न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सुबह की सैर के इन फायदों को जान आप भी करेंगे इसे अपनी जीवनशैली में शामिल

आज इस कड़ी में हम आपको सुबह की सैर के ऐसे फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें जान हर कोई इसे अपनी जीवनशैली में शामिल करने लगेगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 30 Oct 2023 10:20:39

सुबह की सैर के इन फायदों को जान आप भी करेंगे इसे अपनी जीवनशैली में शामिल

अच्छी सेहत के लिए जरूरी हैं कि अपने जीवनशैली को स्वस्थ और नियमित बनाया जाए। इसके लिए सभी खासतौर से अपनी दिनचर्या में सुबह की सैर को शामिल करते हैं जो शारीरिक स्वास्थ्य के साथ ही मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद मानी जाती हैं। यह सबसे आसान शारीरिक क्रिया मानी जाती हैं जिसमें किसी तरह के उपकरण या कौशल की जरूरत नहीं होती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको सुबह की सैर के ऐसे फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें जान हर कोई इसे अपनी जीवनशैली में शामिल करने लगेगा। तो आइये जानते हैं सुबह की सैर किस तरह आपके शरीर को फायदा पहुंचाती हैं।

morning walk benefits,benefits of walking in the morning,health benefits of morning exercise,morning walk advantages,morning walk for weight loss,mental health benefits of morning walks,morning walk cardiovascular benefits,morning walk physical fitness,morning walk and stress relief,morning walk for overall well-being

वजन घटाने के लिए

अनियंत्रित खान-पान और खराब जीवनशैली को मोटापे का एक बड़ा कारण माना जाता है। वहीं खराब जीवनशैली में न सिर्फ अधिक खानपान, बल्कि शारीरिक गतिविधियों और सोने की गुणवत्ता को भी जोड़ा जा सकता है। इस तरह की गतिविधियां शरीर का बॉडी मॉस इंडेक्स (BMI) बढ़ा सकती हैं, जिससे शरीर का वजन भी बढ़ता है। ऐसे में उचित डाइट के साथ एक स्वस्थ्य जीवनशैली वजन को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक मानी जाती है। वहीं, विशेषज्ञों का कहना है कि आहार में कोई बड़ा बदलाव किए बिना सुबह की सैर वजन घटाने में मदद कर सकती है। वहीं मोटापे से परेशान लोगों पर किए गए एक शोध में पाया गया कि मात्र चलने से ही शरीर का फैट कम हो सकता है, शरीर में लोचता बढ़ सकती है और मांसपेशियों को मजबूती भी मिल सकती है।

morning walk benefits,benefits of walking in the morning,health benefits of morning exercise,morning walk advantages,morning walk for weight loss,mental health benefits of morning walks,morning walk cardiovascular benefits,morning walk physical fitness,morning walk and stress relief,morning walk for overall well-being

डिप्रेशन से राहत दिलाए

इस समय की सबसे बड़ी बीमारियों में डिप्रेशन को गिना जाता है। इसे मूड डिसऑर्डर भी कहा जाता है, क्योंकि इसके कारण व्यक्ति का मानसिक स्तर बदलता रहता है। इसके रोगी के मन में उदासी, हानि, क्रोध या निराशा की भावनाएं उत्पन्न हो सकती हैं, जो रोजमर्रा के जीवन को भी प्रभावित कर सकती हैं। वहीं, इस समस्या को कम करने में सुबह की सैर प्रभावकारी हो सकती है। वहीं एनसीबीआई पर प्रकाशित एक शोध में भी इस बात को स्वीकार किया गया है। शोध में माना गया है कि अगर डिप्रेशन के मरीज रोज 20 से 40 मिनट की सैर करें, तो उनकी स्थिति में काफी सुधार देखने को मिल सकता है। इस लिहाज से डिप्रेशन की समस्या में रोजाना नियमित सुबह की सैर करना लाभकारी माना जा सकता है।

morning walk benefits,benefits of walking in the morning,health benefits of morning exercise,morning walk advantages,morning walk for weight loss,mental health benefits of morning walks,morning walk cardiovascular benefits,morning walk physical fitness,morning walk and stress relief,morning walk for overall well-being

मधुमेह को नियंत्रित करे

मधुमेह अनियंत्रित जीवनशैली के कारण होने वाली आम बीमारियों में से एक है। वहीं अगर सुबह की सैर की जाए, तो इस समस्या को कुछ हद तक कम कर सकते हैं। एक शोध के अनुसार, सैर करने जैसी शारीरिक गतिविधि को अपनाने से टाइप 2 डायबिटीज का जोखिम 20 से 30 फीसदी तक कम होता है। वहीं सुबह की सैर मेटाबोलिक सिंड्रोम के जोखिम को कम कर हाई ब्लड शुगर को नियंत्रित कर सकती है। इस तरह सुबह सैर करने के फायदे मधुमेह के मरीजों के लिए भी लाभकारी हो सकते हैं।

morning walk benefits,benefits of walking in the morning,health benefits of morning exercise,morning walk advantages,morning walk for weight loss,mental health benefits of morning walks,morning walk cardiovascular benefits,morning walk physical fitness,morning walk and stress relief,morning walk for overall well-being

कोलेस्ट्रॉल रहता है नियंत्रित

नियमित रूप से मॉर्निंग वॉक किया जाए, तो बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित किया जा सकता है। वहीं, विशेषज्ञ कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित रखने के लिए वयस्कों को हर सप्ताह ढाई घंटे तक और किशोरों व बच्चों को लगभग 1 घंटे तक मध्यम गति वाले व्यायाम करने की सलाह देते हैं। इसमें तेज गति से चलना भी शामिल है। इस आधार पर सुबह की सैर को बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने के मामले में भी लाभकारी माना जा सकता है।

morning walk benefits,benefits of walking in the morning,health benefits of morning exercise,morning walk advantages,morning walk for weight loss,mental health benefits of morning walks,morning walk cardiovascular benefits,morning walk physical fitness,morning walk and stress relief,morning walk for overall well-being

हृदय स्वास्थ्य को सुधारे

हृदय स्वास्थ्य को बनाए रखने में भी मॉर्निंग वॉक के फायदे मददगार हो सकते हैं। सुबह की नियमित सैर से हृदय संबंधित बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद मिल सकती है। इतना ही नहीं अध्ययनों से इस बात की भी पुष्टि होती है कि चलने की प्रक्रिया जितनी बढ़ाएंगे, हृदय से जुड़ी समस्याओं का जोखिम उतना ही कम करने में मदद मिल सकेगी। इस आधार पर हृदय की बीमारी से जूझ रहे मरीजों के लिए सुबह की सैर करना फायदेमंद माना जा सकता है।

morning walk benefits,benefits of walking in the morning,health benefits of morning exercise,morning walk advantages,morning walk for weight loss,mental health benefits of morning walks,morning walk cardiovascular benefits,morning walk physical fitness,morning walk and stress relief,morning walk for overall well-being

फेफड़ों की कार्यक्षमता सुधारे

रोजाना 30 मिनट मॉर्निंग वॉक करने से फेफड़ों की कार्यक्षमता बढ़ सकती है। इसकी वजह यह है कि किसी भी तरह की शारीरिक गतिविधि करते समय फेफड़े शरीर में ऑक्सीजन प्रवाहित करते हैं, जिससे शरीर को ऊर्जा मिलती है और कार्बन डाई ऑक्साइड शरीर से बाहर निकलती है। वहीं हृदय मांसपेशियों में ऑक्सीजन पहुंचाने में मदद करता है। इसी तरह जब मांसपेशियां अधिक कार्य करती हैं, तो शरीर को कार्बन डाई ऑक्साइड बनाने के लिए अधिक मात्रा में ऑक्सीजन की जरूरत होती है। इस वजह से सांस लेने की दर भी बढ़ जाती है। इस तरह नियमित रूप से सुबह चलने के फायदे फेफड़ों की कार्यक्षमता को बढ़ाने में भी सहायक माने जा सकते हैं।

morning walk benefits,benefits of walking in the morning,health benefits of morning exercise,morning walk advantages,morning walk for weight loss,mental health benefits of morning walks,morning walk cardiovascular benefits,morning walk physical fitness,morning walk and stress relief,morning walk for overall well-being

तनाव से मुक्ति

सुबह की सैर को तनाव दूर करने का प्रभावी तरीका माना जा सकता है। तनाव शरीर पर विपरीत प्रभाव डाल सकता है, जो विभिन्न शारीरिक-मानसिक समस्याओं की वजह बन सकता है। वहीं मॉर्निंग वॉक से मस्तिष्क में रक्त का संचालन बेहतर होता है और मूड भी सही बना रहता है, जिससे तनाव को कम करने में मदद मिल सकती है। इस तरह सुबह की सैर मन को तरोताजा करके तनाव के जोखिम को कम करने का काम कर सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

जगन्नाथ रथ यात्रा के पहले दिन मची अफरा-तफरी, भगदड़ में एक श्रद्धालु की मौत, 200 से ज्यादा घायल

मानसून सत्र से पहले कांग्रेस ने बनाई रणनीति, परिसीमन बिल का विरोध करने का किया ऐलान

कोयल मल्लिक के इस्तीफे पर ममता का सख्त संदेश, 'जिसे जाना है, 21 जुलाई से पहले चला जाए'

CJP के मंच से केजरीवाल की नई मांग, 'सोनम वांगचुक को बनाया जाए देश का शिक्षा मंत्री'

अब गैस सिलेंडर के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार! Instamart और HPCL की नई सेवा से 10 मिनट में होगी डिलीवरी, जानें पूरा प्रोसेस

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: टिन्नू यादव और मनीष को अब तक पुलिस रिमांड पर क्यों नहीं लिया गया?

अब शादी भी 'ट्रायल पीरियड' पर? 5 साल में खत्म हो सकता है रिश्ता, जानिए क्या है 'स्टार्टर मैरिज'

कांग्रेस ने वांगचुक से की अनशन खत्म करने की अपील, कहा- डेढ़ महीने से हम भी...

सोनम वांगचुक के आंदोलन को लेकर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, केजरीवाल पर भी साधा निशाना

‘अब और नहीं देखा जा रहा…’ सोनाक्षी सिन्हा ने सोनम वांगचुक के समर्थन में उठाई आवाज, फातिमा सना शेख ने भी सरकार से की अपील

केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया गोयल के परिवार को बड़ा झटका, दुकान बंद करने का नोटिस जारी

सावन में प्याज और दही खाने से क्यों परहेज किया जाता है? जानिए धार्मिक मान्यता, आयुर्वेद और वैज्ञानिक नजरिया

जन सुराज को लगातार झटके, केसी सिन्हा के बाद चेतना झांब भी भाजपा में शामिल; प्रशांत किशोर की बढ़ीं मुश्किलें

सफेद बालों और हेयरफॉल से हैं परेशान? दही में मिलाकर लगाएं ये नेचुरल हेयर पैक