न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शराब की पहली बूंद पीने से ही शुरू हो जाता है कैंसर का खतरा, WHO ने किया दावा

WHO ने अपने दावे में कहा है कि शराब की पहली बूंद पीने से कैंसर का खतरा शुरू हो जाता है। इसके साथ ही शराब पीने का ऐसा कोई भी पैमाना नहीं है, जिसमें ये कहा जाए कि कितनी शराब पीना हानिकारक नहीं है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 09 Jan 2023 11:53:06

शराब की पहली बूंद पीने से ही शुरू हो जाता है कैंसर का खतरा, WHO ने किया दावा

शराब पीना सही है या गलत, इस बात पर बहस बेमानी है, क्योंकि पीने वालों को तो बस पीने का बहाना चाहिए। लेकिन जान है तो जहान है, सुरूर की खातिर सेहत को नजरअंदाज करना मुमकिन नहीं। शराब पीने से सेहत को नुकसान होता है या नहीं इस पर बीते कई सालों से शोध हो रहा हैं। इनमें अलग-अलग दावे किए गए हैं। कुछ शोध कहते है कि सीमित शराब पीकर हार्ट अटैक और स्ट्रोक से बचा जा सकता है लेकिन हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने शराब को लेकर जो दावा किया है वे काफी चौंकाने वाला है। WHO ने अपने दावे में कहा है कि शराब की पहली बूंद पीने से कैंसर का खतरा शुरू हो जाता है। इसके साथ ही शराब पीने का ऐसा कोई भी पैमाना नहीं है, जिसमें ये कहा जाए कि कितनी शराब पीना हानिकारक नहीं है।

Alcohol,alcohol bad for health,alcohol causes cancer,who,who study on alcohol,health news,health news in hindi

7 प्रकार के कैंसर का खतरा बढ़ जाता है

WHO ने हाल ही में द लांसेट पब्लिक हेल्थ में एक बयान प्रकाशित किया है। इसमें कहा गया है कि जब शराब की खपत की बात आती है, तो ऐसी कोई सुरक्षित मात्रा नहीं है जो सेहत को प्रभावित न करे। स्टडी में कहा गया है कि अल्कोहल का सेवन करने से कम से कम 7 प्रकार के कैंसर का खतरा काफी बढ़ जाता है। इसमें माउथ कैंसर, थ्रोट कैंसर, लिवर कैंसर, ऐसोफैगस कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर, कोलन कैंसर शामिल हैं।

दरअसल, शराब कोई सामान्य पेय पदार्थ नहीं है, बल्कि यह शरीर को काफी नुकसान पहुंचाती है। अल्कोहल एक ऐसा विषैला पदार्थ है। इसे दशकों पहले इंटरनेशनल एजेंसी फॉर रिसर्च ऑन कैंसर की ओर से समूह 1 कार्सिनोजेन के रूप में वर्गीकृत किया गया था। यह सबसे ज्यादा जोखिम भरा है। इसमें एस्बेस्टस और तंबाकू भी शामिल हैं।

WHO ने अपनी स्टडी में दावा किया है कि इथेनॉल (अल्कोहल) जैविक तंत्र के माध्यम से कैंसर की वजह बनता है। मतलब साफ है कि शराब कितनी ही महंगी क्यों न हो या फिर वह भले ही कम मात्रा में पी जाए, कैंसर का खतरा पैदा करती है। स्टडी में कहा गया है कि अधिक शराब का सेवन करने से कैंसर होने का खतरा काफी हद तक बढ़ जाता है।

Alcohol,alcohol bad for health,alcohol causes cancer,who,who study on alcohol,health news,health news in hindi

नए आंकड़े बताते हैं कि यूरोपीय क्षेत्र में कैंसर के कारणों की वजह सिर्फ अल्कोहल है। इसमें ऐसे लोग भी शामिल हैं जिन्होंने कम मात्रा में अल्कोहल का सेवन किया था। विश्व स्तर पर शराब की सबसे ज्यादा खपत के आंकड़ों पर गौर करें तो यूरोपीय क्षेत्र में लोग काफी शराब पीते हैं। WHO के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. जुरगेन रेहम कहते हैं कि इस क्षेत्र में 200 मिलियन से अधिक लोगों को शराब के कारण कैंसर होने का खतरा है। ऐसा कोई अध्ययन नहीं है जो यह दावा करे कि शराब के कम सेवन से कैंसर के जोखिम को कम होते हैं। उन्होंने कहा कि वंचित और कमजोर आबादी में शराब पीने से ज्यादा मौतें होती हैं। इसके साथ ही इन लोगों की अस्पताल में भर्ती होने की दर भी अधिक होती है। इतना ही नहीं, शराब की शौकीन महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर की समस्या देखी गई है। इसमें सिर्फ अल्कोहल जिम्मेदार है। साथ ही यूरोपीय यूनियन में की गई स्टडी ये खुलासा करती है कि वहां मौत की बड़ी वजह कैंसर है।

Alcohol,alcohol bad for health,alcohol causes cancer,who,who study on alcohol,health news,health news in hindi

यूरोप के WHO के रीजनल ऑफिस में तैनात गैर-संचारी रोग प्रबंधन और क्षेत्रीय सलाहकार डॉ कैरिना फेरेरा-बोर्गेस कहती हैं कि हम शराब के उपयोग के तथाकथित सुरक्षित लेवल को लेकर कोई भी दावा नहीं कर सकते। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप कितनी शराब पीते हैं क्योंकि शराब पीने वाले के स्वास्थ्य के लिए जोखिम शराब की पहली बूंद से शुरू होता है। उन्होंने कहा कि हम सिर्फ एक दावा कर सकते हैं कि आप जितनी अधिक शराब पीते हैं, यह आपकी सेहत के लिए उतनी ही ज्यादा हानिकारक होती है।

डॉ. फरेरा-बोर्गेस ने कहा कि यह पूरी तरह से साबित हो चुका है कि शराब कैंसर का कारण बन सकती है। हालांकि अभी तक यह फैक्ट अधिकांश देशों के लोगों का मालूम ही नहीं है। उन्होंने कहा कि हमें तम्बाकू से बने उत्पादों के बाद अब शराब के बोतल पर भी कैंसर से संबंधित मैसेज देने की जरूरत है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर