न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सेहत से जुड़ी कई समस्याओं में फायदेमंद हैं ओमेगा-3, जानें इसके लाभ और मुख्य आहार

सेहत को ध्यान में रखते हुए देखा जाता हैं कि लोग अपने आहार में पोषण के लिए विटामिन और मिनरल्स पर ध्यान देते हैं। लेकिन अक्सर इसमें ओमेगा-3 को नजरअंदाज कर दिया जाता हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 28 Jun 2024 8:14:05

सेहत से जुड़ी कई समस्याओं में फायदेमंद हैं ओमेगा-3, जानें इसके लाभ और मुख्य आहार

सेहत को ध्यान में रखते हुए देखा जाता हैं कि लोग अपने आहार में पोषण के लिए विटामिन और मिनरल्स पर ध्यान देते हैं। लेकिन अक्सर इसमें ओमेगा-3 को नजरअंदाज कर दिया जाता हैं। एक संतुलित आहार कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है जिसमें ओमेगा-3 भी शामिल है। ओमेगा-3 एसिड एक मुख्य पोषक तत्व है, जो हेल्थ को अच्छा बनाए रखने में मदद करता है। इसको शरीर खुदसे नहीं बनाता है यह आपके आहार से ही आपको मिल पाता हैं। इससे आपके शरीर में किसी एक अंग पर असर नहीं पड़ता। यह समग्र स्वास्थ्य को प्रभावित करता है। हम आपको आज बताने जा रहे हैं कि ओमेगा-3 सेहत से जुड़ी किन समस्याओं में फायदेमंद हैं और इसके मुख्य आहार कौनसे है जिनसे इन्हें पाया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में...

omega 3 benefits,health benefits of omega 3 fatty acids,importance of omega 3 in diet,omega 3 sources,omega 3 rich foods,benefits of omega 3 for heart health,omega 3 and brain health,omega 3 for inflammation,omega 3 for joint health,omega 3 and skin health

अवसाद और चिंता में फायदेमंद

डिप्रेशन दुनिया में सबसे आम मानसिक विकारों में से एक है। इसके लक्षणों में उदासी, सुस्ती और जीवन में रुचि की कमी शामिल हैं। चिंता भी एक सामान्य विकार है, जो लगातार घबराहट होने की विशेषता है। दिलचस्प बात यह है कि अध्ययनों से संकेत मिलता है कि जो लोग नियमित रूप से ओमेगा -3 का सेवन करते हैं, उनके उदास होने की संभावना कम होती है।

omega 3 benefits,health benefits of omega 3 fatty acids,importance of omega 3 in diet,omega 3 sources,omega 3 rich foods,benefits of omega 3 for heart health,omega 3 and brain health,omega 3 for inflammation,omega 3 for joint health,omega 3 and skin health

रोग-प्रतिरोधक क्षमता को सुधारे

ओमेगा-3 में पाए जाने वाले ईपीए और डीएचए, शरीर में इन्फ्लेमेशन को कम कर दिल की बीमारी या गठिया जैसे लंबे समय तक चलने वाले रोगों को बढ़ने से रोक सकते हैं। इसके साथ ही इसमें मौजूद एंटी-इन्फ्लेमेटरी तत्व रोग-प्रतिरोधक क्षमता को भी दुरुस्त रखता है।

omega 3 benefits,health benefits of omega 3 fatty acids,importance of omega 3 in diet,omega 3 sources,omega 3 rich foods,benefits of omega 3 for heart health,omega 3 and brain health,omega 3 for inflammation,omega 3 for joint health,omega 3 and skin health

जोड़ों के लिए फायदेमंद

अगर आप जोड़ों के दर्द से पीड़ित हैं या इस पुरानी बीमारी का शिकार होने से बचने की कोशिश कर रहे हैं, तो ओमेगा-3 का सेवन आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। नियमित रूप से ओमेगा-3 युक्त चीजों का सेवन करने से गठिया, पुराना दर्द, तीव्र कठोरता और जोड़ों की सूजन से राहत मिल सकती है।

omega 3 benefits,health benefits of omega 3 fatty acids,importance of omega 3 in diet,omega 3 sources,omega 3 rich foods,benefits of omega 3 for heart health,omega 3 and brain health,omega 3 for inflammation,omega 3 for joint health,omega 3 and skin health

स्किन के लिए फायदेमंद

ओमेगा-3 फैटी एसिड फूड्स स्किन को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। इन फूड्स को खाने से ऑयली स्किन की समस्या दूर होने में मदद मिलती है और रूखेपन की समस्या भी दूर होती है। ये फूड्स स्किन को माश्चराइज करने के साथ बढ़ती उम्र के निशान को भी कम करते हैं। इन फूड्स के नियमित सेवन से एक्ने की समस्या भी दूर होती हैं।

omega 3 benefits,health benefits of omega 3 fatty acids,importance of omega 3 in diet,omega 3 sources,omega 3 rich foods,benefits of omega 3 for heart health,omega 3 and brain health,omega 3 for inflammation,omega 3 for joint health,omega 3 and skin health

मस्तिष्क रखे सेहतमंद

ओमेगा-3 के मुख्य प्रकारों में से एक डीएचए, मस्तिष्क और रेटिना का अहम अंश है। अच्छी याद्दाश्त, ध्यान केंद्रित करने और चीजों को हल करने जैसी दिमाग से जुड़ी चीजों को सही बनाए रखने में ये काफी सहायक साबित होता है। ओमेगा-3 की कमी मस्तिष्क की गतिविधियों में बाधा पैदा कर सकती है, तो वहीं इसकी सही मात्रा लेना, सीखने और सोचने-समझने की क्षमता के साथ ही दिमाग तक बेहतर ब्लड फ्लो को बनाए रखने में मदद करता है।

omega 3 benefits,health benefits of omega 3 fatty acids,importance of omega 3 in diet,omega 3 sources,omega 3 rich foods,benefits of omega 3 for heart health,omega 3 and brain health,omega 3 for inflammation,omega 3 for joint health,omega 3 and skin health

दिल के लिए है फायदेमंद

ओमेगा-3 युक्त खाद्य पदार्थ शरीर में ट्राइग्लिसराइड्स को कम करता है और रक्तचाप को भी कम करता है। इसके अलावा यह गुड एचडीएल कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है। बल्ड सर्कुलेशन को बेहतर रखता है।

omega 3 benefits,health benefits of omega 3 fatty acids,importance of omega 3 in diet,omega 3 sources,omega 3 rich foods,benefits of omega 3 for heart health,omega 3 and brain health,omega 3 for inflammation,omega 3 for joint health,omega 3 and skin health

नींद में सुधार

अगर आपको नींद न आने की समस्या हैं, तो ओमेगा -3 फैटी एसिड फूड्स को डाइट में शामिल करें। ये फूड्स खाने से मूड अच्छा होने के साथ आप रिलैक्स भी फील करेंगे। ओमेगा -3 फैटी एसिड फूड्स शरीर में नींद न आने के हार्मेन को ठीक करने में मदद करता है। जिससे गहरी नींद आने में मदद मिलती हैं।

ओमेगा-3 युक्त मुख्य आहार

omega 3 benefits,health benefits of omega 3 fatty acids,importance of omega 3 in diet,omega 3 sources,omega 3 rich foods,benefits of omega 3 for heart health,omega 3 and brain health,omega 3 for inflammation,omega 3 for joint health,omega 3 and skin health

अखरोट

अखरोट सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसमें भरपूर मात्रा में ओमेगा -3 फैटी एसिड मौजूद होता है, जो शरीर को हेल्दी रखने के साथ हड्डियों को मजबूत भी बनाता है। अखरोट को पानी में भिगाकर या ऐसे ही खाया जा सकता है। आप इसे शेक और स्मूदी आदि में भी मिला सकते हैं।

omega 3 benefits,health benefits of omega 3 fatty acids,importance of omega 3 in diet,omega 3 sources,omega 3 rich foods,benefits of omega 3 for heart health,omega 3 and brain health,omega 3 for inflammation,omega 3 for joint health,omega 3 and skin health

सोयाबीन

सोयाबीन शरीर के लिए बहुत हेल्दी होता है। इसमें प्रचुर मात्रा में ओमेगा -3 फैटी एसिड होता है। सोयाबीन के नियमित सेवन से शरीर से कई बीमारियां दूर रहती है। साथ ही दिमाग को तेज करने में मदद करती है। सोयाबीन शरीर की हड्डियों को भी मजबूत करता है। ओमेगा -3 फैटी एसिड फूड्स बादाम,अंडे, टोफू, अनार और सूरजमुखी बीजों आदि में भी पाया जाता है।

omega 3 benefits,health benefits of omega 3 fatty acids,importance of omega 3 in diet,omega 3 sources,omega 3 rich foods,benefits of omega 3 for heart health,omega 3 and brain health,omega 3 for inflammation,omega 3 for joint health,omega 3 and skin health

सालमन

नॉन वेजिटेरियन के लिए सालमन मछली ओमेगा 3 फैटी एसिड्स का बेहतरीन स्रोत हो सकता है इसमें विटामिन डी, सेलेनियम और बी विटामिन की भी बड़ी मात्रा पाई जाती है।

omega 3 benefits,health benefits of omega 3 fatty acids,importance of omega 3 in diet,omega 3 sources,omega 3 rich foods,benefits of omega 3 for heart health,omega 3 and brain health,omega 3 for inflammation,omega 3 for joint health,omega 3 and skin health

हरी सब्जियां

वेजिटेरियन लोगों के लिए ओमेगा 3 फैटी एसिड का अच्छा स्रोत हरी सब्जियां हैं। आप खाने में पालक और साग शामिल कर सकते हैं। इन सब्जियों में अल्फा-लिनोलेनिक एसिड होता है।

omega 3 benefits,health benefits of omega 3 fatty acids,importance of omega 3 in diet,omega 3 sources,omega 3 rich foods,benefits of omega 3 for heart health,omega 3 and brain health,omega 3 for inflammation,omega 3 for joint health,omega 3 and skin health

अलसी

अलसी के बीजों में भी काफी मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है। अलसी में और भी कई पोषक तत्व जैसे विटामिन ई और मैग्नीशियम होते हैं।

omega 3 benefits,health benefits of omega 3 fatty acids,importance of omega 3 in diet,omega 3 sources,omega 3 rich foods,benefits of omega 3 for heart health,omega 3 and brain health,omega 3 for inflammation,omega 3 for joint health,omega 3 and skin health

अंडे

अंडे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते है। इसमें भरपूर मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है। अंडे को डाइट में शामिल करने के लिए उबालकर और ऑमलेट बनाकर खाया जा सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू

विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां

कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर

‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप

‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान

दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर

सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता

शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान

इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास

हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर

अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा

खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत

कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत