing high blood pressure,blood pressure awareness,signs of high blood pressure,importance of blood pressure monitoring,tips for controlling high blood pressure,lifestyle changes for hypertension,preventing high blood pressure complications बार-बार पेशाब आना है

बार-बार पेशाब और हाई बीपी एक दूसरे से संबंधित होते हैं। एक अध्ययन के अनुसार, रात में पेशाब करने के लिए उठना उच्च रक्तचाप होने की 40% अधिक संभावना से जुड़ा था। high blood pressure,hypertension symptoms,understanding high blood pressure,managing high blood pressure,blood pressure awareness,signs of high blood pressure,importance of blood pressure monitoring,tips for controlling high blood pressure,lifestyle changes for hypertension,preventing high blood pressure complications नज़र कमज़ोर होना

ब्लड प्रेशर अधिक होने पर आंखों की रोशनी भी कमज़ोर हो जाती है। हाई ब्लड प्रेशर आंखों के रेटिना से जुड़ी नसों को नुकसान पहुंचाता है। जिससे, दिखायी कम देने लगता है। इन बातों का भी रखें ख्याल
high blood pressure,hypertension symptoms,understanding high blood pressure,managing high blood pressure,blood pressure awareness,signs of high blood pressure,importance of blood pressure monitoring,tips for controlling high blood pressure,lifestyle changes for hypertension,preventing high blood pressure complications हेल्दी डायट लें

हेल्दी लाइफ के लिए हेल्दी डायट बहुत जरूरी है। अपनी डायट में फ्रेश फल और हरी पत्ते वाली सब्जियां, डेयरी प्रोडक्ट, प्रोटीन, फाइबर युक्त खाने की चीजों को शामिल करें। कम फैट वाले डेयरी प्रोडक्ट, साबुत अनाज और जरूरी विटामिन और मिनरल्स से भरपूर खाने की चीजें को डायट में शामिल करें। high blood pressure,hypertension symptoms,understanding high blood pressure,managing high blood pressure,blood pressure awareness,signs of high blood pressure,importance of blood pressure monitoring,tips for controlling high blood pressure,lifestyle changes for hypertension,preventing high blood pressure complications एक्टिव रहना है बेहद जरूरी

हेल्दी रहने के लिए शारीरिक गतिविधि जरूरी है। आपके शरीर की सभी मांसपेशियों की तरह, इसे भी मजबूत और हेल्दी रखने के लिए रोजाना एक्सरसाइज करना जरूरी होता है। रोजाना कम से कम तीस मिनट एक्सरसाइज करें। high blood pressure,hypertension symptoms,understanding high blood pressure,managing high blood pressure,blood pressure awareness,signs of high blood pressure,importance of blood pressure monitoring,tips for controlling high blood pressure,lifestyle changes for hypertension,preventing high blood pressure complications मोटापा करें कम

शरीर का वजन बढ़ने पर अक्सर ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है। एक सामान्य बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) जो 20-25 है, इसे बनाए रखना बेहद जरूरी है। 25 से ज्यादा बीएमआई होने से आपके हाई ब्लड प्रेशर का खतरा बढ़ जाता है। वजन घटाने से आपका ब्लड प्रेशर काफी कम हो सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
रात में धमाकों से दहला कुवैत, बहरीन में भी लोगों को सुरक्षित जगह जाने की सलाह
रात में धमाकों से दहला कुवैत, बहरीन में भी लोगों को सुरक्षित जगह जाने की सलाह
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़, मारा गया लश्कर कमांडर लतीफ भट
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़, मारा गया लश्कर कमांडर लतीफ भट
Quad Summit 2026: भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया ने AI और समुद्री सुरक्षा पर बनाई नई योजना
Quad Summit 2026: भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया ने AI और समुद्री सुरक्षा पर बनाई नई योजना
पीवी सिंधु चार साल बाद फिर दुनिया की टॉप-5 बैडमिंटन खिलाड़ियों में शामिल, पांचवें स्थान पर पहुंचीं
पीवी सिंधु चार साल बाद फिर दुनिया की टॉप-5 बैडमिंटन खिलाड़ियों में शामिल, पांचवें स्थान पर पहुंचीं
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
स्क्रब करने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, वरना त्वचा को हो सकता है नुकसान
स्क्रब करने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, वरना त्वचा को हो सकता है नुकसान
Hair Color के बाद बालों की देखभाल कैसे करें? जानें 10 जरूरी टिप्स
Hair Color के बाद बालों की देखभाल कैसे करें? जानें 10 जरूरी टिप्स
13वें दिन रामायण ने कमाए 28.70 करोड़, भारत में कुल कलेक्शन 821.30 करोड़
13वें दिन रामायण ने कमाए 28.70 करोड़, भारत में कुल कलेक्शन 821.30 करोड़
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology