न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

केले का छिलका भी हैं गुणों से भरपूर, फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान

केले के छिलके में भले ही सैकड़ों गुण है लेकिन यह घरेलू नुस्खा किसी बीमारी का इलाज नहीं हो सकता। यह आपको बीमारी से उबरने में मदद जरूर कर सकता है। इसलिए, इसके उपयोग से पहले अपने डॉक्टर से यह जरूर सुनिश्चित कर लें कि यह आपके लिए फायदेमंद होगा कि नहीं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 30 Oct 2023 10:09:06

केले का छिलका भी हैं गुणों से भरपूर, फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान

केला विटामिन, मिनरल्‍स और प्रोटीन का सबसे अच्‍छा स्‍त्रोत है। केले की तरह ही केले का छिलका भी काफी गुणों से भरपूर होता है। इसमें विटामिन, मिनरल्स के साथ ही फाइबर भी मौजूद होता है। आज हम आपको केले के छिलके के उपयोग और फायदों के बारे में बताएंगे। केले के छिलके में भले ही सैकड़ों गुण है लेकिन यह घरेलू नुस्खा किसी बीमारी का इलाज नहीं हो सकता। यह आपको बीमारी से उबरने में मदद जरूर कर सकता है। इसलिए, इसके उपयोग से पहले अपने डॉक्टर से यह जरूर सुनिश्चित कर लें कि यह आपके लिए फायदेमंद होगा कि नहीं।

केले का छिलका भी हैं गुणों से भरपूर, फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान

दांतों को बनाए चमकदार

दांतों को चमकदार बनाने के लिए केले के छिलके का उपयोग फायदेमंद रहता है। केले के छिलकों में पोटैशियम, मैग्नीशियम और मैंगनीज भरपूर मात्रा में पाया जाता है। ये दांतों में अवशोषित होकर उन्हें सफेद और चमकदार बनाने में मदद कर सकते हैं। सफेद और चमकदार दांत पाने के लिए आपको केले के छिलके के एक टुकड़े को लेकर दांतों पर कुछ समय के लिए घिसना होगा।

केले का छिलका भी हैं गुणों से भरपूर, फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान

मस्सों से पाए छुटकारा

मस्से मानव शरीर में ह्यूमन पेपिलोमावायरस (एचपीवी) के कारण होने वाले वायरल त्वचा संक्रमण की वजह से होते हैं। यह आमतौर पर दर्द रहित होते हैं और स्वास्थ्य पर कोई गंभीर असर नहीं डालते। हालांकि यह कुरूप दिखाई दे सकते हैं और मनोवैज्ञानिक कुंठा की वजह बन सकते हैं। मस्सों से छुटकारा पाने के लिए आप केले के छिलके का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप केले के छिलके के टुकड़े को मस्से वाले स्थान पर रात भर के लिए रख सकते हैं। इस प्रक्रिया को नियमित अपनाने से मस्से से छुटकारा पाया जा सकता है।

केले का छिलका भी हैं गुणों से भरपूर, फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान

मुंहासों से करे बचाव

केले के छिलके में एंटी-माइक्रोबियल और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। यह गुण मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया को नष्ट करके त्वचा को फिर से ठीक करने में मदद कर सकता है। ऐसे में आप केले के छिलके को पीसकर उसका फेसपैक लगा सकते हैं या छिलके को प्रभावित त्वचा पर सीधे रगड़ कर उपयोग कर सकते हैं।

केले का छिलका भी हैं गुणों से भरपूर, फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान

सोराइसिस में लाभदायक

सोराइसिस की समस्या में केले के छिलकों का इस्तेमाल फायदेमंद साबित होता है। केले के छिलके को प्रभावित स्थान पर नियमित कुछ मिनट तक रगड़ने से सोराइसिस की समस्या में राहत मिल सकती है। आप चाहे तो केले के गूदे को भी प्रभावित स्थान पर लगा सकते हैं।

केले का छिलका भी हैं गुणों से भरपूर, फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान

झुर्रियों को घटाए

जैसे ही हम पहले ही बता चुके है केले के छिलकों में एंटी-माइक्रोबियल और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते है ऐसे में इसके गुण त्वचा से जुड़ी समस्याओं से निजात पाने में मदद करते है। चेहरे की झुर्रियों को आप केले के छिलकों की मदद से दूर कर सकते हैं।

केले का छिलका भी हैं गुणों से भरपूर, फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान

दर्द में दिलाए आराम

केले के छिलकों में एनाल्जेसिक (दर्द निवारक) और सूजन संबंधी विकारों को दूर करने का गुण मौजूद होते है। ऐसे में दर्द वाली जगह पर केले के छिलके को बांधने से फायदा हो सकता है। हालाकि, अभी इस पर और शोध हो रहा है।

केले का छिलका भी हैं गुणों से भरपूर, फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान

अल्ट्रा वायलेट किरणों से करे बचाव

केले के छिलकों में फेनोलिक कंपाउंड अधिक मात्रा में पाया जाता है और यह त्वचा को अल्ट्रा वायलेट किरणों से बचाने में मददगार साबित हो सकता हैं। ऐसे में यह माना जा सकता है कि केले के फेस पैक को नियमित चेहरे पर उपयोग करने से सूरज से होने वाले अल्ट्रा वायलेट रेडिएशन से बचा जा सकता है।

केले का छिलका भी हैं गुणों से भरपूर, फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान

कीड़ों के काटने पर होने वाले प्रभाव को करे दूर

कीड़ों के काटने से लोगों को त्वचा पर जलन, सूजन और खुजली की समस्या होती है। केले के छिलके को उपयोग कर आप इस समस्या से भी राहत पा सकते हैं। दरअसल, केले के छिलकों में कीड़ों के विष को खत्म करने का गुण पाए जाते है।

केले का छिलका भी हैं गुणों से भरपूर, फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान

रात को नींद न आने पर

केले के हरे छिलके में ट्रिपटोफन नामक पदार्थ होता है जो कि एक तरह का अमीनो एसिड है। यह रात में अच्छी नींद लाने में मददगार हो सकता है।

केले का छिलका भी हैं गुणों से भरपूर, फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान

कोलेस्ट्रॉल को करे कम

केले के छिलके में घुलने वाले और न घुलने वाले दोनों तरह के फाइबर मौजूद हैं। ये पाचन क्रिया को धीमा कर शरीर के कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी