न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

छोटा पैकेट बड़ा धमाका, चिया सीड है सुपर फूड

यह शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने के साथ-साथ कई बीमारियों के लक्षणों को कम करने में भी मदद कर सकते हैं। हां, अगर कोई गंभीर रूप से बीमार हैं, तो ऐसे में मेडिकल ट्रीटमेंट से बेहतर कुछ नहीं है।

Posts by : Karishma | Updated on: Sat, 25 Jun 2022 3:40:45

छोटा पैकेट बड़ा धमाका, चिया सीड है सुपर फूड

हेल्दी फ़ूड या सुपर फ़ूड की बात की जाए तो चियासीड पहले स्थान पर आता है। चियासीड छोटी सी दिखने वाले चियासीड यानी चीया के बीज असल में गुणों का खजाना हैं। यह शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने के साथ-साथ कई बीमारियों के लक्षणों को कम करने में भी मदद कर सकते हैं। हां, अगर कोई गंभीर रूप से बीमार हैं, तो ऐसे में मेडिकल ट्रीटमेंट से बेहतर कुछ नहीं है।

क्या है चीयासीड?

कई लोगों को यह गलतफहमी हो जाती है कि चीया बीज और तुलसी के बीज यानी सब्जा एक ही हैं, लेकिन यह सच नहीं है। चिया बीज को वैज्ञानिक रूप से साल्विया हर्पेनिका के नाम से जाना जाता है। ये बीज मुख्य रूप से मैक्सिको में पाए जाते हैं। ये बीज ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर, प्रोटीन, एंटीऑक्सीडेंट और कैल्शियम से भरपूर होते हैं। यही कारण है कि चिया बीज को सुपरफूड की श्रेणी में रखा गया है। इसके बीज काले, स्लेटी और सफेद रंग के होते हैं।

health benefits of chia seeds,healthy living,Health tips

वजन घटाए

चिया सीड्स में भरपूर मात्रा में फाइबर और प्रोटीन पाया जाता है, जिसके सेवन से पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने और वजन तेजी से कम करने में मदद मिलती है क्योंकि जब आपका पाचन तंत्र सही रहता है, तो आप तेजी से खाने को पचा पाते है। साथ ही इससे अपच, कब्ज और गैस की समस्या में भी राहत मिलती है। न्यूट्रिशन रिसर्च एंड प्रैक्टिस द्वारा किए गए शोध के मुताबिक सुबह के नाश्ते में चिया बीज का सेवन कुछ समय के लिए भूख को शांत कर सकता है।

health benefits of chia seeds,healthy living,Health tips

हड्डियों को मिले मजबूती

चीयसीड का सेवन करने से आपकी हड्डियां मजबूत होती है। साथ ही हड्डियों से संबंधित कई बीमारियां भी इससे दूर हो सकती है। चिया सीड में कैल्शियम और फास्फोरस पाया जाता है, जिससे हड्डियां को मजूबती मिलने में मदद मिलती है। चीयसीड को आप आप स्मूदी या फलों के साथ भी खा सकते हैं।

health benefits of chia seeds,healthy living,Health tips

हार्ट को रखे हेल्दी

चीयासीड से हार्ट भी हेल्दी रहता है। इस बात का प्रमाण एनसीबीआई के एक शोध में मिलता है। शोध में माना गया है कि चिया सीड फाइबर का एक समृद्ध स्रोत हैं और फाइबर की मौजूदगी के कारण यह हृदय स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद कर सकते हैं। साथ ही इसमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड कैल्शियम और सोडियम की अधिकता को नियंत्रित कर बढ़े हुए ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद कर सकते हैं।

health benefits of chia seeds,healthy living,Health tips

स्कीन को बनाए ग्लोइंग

चिया सीड्स में मौजूद ओमेगा-3 स्किन से ड्राइनेस और इन्फ्लेशन कम कर ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बनाए रखता है, जिस वजह से स्किन ग्लोइंग बनी रहती है, इसलिए चिया सीड्स रोज़ाना खाएं। आप चाहें तो इसे चेहरे पर लगा भी सकती हैं। आप चिया वॉटर को चेहरे पर लगाएं। इसे बनाने के लिए एक चम्मच चिया सीड्स को मिक्सी में पीसें और इसमें चार चम्मच पानी मिलाएं। पांच मिनट इसे फेंटने के बाद ये जेल फॉर्म में आ जाएगा। फिर इसे चेहरे पर मास्क की तरह लगाएं और 15 मिनट बाद धो लें।

health benefits of chia seeds,healthy living,Health tips

कोलेस्ट्रॉल करें कंट्रोल

चीयासीड कोलेस्ट्रॉल को भी नियंत्रित करता है। यह बात एनसीबीआई के एक शोध में भी मानी गई है। शोध में जिक्र मिलता है कि चिया बीज में मौजूद फाइबर कोलेस्ट्रॉल की अधिकता के जोखिम को कम करने में मदद कर सकता है। वहीं, चिया बीज में पाया जाने वाला ओमेगा-3 फैटी एसिड संपूर्ण लिपिड प्रोफाइल को ठीक करने में मदद कर सकता है। लिपिड प्रोफाइल में ट्राइग्लीसिराइड और कोलेस्ट्रॉल दोनों ही शामिल होते हैं, इसलिए यह माना जा सकता है कि चिया बीज बढ़े कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी सहायक हो सकते हैं।

health benefits of chia seeds,healthy living,Health tips

अच्छी नींद के लिए बने मददगार

अगर आप नींद न आने की समस्या से जूझ रहे है तो चीयसीड आपके लिए बहुत मददगार साबित होगा। इस बात की पुष्टि चिया बीज से संबंधित एक शोध से होती है। शोध में जिक्र मिलता है कि ट्रिप्टोफेन नाम का एक खास तत्व चीयासीड में पाया जाता है। वहीं, शोध में ये भी माना गया है कि ट्रिप्टोफेन मानसिक स्वास्थ्य के लिए उपयोगी है। साथ ही यह चिंता और डिप्रेशन के साथ अनिद्रा की समस्या में सहायक हो सकता है। इस आधार पर यह कहना गलत नहीं होगा की अनिद्रा की समस्या में चीयसीड सहायक साबित हो सकते है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
PM आवास के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता शामिल; NEET मुद्दे पर सरकार से जवाब और इस्तीफे की मांग
PM आवास के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता शामिल; NEET मुद्दे पर सरकार से जवाब और इस्तीफे की मांग
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग