न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

खतरे से खाली नहीं हैं शहद का अधिक सेवन, सेहत को हो सकते हैं ये नुकसान

शहद एक नेचुरल स्वीटनर है जिसका इस्तेमाल कई घरेलू नुस्खों में किया जाता हैं। आयुर्वेद में शहद को एक बेहतरीन औषधि के रूप में देखा जाता हैं। शहर में ढेरों पोषक तत्व जैसे विटामिन सी, अमीनो एसिड, विटामिन बी, कार्बोहाइड्रेट, राइबोफ्लेविन, एंजाइम, फ्रुक्टोज, ग्लूकोस और एंटीऑक्सीडेंट आदि पाए जाते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 12 Aug 2022 5:30:23

खतरे से खाली नहीं हैं शहद का अधिक सेवन, सेहत को हो सकते हैं ये नुकसान

शहद एक नेचुरल स्वीटनर है जिसका इस्तेमाल कई घरेलू नुस्खों में किया जाता हैं। आयुर्वेद में शहद को एक बेहतरीन औषधि के रूप में देखा जाता हैं। शहर में ढेरों पोषक तत्व जैसे विटामिन सी, अमीनो एसिड, विटामिन बी, कार्बोहाइड्रेट, राइबोफ्लेविन, एंजाइम, फ्रुक्टोज, ग्लूकोस और एंटीऑक्सीडेंट आदि पाए जाते हैं। अपनेआप में शहद के सेहत को कई फायदे मिलते हैं, लेकिन तभी जब सही तरीके से इसका सेवन किया जाए। जी हां, शहद का अधिक सेवन खतरे से खाली नहीं हैं। इसके अधिक सेवन से शहद के सेवन से कुछ नुकसान भी हो सकते हैं जिनके बारे में आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं। आइये जानते हैं इसके बारे में...

honey,consumption of honey,honey is danger for health,Health,health tips in hindi

फूड पॉइजनिंग का खतरा

ज्यादा मात्रा में शहद का सेवन करने से फूड पॉइजनिंग होने की दिक्कत भी हो सकती है। जिसके चलते पेट दर्द, दस्त, उल्टी जैसी दिक्कत हो सकती है। इसके साथ ही इसके सेवन से बच्चों में बोटुलिज्म पॉइजनिंग होने का खतरा भी हो सकता है।

honey,consumption of honey,honey is danger for health,Health,health tips in hindi

फैटी लिवर की समस्या

जिन लोगों को फैटी लिवर की समस्या ज्यादा परेशान कर रही हो, उन्हें शहद का सेवन नहीं करना चाहिए। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक शहद में पाए जाने वाला फ्रुक्टोज शुगर का मेन सोर्स होता है और इसे खाने से लिवर की हालत खराब हो सकती है। कहा जाता है कि फ्रुक्टोज को लिवर मेटाबोलाइज्ड करता है और ऐसे में फैटी लिवर वालों को दिक्कतें हो सकती हैं।

honey,consumption of honey,honey is danger for health,Health,health tips in hindi

दांतों की समस्या

शहद का अधिक मात्रा में सेवन करने से यह आपके दांतों से जुड़ी समस्या पैदा कर सकता है। यानी कि शहद का अधिक सेवन आपकी ओरल हेल्थ के लिए बिल्कुल अच्छा नहीं है। साथ ही शहद में चिपचिपाहट होती है जो दांतों में चिपक कर कैविटी की समस्या पैदा कर सकती है। इसलिए जब भी शहद का सेवन करें तो ठीक से कुल्ला अथवा ब्रश करना चाहिए। वरना दांत दर्द की समस्या हो सकती है।

honey,consumption of honey,honey is danger for health,Health,health tips in hindi

बढ़ता हैं ब्लड शुगर लेवल

हालांकि चीनी की तुलना में शहद का चुनाव एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है, परंतु इसका मतलब यह नहीं कि आप जितना मर्जी चाहे शहद खा सकते हैं। क्योंकि इस प्राकृतिक स्वीटनर में कार्ब्स भी होते हैं, जिससे आपकी रक्त शर्करा बढ़ सकती है। खास तौर पर मधुमेह के मरीजों को शहद के सेवन में सावधानी बरतनी चाहिए। लंबे समय तक और ज्यादा मात्रा में शहद खाने से डायबिटीज का जोखिम भी बढ़ सकता है। इसलिए शहद के सेवन से पहले चिकित्सक की सलाह अवश्य ले लें।

honey,consumption of honey,honey is danger for health,Health,health tips in hindi

पेट की समस्या

शहद का बहुत अधिक सेवन कब्ज जैसे पाचन संबंधी समस्या का कारण बन सकता है। दरअसल शहद में फ्रुक्टोज की मात्रा ज्यादा होती है, जिससे कब्ज हो सकता है। आपका स्वास्थ्य भले ही दुरुस्त हो लेकिन शहद का अधिक सेवन इस समस्या का शिकार बना सकता है। इतना ही नहीं इससे सूजन या दस्त भी हो सकते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि आपका शरीर एक बार में बहुत अधिक शुगर को नहीं पचा सकता है।

honey,consumption of honey,honey is danger for health,Health,health tips in hindi

एलर्जी की समस्या

जिन लोगों को पोलन यानी पराग कणों से एलर्जी की समस्या है उन लोगों को शहद खाने से परहेज करना चाहिए। क्योंकि शहद के सेवन से उनकी एलर्जी की समस्या और बढ़ सकती है। जिससे त्वचा पर लालिमा, खुजली, रैशेज आदि हो सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप