न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चीनी खजूर के नाम से जाने जाते हैं बेर, जानें इनके सेवन से मिलने वाले फायदे

यह शरीर की कई बीमारियों से निजात दिलाने में मददगार साबित होता हैं जिनके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में...

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 03 May 2024 10:38:14

चीनी खजूर के नाम से जाने जाते हैं बेर, जानें इनके सेवन से मिलने वाले फायदे

आप सभी ने कभी ना कभी बेर का सेवन जरूर किया होगा जो कि एक मौसमी फल है। बेर को चीनी खजूर के नाम से भी जाना जाता है। सूखे बेर के फल, जिसे वैज्ञानिक रूप से ज़िज़िफस जुजुबा के रूप में जाना जाता है, खजूर और अंजीर के समान ही बेहद फायदेमंद हैं। सूखे बेर में विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन बी3, विटामिन बी6, एमीनो एसिड, फाइबर, आयरन, फॉसफोरस, पोटैशियम, विटामिन सी जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इन पोषक तत्वों के साथ ही ये एंटी-ऑक्सीडेंट के गुणों से भी भरपूर होता है। यह शरीर की कई बीमारियों से निजात दिलाने में मददगार साबित होता हैं जिनके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में...

चीनी खजूर के नाम से जाने जाते हैं बेर, जानें इनके सेवन से मिलने वाले फायदे

वजन नियंत्रण में सहायक

सूखे बेर के फल फाइबर से भरपूर होते हैं। इसलिए जब हम इन फलों का सेवन ज्यादा मात्रा में करते हैं तो ये शरीर को इंस्टेंट एनर्जी तो देते हैं लेकिन इन्हें खाने के बाद काफी देर तक पेट भरा हुआ महसूस होता है और कुछ अन्य खाद्य सामग्री खाने की इच्छा नहीं होती है। इस तरह शरीर भोजन की अति से बच जाता है और वजन नियंत्रित रहता है। यदि आप वजन कम करने के बारे में सोच रही हैं तो किसी भी भोजन के कम से कम एक घंटे पहले इन फलों का सेवन ज्यादा मात्रा में करें जिससे आप भोजन की अति से बच सकें।

चीनी खजूर के नाम से जाने जाते हैं बेर, जानें इनके सेवन से मिलने वाले फायदे

कब्ज़ ठीक करने में सहायक

सूखा बेर कब्ज़ ठीक करता है। यह एक हाई फाइबर फ्रूट है। इसे खाने से कब्ज़ की समस्या तेज़ी से ठीक होने लगती है। यह आपके मलत्याग करते समय होने वाली तकलीफ को भी काफी हद तक कम करता है। मल को मोटा और भारी बनाता है। इसमें मौजूद फाइबर की मात्रा आपके पेट संबंधी अन्य विकारों को भी दूर करने में मददगार होती है। सूखे बेर खाने से आपको कब्ज़ की समस्या से छुटकारा मिलेगा।

चीनी खजूर के नाम से जाने जाते हैं बेर, जानें इनके सेवन से मिलने वाले फायदे

हड्डियों को दे मजबूती

बेर खाने के फायदे में हड्डी स्वास्थ्य भी शामिल है। इस संबंध में प्रकाशित एक मेडिकल रिसर्च में दिया है कि शरीर में कॉपर की कमी से हड्डी संबंधी समस्या और खासकर हड्डियां कमजोर होती हैं। ऐसे में बेर में मौजूद कॉपर हड्डियों को कमजोर होने से रोक सकता है। साथ ही बेर में कैल्शियम और फास्फोरस भी होते हैं। इन्हें हड्डियों के निर्माण और स्वास्थ्य के लिए जरूरी माना जाता है।

चीनी खजूर के नाम से जाने जाते हैं बेर, जानें इनके सेवन से मिलने वाले फायदे

हृदय के लिए फायदेमंद

हृदय के लिए सूखे बेर का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि सूखे बेर में फाइबर पाया जाता है, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। साथ ही सूखे बेर में आयरन, पोटेशियम जैसे तत्व भी पाए जाते हैं, जो हृदय को स्वस्थ रखने में और हृदय से जुड़ी बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद करते हैं।

चीनी खजूर के नाम से जाने जाते हैं बेर, जानें इनके सेवन से मिलने वाले फायदे

कैंसर रोधी गुणों से भरपूर

एक रिसर्च के अनुसार सूखे बेर के पानी के अर्क से ट्यूमर कोशिकाओं के प्रसार को कम किया जा सकता है। हालांकि इसे कैंसर की औषधि के रूप में नहीं देखा जा सकता है लेकिन इसका इस्तेमाल कैंसर कोशिकाओं को बढ़ने से रोकने के लिए किया जा सकता है और इसे डाइट में शामिल करके कैंसर की बीमारी के खरते को कम किया जा सकता है।

चीनी खजूर के नाम से जाने जाते हैं बेर, जानें इनके सेवन से मिलने वाले फायदे

ब्लड सर्कुलेशन करे बेहतर

ब्लड सर्कुलेशन खराब होने से कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में थकान से लेकर हार्ट स्ट्रोक तक का खतरा बढ़ जाता है। वहीं खराब ब्लड सर्कुलेशन आपकी सुंदरता पर भी बुरा प्रभाव डालता है। नियमित रूप से सूखे बेर का सेवन करने से आपके शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर और सुचारू रूप से होता है। बेर में फॉस्फोरस, मैंगनीज, आयरन और जिंक जैसे मिनरल्स मौजूद होते हैं। ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करने के लिए सूखे बेर का सेवन बहुत कारगर माना जाता है।

चीनी खजूर के नाम से जाने जाते हैं बेर, जानें इनके सेवन से मिलने वाले फायदे

अनिद्रा का इलाज

बेर के खाने के फायदे में अनिद्रा को दूर करना भी शामिल है। एक रिसर्च पेपर में बताया गया है कि बेर में सैपोनिन्स नामक तत्व होता है, जो नींद में सुधार कर सकता है। साथ ही इसे मन को शांत करने और मानसिक तनाव से राहत दिलाने में भी सहायक माना गया है। अनिद्रा को दूर करने के लिए सोने से पहले बेर का सेवन कर सकते हैं।

चीनी खजूर के नाम से जाने जाते हैं बेर, जानें इनके सेवन से मिलने वाले फायदे

बूस्ट होती है इम्यूनिटी

सूखे बेर विटामिन सी, विटामिन ए जैसे तत्वों से भरपूर होते हैं। इसलिए अगर आप अपनी डाइट में सूखे बेर को शामिल करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी बूस्ट होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी