न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गर्मियों की शुरुआत से ही करें दही का सेवन, ठंडक मिलने के साथ ही बनेगी सेहत

। स्वास्थ्य के साथ ही दही बालों और त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है। आज हम आपको यहां बताने जा रहे हैं कि किस तरह गर्मियों में दही का सेवन सेहत के लिए लाभकारी साबित होता हैं। आइये जानते हैं...

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 25 Feb 2023 2:58:49

गर्मियों की शुरुआत से ही करें दही का सेवन, ठंडक मिलने के साथ ही बनेगी सेहत

मौसम के बदलाव के साथ ही आपको अपने आहार में भी बदलाव लाने की जरूरत होती हैं। आने वाले दिनों में गर्मियां शुरू हो जाएगी, तो आपको अपने आहार में ऐसी चीजों को शामिल करने की जरूरत पड़ेगी जो शरीर को ठंडक प्रदान करें। इसका एक बेहतरीन विकल्प बनता हैं दही। इसमें कैल्शियम, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, आयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम, सोडियम, फॉस्फोरस, जिंक, कॉपर, सेलेनियम, विटामिन-सी, विटामिन-बी6, विटामिन-ए, विटामिन-बी, विटामिन-के जैसे कई पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। स्वास्थ्य के साथ ही दही बालों और त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है। आज हम आपको यहां बताने जा रहे हैं कि किस तरह गर्मियों में दही का सेवन सेहत के लिए लाभकारी साबित होता हैं। आइये जानते हैं...

health benefits of eating curd in summers,healthy living,Health tips

इम्यूनिटी होगी मजबूत

गर्मी के मौसम में रोज़ाना दही खाने से इम्यूनिटी मज़बूत होती है। विटामिन और प्रोटीन से भरपूर दही में लैक्टोबैसिलस होता है जो इम्यून सिस्टम यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है। दही में अच्छे बैक्टीरिया मौजूद होते हैं, जो न सिर्फ इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं, बल्कि सेहत को भी स्वस्थ रखते हैं।

health benefits of eating curd in summers,healthy living,Health tips

हेल्दी डाइजेशन

पाचन तंत्र को साफ करने के लिए दही में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया की बहुत बड़ी भूमिका होती है। रोज खाने के साथ एक कटोरी दही लेने से पाचन तंत्र ठीक रहता है। पेट की खराबी के इलाज के लिए बहुत अच्छा माना जाता है।

health benefits of eating curd in summers,healthy living,Health tips

बढ़ाएं ऊर्जा का स्तर

गर्मियों में शरीर से पानी की मात्रा बहुत हद तक कम हो जाती है जिसके लिए हमें बार-बार पानी पीना पड़ता है। ऐसे में नियमित रूप से दही का सेवन करने से शरीर में पानी की मात्रा संतुलित रहती है। बस आप इसमें थोड़ा नमक या चीनी जोड़ें और इससे आपका शरीर अधिक ऊर्जावान महसूस करेगा।

health benefits of eating curd in summers,healthy living,Health tips

वजन होगा कम

वजन को कम करने में दही आपके बेहद काम आ सकती है। दही के अंदर प्रोटीन पाया जाता है। वह इसके अंदर हेल्दी फैट्स भी होते हैं। ऐसे में यदि आप गर्मियों में नियमित रूप से दही का सेवन करते हैं तो वजन कम होने के साथ-साथ हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या भी दूर हो सकती है।

health benefits of eating curd in summers,healthy living,Health tips

उल्टी दस्त में फायदेमंद

गर्मियों के दिनों में लू लगने से उल्टी दस्त होना आम बात है, ऐसे में दही को सूपरफूड की कैटेगरी में रखा जाता है। क्योंकि इस समय दही बहुत फायदेमंद होता है, एक कप दही से बहुत आराम मिलता है।

health benefits of eating curd in summers,healthy living,Health tips

ब्लड प्रेशर करे कंट्रोल

दही ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल करने में मदद कर सकता है। अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के एक रिसर्च की मानें तो रोजाना दही खाने से हाइपरटेंशन का खतरा कम होता है। लेकिन इसके लिए जरूरी है कि आप बिना फैट वाला दही खाएं।

health benefits of eating curd in summers,healthy living,Health tips

हड्डियों को बनाता है मजबूत

कैल्शियम और फास्फोरस में समृद्ध दही मजबूत हड्डियों और दांतों के विकास में मदद करता है। कैल्शियम से भरपूर होने के कारण दही हड्डियों के साथ-साथ हमारे दांतों के लिए भी बहुत अच्छा होता है।

health benefits of eating curd in summers,healthy living,Health tips

हृदय के लिए लाभदायक

आपको शायद पता ना हो, लेकिन दही हृदय के लिए भी बेहद लाभकारी होता है। यह धमनियों में कोलेस्ट्रॉल के निर्माण को रोकता है और कोरोनरी हृदय रोगों के खतरे को कम करता है। यह आपके कार्डियो−वैस्कुलर स्वास्थ्य के लिए सबसे अच्छी चीजों में से एक है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका