न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दक्षिण भारत का ये सुपर फ़ूड बन रहा भारत में लोकप्रिय, स्वास्थ्य के लिए है फायदेमंद

छोटा पैकेट बड़ा धमाका जी हां ये लाइन क्विनोआ पर बिल्कुल सटीक बैठती है। दक्षिण अमेरिका में पाया जाने वाला ये अनाज एक सुपरफूड है जो इन दिनों भारत में भी काफी लोकप्रिय होता जा रहा है।

Posts by : Karishma | Updated on: Mon, 04 Jul 2022 9:45:07

दक्षिण भारत का ये सुपर फ़ूड बन रहा भारत में लोकप्रिय, स्वास्थ्य के लिए है फायदेमंद

छोटा पैकेट बड़ा धमाका जी हां ये लाइन क्विनोआ पर बिल्कुल सटीक बैठती है। दक्षिण अमेरिका में पाया जाने वाला ये अनाज एक सुपरफूड है जो इन दिनों भारत में भी काफी लोकप्रिय होता जा रहा है। क्विनोआ पौष्टिक गुणों से भरपूर एक मोटा अनाज है जिसे वजन घटाने के लिए लोग आजकल अपनी डाइट में काफी इस्‍तेमाल कर रहे हैं। इसमें इतने सारे पोषक तत्व होते हैं कि डॉक्टर इसे डायबिटीज से लेकर हृदय संबंधी बीमारियों में भी खाने की सलाह दे रहे हैं। आइए जानते हैं क्‍या है क्विनोआ और क्या हैं इसके लाभ।

quinoa,quinoa health benefits,healthy food quinoa,Health,health news,healthy diet

क्या है क्विनोआ?

क्विनोआ को चिनोपोडियम भी कहा जाता है। यह दक्षिण अमेरिका के एंडीज पर्वत पर सबसे ज्यादा पाया जाता है। क्विनोआ एक साबुत अनाज है, जो मधुमेह के लिए काफी फायदेमंद माना गया है। इसमें मौजूद फाइबर रक्त शर्करा को बढ़ने नहीं देते हैं। यह मधुमेह के दौरान बढ़ते वजन को भी नियंत्रित करता हैं। डायबिटीज पर नियंत्रण करने के लिए आप क्विनोआ का सेवन कर सकते हैं। क्विनोआ में कार्बोहाइड्रेट भी मौजूद होता है, आप चाहें तो अपनी डाइट में इसे चावल से रिप्लेस कर सकते हैं।

quinoa,quinoa health benefits,healthy food quinoa,Health,health news,healthy diet

तीन प्रकार का होता है क्विनोआ

क्विनोआ मुख्य रूप से तीन प्रकार का होता है इसमें सबसे ज्यादा प्रचलित क्विनोआ सफेद रंग का होता है। पर इसके अलावा भी क्विनोआ की दो और किस्‍में हैं। इनमें लाल और काला क्विनोआ शामिल है। ये तीनों ही तरह के क्विनोआ आयरन और प्रोटीन की भरपूर मात्रा सहेजे होते हैं। इसलिए तीनों ही स्‍वास्‍थ्‍य के लिए बहुत लाभदायक माने जाते हैं।

प्रोटीन का बेस्ट स्रोत

क्विनोआ का प्रोटीन का एक बहुत अच्छा स्रोत है क्विनोआ में बहुत कम फैट और अच्‍छी मात्रा में प्रोटीन होता है। इसे कंप्लीट प्रोटीन के शाकाहारी स्रोतों में शामिल किया जाता है। इसमें हाइड्रोलाइज्ड पाया जाता है जो बालों के रोम छिद्रों को मजबूत करता है। इस खास प्रोटीन का इस्तेमाल केश संबंधित उत्पादों के निर्माण में भी किया जाता है। इसके अलावा मांसपेशियों की मजबूती के लिए भी क्विनोआ का सेवन करना लाभदायक साबित होता है।

quinoa,quinoa health benefits,healthy food quinoa,Health,health news,healthy diet

वजन घटाने में मददगार

क्विनोआ वजन घटाने का भी मुख्य स्रोत है और यहीं कारण है कि लोग आजकल इसे अपने आहार में शामिल कर रहे है। क्योंकि क्विनोआ में मौजूद हाई प्रोटीन इसे कोलेस्ट्रॉल फ्री और लो फैट का बड़ा स्रोत बनाते हैं। एक कप पके हुए क्विनोआ में 222 कैलोरी, 3.4 ग्राम फैट, 3 ग्राम फाइबर और 8.14 ग्राम प्रोटीन होता है। एक संतुलित आहार के लिए आप इसका सेवन कर सकते हैं। जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है।

quinoa,quinoa health benefits,healthy food quinoa,Health,health news,healthy diet

हार्ट को रखे हेल्दी

क्विनोआ कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने का मुख्य स्रोत है। क्विनोआ हृदय स्‍वास्‍थ्‍य को बेहतर करता है। ‘एथेरोस्क्लेरोसिस’ हृदय संबंधी एक रोग है, जो रक्त धमनियों में प्लाक के जमने से पनपता है और प्लाक अत्यधिक कोलेस्ट्रॉल व फैट की वजह से बनते हैं। इसलिए, क्विनोआ का सेवन कर आप बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित कर सकते हैं। क्विनोआ कोलेस्ट्रॉल फ्री प्रोटीन का बड़ा स्त्रोत है।

quinoa,quinoa health benefits,healthy food quinoa,Health,health news,healthy diet

मधुमेह में भी फायदेमंद

क्विनोआ रक्त में इंसुलिन के स्तर को संतुलित करता है। जिससे डायबिटीज की समस्या नहीं होती। अगर आप डायबिटीज में बॉर्डर लाइन पर हैं तो आपको क्विनोआ को अपने आहार में जरूर शामिल करना चाहिए।

quinoa,quinoa health benefits,healthy food quinoa,Health,health news,healthy diet

पाचन में फायदेमंद

क्विनोआ का सेवन करने से आपका मेटाबॉलिज़म मजबूत बनाता है जिससे पाचन संबंधी समस्या दूर हो जाती है। क्विनोआ में प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है , जो मेटाबॉलिज्म में सुधार के लिए काफी फायदेमंद है।

quinoa,quinoa health benefits,healthy food quinoa,Health,health news,healthy diet

पेन किलर भी है क्विनोआ

क्विनोआ में फाइबर ब्यूटरीट नामक फैटी एसिड होता है, जिसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। दर्द व सूजन को कम करने के लिए आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। क्विनोआ में सैपोनिन्स नाम तत्व भी पाया जाता है, जिसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो दर्द और सूजन कम करने में मदद करते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत