न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कई बिमारियों का इलाज हैं साबुत धनिए का पानी, जानें किस तरह मिलता हैं फायदा

सुबह खाली पेट धनिया का पानी पीना कई समस्याओं के लिए रामबाण का काम करता है। आज इस कड़ी में हम आपको उन्हीं फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं कि किस तरह साबुत धनिए का पानी सेहत को फायदा पहुंचाता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 21 Mar 2023 11:26:34

कई बिमारियों का इलाज हैं साबुत धनिए का पानी, जानें किस तरह मिलता हैं फायदा

आपको सेहतमंद बनाए रखने में भारतीय रसोई में मौजूद विभिन्न पदार्थों का बहुत योगदान होता हैं। इन्हीं में से एक हैं साबुत धनिया जिसमें फ्लेवोनोइड, पॉलीफेनोल, बी-कैरोटीनोइड, आयरन, कैल्शियम, विटामिन, मिनरल, प्रोटीन, वसा, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, मैग्नीशियम के साथ-साथ विटामिन ए, के और सी जैसे तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके औषधीय गुण हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद उत्तम माने जाते हैं। इसके लिए लोग धनिया के पानी का सेवन करना पसंद करते हैं। सुबह खाली पेट धनिया का पानी पीना कई समस्याओं के लिए रामबाण का काम करता है। आज इस कड़ी में हम आपको उन्हीं फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं कि किस तरह साबुत धनिए का पानी सेहत को फायदा पहुंचाता हैं।

fennel water,health benefits of fennel water,fennel water benefits in hindi,Health,health tips in hindi

मोटापे से छुटकारा

धनिया के पानी का सेवन करने से मोटापे की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। आपको बस 1 गिलास पानी में धनिए के बीजों को 2-3 घंटे भिगोकर रखना है। उसके बाद उस पानी को उबाल लें और फिर उस पानी को ठंडा करके सेवन कर सकते हैं। ये पानी आपके वजन को घटाने में मदद कर सकता है।

fennel water,health benefits of fennel water,fennel water benefits in hindi,Health,health tips in hindi

बेहतर पाचन में सहयोगी

धनिया का पानी पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाने में मदद करता है। धनिया में मौजूद औषधीय गुण शरीर के पाचन तंत्र को मजबूती देते हैं। शरीर के मेटाबोलिज्म को भी नियंत्रित करने में धनिया का पानी फायदेमंद होता है।

fennel water,health benefits of fennel water,fennel water benefits in hindi,Health,health tips in hindi

लिवर की सफाई

धनिया का पानी विषाक्त पदार्थों को शरीर से बाहर निकालकर शरीर को अंदर से साफ करने में मदद करता है। इसीलिए इसे 'डीटॉक्स वॉटर' के तौर पर भी जाना जाता है। इसके अलावा यह लिवर को भी साफ करने में मदद करता है।

fennel water,health benefits of fennel water,fennel water benefits in hindi,Health,health tips in hindi

पीलिया दूर करने के लिए

पीलिया की समस्या होने पर सूखा धनिया, मिश्री, आंवला, गोखरू व पुनर्नवा जड़ को बराबर मात्रा में पीस लें। सुबह-शाम 1 चम्मच चूर्ण आधा गिलास पानी के साथ लेने से जॉन्डिस में, लिवर की सूजन और पेशाब कम आने जैसी प्रॉब्लम में आराम मिलता है।

fennel water,health benefits of fennel water,fennel water benefits in hindi,Health,health tips in hindi

मजबूत बनाए इम्यूनिटी

अगर आप रोजाना सुबह धनिया का पानी पीते है तो इससे आपका इम्यूनिटी बढ़ सकता है। धनिया का पानी इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में सहायक होता है। क्योंकि धनिया में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट शरीर में फ्री रैडिकल को कम करने, संक्रमण और कई अन्य बीमारियों से बचाने और इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।

fennel water,health benefits of fennel water,fennel water benefits in hindi,Health,health tips in hindi

थायराइड में फायदेमंद

थायराइड में धनिये के पानी का सेवन किया जा सकता है। इसके बीजों में एंटी थायराइड प्रभाव देखे गए हैं। ऐसे में थायराइड को नियंत्रित करने में उपयोगी है। लेकिन हम यह सलाह देंगे कि थायराइड के लिए अपनी डाइट में धनिये के बीजों का पानी जोड़ने से पहले एक बार एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

fennel water,health benefits of fennel water,fennel water benefits in hindi,Health,health tips in hindi

ब्लड शुगर करें कम

धनिया के पानी को ब्लड शुगर कम करने में प्रभावी माना जाता है। हालांकि जिनका ब्लड शुगर लेवल पहले से ही कम हो, उन्हें इसके सेवन से बचना चाहिए, क्योंकि इससे उनके ब्लड शुगर का स्तर और कम होने का खतरा हो सकता है।

fennel water,health benefits of fennel water,fennel water benefits in hindi,Health,health tips in hindi

मुंह के छालों से दिलाए आराम

मुंह में छाले होना एक आम समस्या है। इस समस्या से निजात पाने के लिए 1 चम्मच धनिया पाउडर लेकर उसे 250 मिलीलीटर पानी में अच्छी तरह मिला लें, फिर इस पानी को छान लें। दिन में 2-3 बार इस पानी से कुल्ला करें।

fennel water,health benefits of fennel water,fennel water benefits in hindi,Health,health tips in hindi

स्किन के लिए बेहद लाभकारी

धनिया का पानी त्वचा के लिए रामबाण माना जाता है। धनिया में मौजूद आयरन आयरन, एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण इसे स्किन के लिए बेहद फायदेमंद बनाते हैं। सुबह रोज़ाना खाली पेट धनिया के पानी का सेवन करने से हमारी त्वचा साफ़ और चमकदार होती ही है और इससे त्वचा संबंधी रोगों के होने का ख़तरा भी कम हो जाता है। मुहांसे और चेहरे पर दाने आदि निकलने जैसी समस्याओं में धनिया का पानी बेहद उपयोगी होता है।

fennel water,health benefits of fennel water,fennel water benefits in hindi,Health,health tips in hindi

बालों के लिए फायदेमंद

बालों के लिए धनिया का पानी पीना बहुत ही फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि धनिया में मौजूद विटामिन सी के गुण इसे बालों के लिए बेहद उपयोगी बनाते हैं। इसे पीने से बाल मजबूत होते हैं। इसलिए रोजाना सुबह खाली पेट धनिया का पानी पीना टूटते और कमजोर बालों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत