न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कई शारीरिक समस्याओ का समाधान हैं फिटकरी, जानें इससे मिलने वाले फायदों के बारे में

आज इस कड़ी में हम आपको औषधीय गुणों से भरपूर इस फिटकरी के कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं जो आपको हैरान कर देंगे। तो आइये जानते हैं फिटकरी के उपायों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 11 Jul 2022 5:34:07

कई शारीरिक समस्याओ का समाधान हैं फिटकरी, जानें इससे मिलने वाले फायदों के बारे में

फिटकरी (Alum) का इस्तेमाल कई सालों से घरों में होता आ रहा हैं। लेकिन आज भी इसके कई गुणों से लोग वाकिफ नहीं हैं। आमतौर पर घरों में फिटकरी का इस्तेमाल गंदे पानी को साफ करने या शेविंग के बाद इंफेक्शन से बचने के लिए किया जाता हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिटकरी इतनी गुणकारी हैं कि आपकी कई शारीरिक समस्याओं को चुटकियो में हल कर सकती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको औषधीय गुणों से भरपूर इस फिटकरी के कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं जो आपको हैरान कर देंगे। तो आइये जानते हैं फिटकरी के उपायों के बारे में...

health benefits of alum,healthy living,Health tips

बुखार, खांसी और अस्थमा में मिलती है राहत
एक स्टडी के अनुसार फिटकरी का उपयोग खांसी, काली खांसी, अस्थमा और मलेरिया व थायराइड फीवर में फायदेमंद होता है। कुछ विशेषज्ञ मानते हैं कि यदि आपको इन स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां हो रही है तो आप थोड़ी मात्रा में फिटकरी को पानी में घोलकर पी सकते हैं। लेकिन यह मात्रा कितनी होनी चाहिए इसके लिए हमेशा डॉक्टर की सलाह लें।

health benefits of alum,healthy living,Health tips

वजाइनल हेल्थ के लिए लाभकारी

फिटकरी का पानी वजाइनल हेल्थ के लिए बहुत अच्छा होता है। एक स्टडी के अनुसार यह संक्रमण के कारण होने वाली ब्लीडिंग को रोकने में मदद कर सकती है। फिटकरी एक स्ट्रांग एस्ट्रिंजेंट के रूप में काम करता है, जो ब्लीडिंग वाले भाग पर प्रभावी रूप से काम कर सकता है। इसके अलावा फिटकरी के पानी से वजाइना को साफ करने से व्हाइट डिसचार्ज और इंफेक्शन की समस्या खत्म हो जाती है।

health benefits of alum,healthy living,Health tips

घाव भरने में सहायक

फिटकरी में घाव भरने का गुण भी पाया जाता है। इस कारण मामलू काटने और छोटे घावों को साफ करने व भरने के लिए भी फिटकरी के लाभ असरदार साबित हो सकते हैं। अगर आपको कोई चोट लग गई हो या फिर घाव हो गया हो और उससे लगातार खून आ रहा हो तो फिटकरी के पानी से घाव को धो लें। इससे खून बहना बंद हो जाएगा। फिटकरी के पानी की जगह आप फिटकरी को महीन पीसकर भी प्रयोग में ला सकते हैं।

health benefits of alum,healthy living,Health tips

दांतों की समस्या करें दूर

फिटकरी में एंटी-बैक्टीरियल गुण होता है। दांत में दर्द और मुंह की बदबू को दूर करने के लिए भी फिटकरी का इस्तेमाल किया जाता है। ये एक नेचुरल माउथवॉश है। दांत दर्द होने पर फिटकरी के पानी से गार्गल करना फायदेमंद रहता है।

health benefits of alum,healthy living,Health tips

बुखार में लाभकारी

अगर आपको बुखार है तो फिटकरी का उपयोग बहुत लाभकारी होता है। डॉक्टर अबरार मुल्तानी कहते हैं कि बुखार आने पर आप फिटकरी के पानी से स्नान जरूर करें। बुखार यदि अधिक है तो एक चुटकी फिटकरी का पाउडर लें, उसमें सौंठ को मिलाएं और बताशे के साथ इस मिश्रण का सेवन करें। दिन में दो बार इस उपाय को करने से धीरे- धीरे आपके शरीर का तापमान कम होने लगेगा।

health benefits of alum,healthy living,Health tips

मुंह के छालों से राहत

यदि आप दर्दनाक मुंह के छाले से पीड़ित हैं, तो आप फिटकिरी के साथ कोशिश कर सकते हैं। फिटकिरी में जीवाणुरोधी गुण होते हैं, इसमें मौजूद नमक बैक्टीरिया की वजह से संक्रमण का सामना करता है और इस प्रकार यह जल्दी ठीक होने में सहायता करता है। इसलिए आपको केवल प्रभावित क्षेत्र पर अल्म ब्लॉक को दबाना है। यह छालों पर जलन का कारण बनता है और यह बेहद दर्दनाक हो सकता है, इसलिए सावधान रहें।

health benefits of alum,healthy living,Health tips

एक्जिमा और खुजली से राहत

फिटकरी के लाभदायक गुण एक्जिमा और खुजली जैसी त्वचा से संबंधित समस्याओं में भी फायदेमंद साबित हो सकते हैं। इस बात की पुष्टि एनसीबीआई के फिटकरी से संबंधित एक शोध से होती है। शोध में माना गया है कि फिटकरी कई शारीरिक समस्याओं के साथ ही एक्जिमा और प्यूरिटिस (खुजली) की समस्या में लाभकारी प्रभाव प्रदर्शित कर सकती है।

health benefits of alum,healthy living,Health tips

शरीर के ऐंठन और सूजन में उपयोगी

फिटकरी के पानी का इस्तेमाल आप शरीर में ऐंठन और सूजन होने पर भी कर सकते हैं। इसमें उपस्थित एंटीइंफ्लेमेटरी गुण सूजन को कम करने का काम करता है। फिटकरी को जब हल्दी के साथ संयोजन में उपयोग किया जाता है तो यह मांसपेशियों की ऐंठन को दूर करने के लिए एकदम सही प्राकृतिक उपाय के रूप में कार्य करता है। फिटकरी और हल्दी के रक्त को पतला करने वाले एंटीसेप्टिक गुण अच्छे तरीके से मदद करते हैं। एक मोटी पेस्ट बनाने के लिए, एक चुटकी हल्दी और पानी के साथ सतह पर फिटकरी का एक टुकड़ा रगड़ें। इसे मांसपेशियों की ऐंठन पर लगाएं और स्वाभाविक रूप से शुष्क होने के लिए इसे छोड़ दें। दर्द और सूजन से छुटकारा पाने के लिए 2 से 3 दिनों के लिए इसे दिन में दो बार दोहराएं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
PM आवास के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता शामिल; NEET मुद्दे पर सरकार से जवाब और इस्तीफे की मांग
PM आवास के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता शामिल; NEET मुद्दे पर सरकार से जवाब और इस्तीफे की मांग
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग