Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मौसम के अनुसार किया गया फलों का सेवन पहुंचाता हैं फायदा, गर्मियों में करें इन्हें शामिल

गर्मियों का मौसम जारी हैं तो ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे फलों की जानकारी लेकर आए हैं जिन्हें गर्मियों के दिनों में खाना बहुत फायदेमंद साबित होता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 22 Apr 2021 11:46:13

मौसम के अनुसार किया गया फलों का सेवन पहुंचाता हैं फायदा, गर्मियों में करें इन्हें शामिल

आपने लोगों को कहते हुए सुना होगा कि फलों का सेवन करना चाहिए जो की सेहत के लिए फायदेमंद साबित होते हैं। यह बिल्कुल सही हैं कि फलों का सेवन सेहत को फायदा पहुंचाता हैं, लेकिन तब जब उस फल को खाने का उचित मौसम हो। जी हां, बिना सही जानकारी के फलों का सेवन सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकता हैं। अभी गर्मियों का मौसम जारी हैं तो ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे फलों की जानकारी लेकर आए हैं जिन्हें गर्मियों के दिनों में खाना बहुत फायदेमंद साबित होता हैं।

केला

गर्मियों में सुबह उठकर दूध के साथ केला खाने से आपको फायदा पहुंचेगा। कब्ज की समस्या का भी निवारण होगा। कोशिश करें कि ज्यादा केले न खाएं। एक या दो केले खाना आपके लिए पर्याप्त होगा और आपको बार-बार भूख भी नहीं लगेगी लेकिन यदि आपने ज्यादा केले खा लिए तो पूरे दिन आपको पेट में भारीपन महसूस हो सकता है। केला खाने के ठीक बाद खाना न खाएं।
Health tips,health tips in hindi,healthy food,fruits in summer तरबूज

जब वातावरण में तापमान बहुत अधिक बढ़ जाए तो तरबूज खाएं, ये आपको अंदर से शीतलता पहुंचाएगा। धूप में किसी काम से निकले हैं तो बाहर का कुछ खाने की बजाय तरबूज खाएं। तरबूज में बहुत अधिक मात्रा में पानी और पोषक तत्व पाए जाते हैं इसलिए ये किसी को भी नुकसान नहीं पहुंचाता है। इसे रोज खाने से रोग-प्रतिरोधक क्षमता भी बेहतर होती है और कोई भी व्यक्ति इसका सेवन कर सकता है।

मौसंबी

गर्मी में मौसंबी खाने से शरीर को बहुत लाभ पहुंचता है। मौसंबी खाने से शरीर को ऊर्जा तो मिलती है, साथ ही यह शरीर में पानी की कमी भी नहीं होने देता है। यदि आप धूप में कहीं बार निकले हैं और चिलचिलाती धूप से परेशान हैं तो मौसंबी का जूस पीकर खुद को तरोताजा करें। दोपहर में इसका सेवन करने से किसी भी प्रकार का कोई नुकसान नहीं होगा। Health tips,health tips in hindi,healthy food,fruits in summer नारियल

नारियल का पानी गर्मियों में तो प्रतिदिन पीना चाहिए। निर्जलीकरण की समस्या से अधिकतर लोग परेशान रहते हैं और इस मौसम में पेट की गड़बड़ भी होती रहती है। ऐसे में बहुत जरूरी है कि एसिडिटी या पेट के छालों से राहत पाने के लिए किसी अन्य घरेलू उपाय को आजमाने की बजाय सुबह- शाम नारियल पानी पिएं। सुबह खाली पेट नारियल पानी न पिएं। थोड़ा कुछ खाने के बाद इसका सेवन करें।

अंगूर

गर्मी में अंगूर बाजार में आसानी से उपलब्ध होता है। त्वचा में यदि रूखापन है तब भी अंगूर का सेवन आपको इस समस्या से राहत दिलाता है। यदि आप अचानक से कमजोरी महसूस कर रहे हैं तो अंगूर खा लें, इससे आपको तुरंत शक्ति मिल जाएगी। रक्त में ऑक्सीजन के स्तर को बढ़ाने के लिए इस फल का सेवन लाभदायक हो सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology