न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं ये 10 आहार, ब्लड शुगर लेवल को रखते हैं नियंत्रित

डायबिटीज आज के समय की बड़ी समस्या बनती जा रही हैं जिसने बड़ों के साथ बच्चों को भी अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया हैं। इन दिनों खराब जीवनशैली, अनहेल्दी डाइट और तनाव के चलते यह समस्या बढ़ती ही जा रही हैं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 27 May 2024 5:30:36

स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं ये 10 आहार, ब्लड शुगर लेवल को रखते हैं नियंत्रित

डायबिटीज आज के समय की बड़ी समस्या बनती जा रही हैं जिसने बड़ों के साथ बच्चों को भी अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया हैं। इन दिनों खराब जीवनशैली, अनहेल्दी डाइट और तनाव के चलते यह समस्या बढ़ती ही जा रही हैं। डायबिटीज की समस्या पर अगर ध्यान ना दिया जाए तो यह काफी खतरनाक भी साबित हो सकती है। ऐसे में जरूरी है कि आप शरीर में ब्लड शुगर के लेवल को मेनटेन करके रखें। हाई ब्लड शुगर लेवल डायबिटीज का एक प्रारंभिक संकेत हो सकता है और शरीर में विभिन्न बीमारियों का कारण बन सकता है। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे आहार की जानकारी देने जा रहे हैं जिनके सेवन से ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में मदद मिलती हैं। आइये जानते हैं इन आहार के बारे में...

foods that lower blood sugar,foods to regulate blood sugar,diabetic-friendly foods,low glycemic index foods,high-fiber foods for blood sugar control,protein-rich foods for blood sugar management,healthy fats for blood sugar regulation,complex carbohydrates for blood sugar stability,superfoods for blood sugar control,antioxidant-rich foods for blood sugar management

दालचीनी

डायबिटीज के मरीजों में बॉडी मास इंडेक्स को कम करने के लिए दालचीनी का इस्तेमाल किया जाता है। दालचीनी विभिन्न पोषक तत्वों से भी भरपूर होती है और इसे आप किसी भी तरह की चीजों के साथ खा सकते हैं। दालचीनी शरीर में लिपिड के लेवल को भी कम कर सकती है और ब्लड शुगर लेवल को भी कम करती है।

foods that lower blood sugar,foods to regulate blood sugar,diabetic-friendly foods,low glycemic index foods,high-fiber foods for blood sugar control,protein-rich foods for blood sugar management,healthy fats for blood sugar regulation,complex carbohydrates for blood sugar stability,superfoods for blood sugar control,antioxidant-rich foods for blood sugar management

भिंडी

भिंडी एक ऐसी सब्जी है जो फ्लेवोनोइड्स का एक बड़ा स्रोत है। फ्लेवोनोइड एक एंटीऑक्सिडेंट है जिसे दिल की सेहत में सुधार करने के लिए जाना जाता है। इसमें पॉलीसेकेराइड नामक यौगिकों भी प्रचुर मात्रा में होता है। पॉलीसेकेराइड भी ब्लड शुगर को कम करने के लिए असरदार माना जाता है।

foods that lower blood sugar,foods to regulate blood sugar,diabetic-friendly foods,low glycemic index foods,high-fiber foods for blood sugar control,protein-rich foods for blood sugar management,healthy fats for blood sugar regulation,complex carbohydrates for blood sugar stability,superfoods for blood sugar control,antioxidant-rich foods for blood sugar management

चिया सीड्स

चिया सीड्स एंटीऑक्सिडेंट, ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर और मैग्नीशियम का एक समृद्ध स्रोत हैं। ये सभी टाइप 2 डायबिटीज और डायबिटीज की जटिलताओं के जोखिम को कम करने के लिए महत्वपूर्ण पोषक तत्व हैं। चिया सीड्स का एक औंस 10 ग्राम फाइबर प्रदान करता है। एक वयस्क के लिए उनकी उम्र और लिंग के आधार पर 24 से 33 ग्राम फाइबर का सेवन करने की सलाह दी जाती है।

foods that lower blood sugar,foods to regulate blood sugar,diabetic-friendly foods,low glycemic index foods,high-fiber foods for blood sugar control,protein-rich foods for blood sugar management,healthy fats for blood sugar regulation,complex carbohydrates for blood sugar stability,superfoods for blood sugar control,antioxidant-rich foods for blood sugar management

चुकंदर

चुकंदर गहरे लाल रंग का होता है। ये सब्जी न केवल बहुत स्वादिष्ट होती है बल्कि ये कई पोषक तत्वों से भी भरपूर होती है। इसमें फोलेट होता है। ये रक्त वाहिकाओं को क्षतिग्रस्त होने से बचाने में अहम भूमिका निभाता है। इसमें नाइट्रिक ऑक्साइड नामक तत्व हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसमें प्राकृतिक शुगर होता है। ये शरीर को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है। ये ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसलिए डायबिटीज के मरीज के लिए ये बहुत फायदेमंद है।

foods that lower blood sugar,foods to regulate blood sugar,diabetic-friendly foods,low glycemic index foods,high-fiber foods for blood sugar control,protein-rich foods for blood sugar management,healthy fats for blood sugar regulation,complex carbohydrates for blood sugar stability,superfoods for blood sugar control,antioxidant-rich foods for blood sugar management

साबुत अनाज

साबुत अनाज में घुलनशील फाइबर पाया जाता है। डाइट में साबुत अनाज जैसे ओट्स, किनोआ, साबुत गेहूं आदि को शामिल करने से ब्लड शुगर लेवल कम होता है। इन्हें पकाना काफी आसान होता है और इन्हें आप रोजाना खा सकते हैं।

foods that lower blood sugar,foods to regulate blood sugar,diabetic-friendly foods,low glycemic index foods,high-fiber foods for blood sugar control,protein-rich foods for blood sugar management,healthy fats for blood sugar regulation,complex carbohydrates for blood sugar stability,superfoods for blood sugar control,antioxidant-rich foods for blood sugar management

फलियां

फलियां एक खाद्य समूह है जिसमें सभी प्रकार की दाल, बीन्स, छोले आदि शामिल हैं। वे घुलनशील फाइबर से भरपूर होते हैं। घुलनशील फाइबर पाचन को धीमा करने में मदद करता है। बदले में यह प्रक्रिया भोजन के बाद होने वाले रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करती है।

foods that lower blood sugar,foods to regulate blood sugar,diabetic-friendly foods,low glycemic index foods,high-fiber foods for blood sugar control,protein-rich foods for blood sugar management,healthy fats for blood sugar regulation,complex carbohydrates for blood sugar stability,superfoods for blood sugar control,antioxidant-rich foods for blood sugar management

अखरोट

अखरोट फाइबर, प्रोटीन और स्वस्थ वसा का एक स्वस्थ स्रोत है। यह भी देखा गया है कि जिन लोगों ने नट्स का अधिक सेवन किया, उनमें उन लोगों की तुलना में वजन बढ़ने का जोखिम कम हो गया, जिन्होंने ऐसा नहीं किया। जब डायबिटीज का रोगी वजन कम करता है, तो उनके ब्लड शुगर के स्तर में भी सुधार होता है। नट्स में सोल्यूबल और इंसोल्युबल फाइबर रब्लड शुगर के स्तर में सुधार करने, कोलेस्ट्रॉल को कम करने और डायबिटीज की जटिलताओं के जोखिम को कम करने में मदद कर सकते हैं।

foods that lower blood sugar,foods to regulate blood sugar,diabetic-friendly foods,low glycemic index foods,high-fiber foods for blood sugar control,protein-rich foods for blood sugar management,healthy fats for blood sugar regulation,complex carbohydrates for blood sugar stability,superfoods for blood sugar control,antioxidant-rich foods for blood sugar management

लहसुन

लहसुन ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। टाइप 2 डायबिटीज वाले लोगों के लिए लहसुन बहुत ही प्रभावी माना जाता है। डॉक्टर अक्सर हाई ब्लड प्रेशर वाले लोगों को लहसुन का सेवन करने की सलाह देते हैं। लहसुन में एलिसिन नामक तत्व होता है। ये हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है।

foods that lower blood sugar,foods to regulate blood sugar,diabetic-friendly foods,low glycemic index foods,high-fiber foods for blood sugar control,protein-rich foods for blood sugar management,healthy fats for blood sugar regulation,complex carbohydrates for blood sugar stability,superfoods for blood sugar control,antioxidant-rich foods for blood sugar management

कद्दू के बीज

मिड-डे क्रेविंग के लिए कद्दू के बीज एकदम सही हैं। आप इनका सेवन स्नैक्स के रूप में कर सकते हैं। कद्दू के बीजों में मौजूद फाइबर डायबिटीज के खतरे को कम करने में मदद करता है। इसमें मैग्नीशियम और जिंक जैसे मिनरल होते हैं। ये हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने का काम करते हैं। इसलिए आप इसे भी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

foods that lower blood sugar,foods to regulate blood sugar,diabetic-friendly foods,low glycemic index foods,high-fiber foods for blood sugar control,protein-rich foods for blood sugar management,healthy fats for blood sugar regulation,complex carbohydrates for blood sugar stability,superfoods for blood sugar control,antioxidant-rich foods for blood sugar management

दही

हाई ब्लड शुगर के स्तर को कंट्रोल करने में दही का सेवन बेहद असरदार साबित होता है। प्रोबायोटिक्स से भरपूर किण्वित खाद्य पदार्थों का सेवन ब्लड शुगर को असरदार तरीके से कंट्रोल करता है। दही सबसे अधिक खाए जाने वाले स्नैक्स में से एक है और आसानी से उपलब्ध भी है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत

राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी

होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो

क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'

पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर

'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो

अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च

नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार

क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह

डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम

शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत

1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं

अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी

Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका