न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फैटी लीवर की समस्या से जूझ रहे थे सिंगर KK, जानें इस बीमारी के बारे मे सबकुछ

मशहूर सिंगर केके का 31 मई कोलकाता में निधन हो गया था। वे कोलकाता में एक कॉन्सर्ट के लिए गए थे। बता दें, उनकी ऑटोप्सी रिपोर्ट में पता चला कि उन्हें फैटी लीवर की समस्या थी। लीवर महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। ऐसी में इसका स्वस्थ होना बेहद जरूरी है। जब किसी व्यक्ति को फैटी लीवर की समस्या हो जाती है तो कई लक्षण नजर आ सकते हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 04 Jun 2022 4:25:28

फैटी लीवर की समस्या से जूझ रहे थे सिंगर KK, जानें इस बीमारी के बारे मे सबकुछ

मशहूर सिंगर केके का 31 मई कोलकाता में निधन हो गया था। वे कोलकाता में एक कॉन्सर्ट के लिए गए थे। बता दें, उनकी ऑटोप्सी रिपोर्ट में पता चला कि उन्हें फैटी लीवर की समस्या थी। लीवर महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। ऐसी में इसका स्वस्थ होना बेहद जरूरी है। जब किसी व्यक्ति को फैटी लीवर की समस्या हो जाती है तो कई लक्षण नजर आ सकते हैं।

हर इंसान के लिवर में थोड़ी मात्रा में फैट जरुर होता लेकिन जब फैट की मात्रा लिवर के कुल वजन का 5-10 प्रतिशत तक हो जाती है तो यह परेशानी का कारण बन सकती है। ज्यादातर मामलों में फैटी लिवर डिसीज किसी भी गंभीर समस्या का कारण नहीं बनता या आपके लिवर को सामान्य रूप से काम करने से नहीं रोकता। लेकिन 7 से 30 प्रतिशत लोगों में फैटी लिवर की समस्या समय के साथ बढ़ने लगती है। एक्सपर्ट बताते हैं कि कुछ लोगों को इस फैटी लिवर का खतरा अधिक होता है इसलिए इन लोगों को अपनी सेहत पर ध्यान रखना बेहद जरुरी है। आज हम अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि फैटी लीवर होने पर क्या-क्या लक्षण नजर आ सकते हैं। साथ ही कारण और बचाव के बारे में आपको विस्तार से बताएंगे तो चलिए जानते है इसके बारे में...

fatty liver,fatty liver symptoms,fatty liver causes,fatty liver treatment,healthy living,Health tips,Health

क्या है फैटी लिवर?

फैटी लिवर बीमारी, लिवर में अतिरिक्त चर्बी जमा होने लगती है। जिसकी वजह से लीवर को नुकसान पहुंचता है। इसके कारण लीवर के टिशू कठोर हो जाते हैं। अधिकांश लोगों में इस बीमारी के कारण कोई लक्षण नहीं आते। लेकिन अगर यह समस्या बढ़ जाती है को यह कुछ मामलों में लिवर को काफी नुकसान पहुंचा सकता है और लिवर कैंसर भी हो सकता है। एक्सपर्ट का मानना है कि कोई भी लाइफस्टाइल में बदलाव करके फैटी लिवर बीमारी को रोक सकता है या कम किया जा सकता है।

fatty liver,fatty liver symptoms,fatty liver causes,fatty liver treatment,healthy living,Health tips,Health

फैटी लीवर के प्रकार?

बता दें कि फैटी लीवर के तीन रूप हो सकते हैं। पहला स्टीटोसिस (जब सूजन के बिना व्यक्ति को फैटी लीवर की समस्या होती है)। दूसरा स्टीटोहेपिटाइटिस (जब शराब के सेवन के कारण लीवर में जख्म और सूजन आने लगती है) तीसरा रूप non-alcoholic स्टीटोहेपिटाइटिस। ऐसे में व्यक्ति को तीनों रूपों की जांच करवानी चाहिए।

फैटी लिवर के कारण

- ज्यादा मात्रा में मिर्च-मसाला खाना
- टाइप-2 डायबिटीज
- ज्यादा मोटापा होना
- खून में फैट का बढ़ाना
- कोलेस्ट्रॉल हाई होना
- मेटाबोलिज्म कम होना

fatty liver,fatty liver symptoms,fatty liver causes,fatty liver treatment,healthy living,Health tips,Health

फैटी लिवर के लक्षण

पेट में दर्द

पेट में दर्द होना फैटी लिवर डिसीज का संकेत हो सकता है। लेकिन ऐसा संभव नहीं है कि हर पेट दर्द फैटी लिवर का ही कारण हो। कई बार गलत खान-पान या अन्य कारणों से भी पेट में तकलीफ या दर्द हो सकता है। इसलिए इसलिए अगर आपको बिना किसी कारण के लंबे समय पेट में दर्द हो रहा है तो तुरंत किसी डॉक्टर से संपर्क करें और उसके बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचें। जिसे फैटी लिवर की समस्या होती है उसे पेट के ऊपरी दाहिने हिस्से में दर्द होता है।

fatty liver,fatty liver symptoms,fatty liver causes,fatty liver treatment,healthy living,Health tips,Health

भूख न लगना

भूख न लगना भी फैटी लिवर का लक्षण हो सकते हैं। एक्सपर्ट का कहना है कि जिन लोगों को एक्टिविटी और उम्र के मुताबिक, भूख कम लगने लगती है, उसका कारण फैटी लिवर हो सकता है। क्योंकि कई मामलों में देखा गया है कि इस बीमारी में लोगों को भूख कम लगने लगी है।

fatty liver,fatty liver symptoms,fatty liver causes,fatty liver treatment,healthy living,Health tips,Health

वजन कम होना

वजन का अचानक से कम होना भी फैटी लिवर का संकेत हो सकता है। एक्सपर्ट का मानना है कि वैसे तो वजन कम होने के कई वजह हो सकती हैं लेकिन अगर किसी का पेट फूला रहे और बाकी का शरीर कम होता जाए तो यह इस बीमारी का संकेत हो सकते हैं। लेकिन किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

fatty liver,fatty liver symptoms,fatty liver causes,fatty liver treatment,healthy living,Health tips,Health

थकान या मानसिक भ्रम

अगर किसी को फैटी लिवर संबंधी समस्या है और वह समय के साथ बढ़ रही है तो उसे धीरे-धीरे अधिक थकान होने लगेगी और भ्रम जैसी स्थिति भी पैदा होने लगेगी। अगर थोड़ा भी काम करेंगे तो काफी जल्दी थक जाएंगे और कोई भी चीज को सोचने-समझने में अधिक मेहनत की जरूरत होगी।

fatty liver,fatty liver symptoms,fatty liver causes,fatty liver treatment,healthy living,Health tips,Health

पीली त्वचा और आंखों का सफेद होना

आंखों का सफेद होना और त्वचा का पीला होना भी फैटी लिवर डिसीज का संकेत हो सकता है। अगर आपको कभी ये लक्षण दिखते हैं तो तुरंत किसी डॉक्टर से संपर्क करें।

fatty liver,fatty liver symptoms,fatty liver causes,fatty liver treatment,healthy living,Health tips,Health

फैटी लीवर होने पर कैसे रखें ख्याल

- फैटी लीवर होने पर यदि आपको डायबिटीज की समस्या है तो सबसे पहले मधुमेह को कंट्रोल में रखें। अपने ब्लड में शुगर की मात्रा को बिल्कुल ना बनने दें। वरना यह समस्या गंभीर हो जाती हैं।
- फिजिकल एक्टिविटीज को अपनी दिनचर्या में जोड़ें। नियमित रूप से एक्सरसाइज जरूर करें। जरूरी योग और व्यायाम को भी अपनी लाइफस्टाइल का हिस्सा बनाएं।
- अपने वजन को नियंत्रित रखना बेहद जरूरी है। जिन लोगों का वजन ज्यादा होता है या जो लोग मोटापे के शिकार होते हैं उनके लिए ये समस्या खतरनाक साबित हो सकती है।
- फैटी लीवर से ग्रस्त रोगियों को शराब का सेवन नहीं करना चाहिए वरना इससे समस्या और बढ़ सकती है।

fatty liver,fatty liver symptoms,fatty liver causes,fatty liver treatment,healthy living,Health tips,Health

फैटी लिवर से बचने के लिए

- नारियल पानी, दाल, दाल का पानी और छाछ खूब पिएं।
- रोजाना व्यायाम जरूर करें, भले ही कम ज्यादा हो लेकिन व्यायाम करना न भूलें।
- लहसुन का सेवन करें, सारी सब्जियों में लहसुन का प्रयोग करें।
- भोजन रात में 9 बजे से पहले ही कर लें, देर रात भोजन न करें।
- शराब, धूम्रपान तो एकदम ही त्याग दें।
- किसी भी खाने को अच्छी तरह से चबा-चबाकर खाएं।
- बादी बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थ कम खाएं।
- ब्रोकली, मछली, एवोकाडो का सेवन ज्यादा से ज्यादा करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी