न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सेहत के लिए बेहद नुकसानदायक है फ्रिज में रखा खाना, जानें कितने समय तक सुरक्षित रहती हैं ये चीजें

आइए डालते हैं एक नजर फ्रिज के रखे खाने पर जिसे आप कितने दिन में खा सकते हैं। इसके अतिरिक्त हम आपको यह सुझाव भी देंगे कि कितने दिनों तक आप फ्रिज में कौन-कौन सी खाद्य सामग्री रख सकती हैं।

Posts by : Geeta | Updated on: Thu, 26 Aug 2021 2:46:20

सेहत के लिए बेहद नुकसानदायक है फ्रिज में रखा खाना, जानें कितने समय तक सुरक्षित रहती हैं ये चीजें

कभी अमीरों की रसोई में दिखाई देने वाला फ्रिज आज झोंपड़-पट्टी में रहने वालों के पास भी नजर आता है। फ्रिज के आने के बाद लोगों में खाने से सम्बन्धित वस्तुओं को एकत्रित करने का चलन बढ़ गया है। सब्जी-फल, दूध-दही और मिठाई पानी के अतिरिक्त अब फ्रिज में लोग भोजन बनाकर भी रखने लगे हैं। ऐसा उन घरों में ज्यादा नजर आता है जहाँ पति पत्नी दोनों कार्यरत हैं। अपने समय को बचाते हुए और आवश्यकता को देखते हुए यह लोग ऐसा करते हैं। जो लोग ऐसा करते हैं शायद उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि फ्रिज में रखा हुआ खाना एक समय बाद खराब हो जाता है। ज्यादा दिन तक फ्रिज में रखा खाना आपके स्वास्थ्य को खराब कर सकता है। आइए डालते हैं एक नजर फ्रिज के रखे खाने पर जिसे आप कितने दिन में खा सकते हैं। इसके अतिरिक्त हम आपको यह सुझाव भी देंगे कि कितने दिनों तक आप फ्रिज में कौन-कौन सी खाद्य सामग्री रख सकती हैं।

fridge,food in fridge,food kept in fridge is harmful,Health,Health tips

दूध

वर्तमान में कमोबेश हर घर में यह दिखाई देता है कि महिलाएँ सुबह या शाम को जब भी दूध लेती हैं उसे गरम करने के कुछ देर बाद ही फ्रिज में रख देती हैं। उनका कहना होता है कि फ्रिज में रखा दूध फटता नहीं है। यदि दूध बाहर रखा जाता है तो उसे फटने से बचाने के लिए दिन में कम से कम तीन बार गरम करना पड़ता है। वैसे एक बार गरम करके काम चल जाता है। फ्रिज में रखा दूध फटता नहीं है यह सही है लेकिन 5-7 घंटे दूध जब फ्रिज में रहता है तो वह अपनी पौष्टिकता के साथ-साथ स्वाद भी खो चुका होता है। उसके ऊपर मोटी परत के रूप में मलाई जम जाती है जिसमें पानी की वे बूंदें भी शामिल होती हैं बर्फ बन जाती है। मलाई की मोटी परत जमने से दूध की मात्रा कम हो जाती है। बच्चे को यदि आप फ्रिज में रखा दूध दुबारा से गरम करके देती हैं तो वो उसे बेस्वादी लगता है और बच्चा दूध्र पीने से मना कर देता है। ऐसे हालात में बेहतर है कि आप दूध को रसोई के पट्टे पर गरम करने के बाद जालीदार ढक्कन से ढककर रखें इससे यह फटेगा नहीं और स्वाद भी प्राकृतिक रहेगा।

fridge,food in fridge,food kept in fridge is harmful,Health,Health tips

दही

ऐसा ही कुछ दही के साथ होता है। यदि आप घर में दही जमाती हैं तो इसे जमने के बाद फ्रिज में रख सकती हैं लेकिन ज्यादा दिनों के लिए नहीं। इसे आप 48 घंटे के अन्दर ही उपयोग में ले लें नहीं तो दही खराब हो जाता है। 48 घंटों से ज्यादा समय तक फ्रिज में रखा दही पीला पडऩे लगता है साथ ही उसमें जबरदस्त कटास आने लगती है जो इस बात का स्पष्ट संकेत होता है कि दही अब उपयोग करने लायक नहीं रहा है।

fridge,food in fridge,food kept in fridge is harmful,Health,Health tips

चावल

आमतौर पर खाने में चावल का उपयोग रोज नहीं किया जाता है। सप्ताह में दो या तीन बार ही चावल बनाए जाते हैं। बड़ों को जहाँ चावल खाना पसन्द आता है वहीं युवाओं को चावल कम पसन्द आता है। इसका कारण वे यह बताते हैं कि यह जल्दी पेट भर देता है, जिसके चलते उदर पूर्ति पूरी नहीं होती है। साथ ही इसको खाने के बाद पानी की आवश्यकता ज्यादा महसूस होती है। इसी कारण से अक्सर हर घर में जहाँ चावल बनते हैं वे बच जाते हैं और महिलाएँ बचे हुए चावलों को फ्रिज में रख देती हैं। फ्रिज में रखे हुए चावल 2 दिन के भीतर ही खा लेने चाहिए। दो दिन से ज्यादा रखने पर यह खराब हो जाते हैं। फ्रिज में रखे चावलों को खाने से पहले आप उन्हें अच्छी तरह से तवे पर गरम कर लें। तवे पर चावल गरम करने से पहले तवे को गरम करें और फिर दो चम्मच घी डालें। घी गरम होने के बाद ही चावलों को गरम करें फिर खाएं।

fridge,food in fridge,food kept in fridge is harmful,Health,Health tips

रोटी

ऐसा ही कुछ गेहूं की रोटी के साथ है। यदि आप रोटी को फ्रिज में रख रही हैं तो इसका सेवन रोटी बनने के 10-12 घंटे के भीतर ही कर लें। जैसे आपने सुबह 10 बजे रोटी बनाने के बाद फ्रिज में रख दी है तो इसका सेवन रात्रि 8 से 9 बजे तक अवश्य कर लें। तभी यह आपकी सेहत के लिए ठीक रहेगा। ऐसा न करने पर रोटी की पौष्टिकता और स्वाद तो खत्म हो ही जाता है साथ ही इस रोटी का सेवन करने से आपको पेट दर्द की शिकायत हो सकती है। इसका मुख्य कारण यह होता है कि रोटी की मुलायमता खत्म हो जाती है और रोटी सूख जाती है। सूखी रोटी को आप कितना ही रस्सेदार सब्जी के साथ खाए लेकिन उसमें वो मुलायमा नहीं आती जो ताजी रोटी में रहती है।

fridge,food in fridge,food kept in fridge is harmful,Health,Health tips

दाल

अगर खाना खाने के बाद दाल बच गई है और आपने उसे फ्रिज में रख दिया है तो आप उस दाल को 2 दिन के अंदर ही खा लें, क्योंकि 2 दिन से ज्यादा फ्रिज में रखी दाल खाने से पेट में तीव्रता के साथ गैस बनती है जिसके चलते आपको आफरा हो सकता है और पूरा दिन परेशान रह सकते हैं। प्रयास करके फ्रिज में रखी दाल को खाने से पहले उसे अच्छी तरह से गरम करके खाएं।

fridge,food in fridge,food kept in fridge is harmful,Health,Health tips

कटे हुए फल

आजकल हर घर की महिला के मुँह से यह सुनाई देता है कि बच्चों को फल छीलकर काटकर देती हूँ लेकिन एक दो पीस खाने के बाद वे उन्हें प्लेट में ही छोड़ देते हैं। जिन घरों में भी ऐसा होता है वहाँ की महिलाएँ अक्सर इन कटे हुए बचे फलों को फ्रिज में रख देती है। कई बार तो उनको वे ढकती भी नहीं है। इन कटे हुए फ्रिज में रखे फलों को 4 घंटों के अन्दर ही खा लेना चाहिए क्योंकि इसके बाद इन फलों की ऊपर सतह पर हल्का सा लाल रंग आने लगता है तो इस इनके दूषित होने का संकेत होता है।

fridge,food in fridge,food kept in fridge is harmful,Health,Health tips

मिठाई

मिठाई खाना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है लेकिन तभी तक जब तक आप उसका सेवन नियंत्रित मात्रा में करते हैं। जब कभी घर के सदस्यों की इच्छा मीठा खाने की होती है तो घरों में हलवाई से मिठाई लायी जाती है जो कम से कम एक किलो होती है। यह पूरी मिठाई एक साथ खत्म नहीं होती और बची हुई मिठाई को फ्रिज के हवाले कर दिया जाता है। यह सोचकर की यह खराब नहीं होगी। लेकिन वास्तविकता यह है कि फ्रिज में मिठाई को 60 घंटे से ज्यादा नहीं रखा जाता है। इसका कारण यह है होता है हलवाई के यहाँ से लायी यह मिठाई एकदम ताजा नहीं होती है वह एक-दो दिन पहले की बनी होती है। कहा जाता है कि मिठाई को बनने के 5 दिन के अंदर उपयोग कर लेना चाहिए। नहीं तो यह खराब हो जाती है। इसमें एकतरफ जहाँ खटास आने लगती है वहीं दूसरी ओर इसके ऊपर फफंूद जमने लगती है जो आपके स्वास्थ्य को खराब करती है।

नोट : हम दावा तो नहीं करते हैं अपितु आश्वस्त जरूर कर सकते हैं कि इन तरीकों को आजमाने से आप फ्रिज में रखी वस्तुओं का सही समय से बेहतर उपयोग कर सकती हैं। यह लेखक के अपने विचार हैं। जरूरी नहीं है कि आप इससे सहमत हों। इन उपायों को करने से पहले आप अपने स्वयं के अनुभव को भी महसूस करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग