न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या आप भी टॉयलेट में मोबाइल का इस्तेमाल करते हैं? तुरंत छोड़ें यह आदत, वरना शरीर बन जाएगा बीमारियों का घर

टॉयलेट में मोबाइल का इस्तेमाल आपकी सेहत के लिए खतरनाक है। जानें कैसे यह आदत पाइल्स, कब्ज, मांसपेशियों और सर्वाइकल जैसी समस्याएं बढ़ा सकती है और पेट पूरी तरह साफ नहीं होने देती।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Mon, 26 Jan 2026 10:00:23

क्या आप भी टॉयलेट में मोबाइल का इस्तेमाल करते हैं? तुरंत छोड़ें यह आदत, वरना शरीर बन जाएगा बीमारियों का घर

आज की हाई-टेक दुनिया में लोग मोबाइल से कुछ मिनट भी दूर रह पाना मुश्किल महसूस करते हैं। सोशल मीडिया, रील्स और वीडियो की लत इतनी बढ़ गई है कि कई लोग टॉयलेट में भी अपने फोन को साथ लेकर जाते हैं और वहां जरूरत से ज्यादा समय बिताते हैं। क्या आप जानते हैं कि टॉयलेट में मोबाइल चलाना आपकी सेहत पर कितना बुरा असर डाल सकता है?

रिसर्च से सामने आया सच

कई शोधों में यह स्पष्ट हुआ है कि टॉयलेट में मोबाइल का इस्तेमाल करने वाले लोगों में पाचन संबंधी समस्याएं और पाइल्स की शिकायत अधिक पाई गई है। लंबे समय तक टॉयलेट सीट पर बैठे रहने से रेक्टम पर दबाव बढ़ता है, जिससे पाइल्स होने का खतरा सामान्य लोगों की तुलना में ज्यादा होता है। इसके अलावा पेट पर यह दबाव पाचन शक्ति को प्रभावित करता है और कब्ज जैसी समस्याओं को जन्म दे सकता है।

मांसपेशियों और हड्डियों पर असर

टॉयलेट में फोन देखने की आदत मांसपेशियों और हड्डियों पर भी दबाव डालती है। मोबाइल लगातार देखने के लिए गर्दन और कंधों पर तनाव बढ़ जाता है, जिससे मांसपेशियों में दर्द और जकड़न होती है। रीढ़ की हड्डी भी इससे प्रभावित होती है। जो लोग पहले से स्पाइनल कॉर्ड या रीढ़ की समस्या से जूझ रहे हैं, उन्हें और अधिक सावधानी बरतनी चाहिए।

सर्वाइकल का खतरा

लंबे समय तक एक ही पोस्चर में बैठे रहने और मोबाइल देखने की आदत से सर्वाइकल (गर्दन से जुड़ी समस्या) का खतरा भी बढ़ जाता है। इससे सिर और गर्दन के ऊपरी हिस्से पर दबाव पड़ता है और कभी-कभी तेज सिरदर्द या गर्दन में दर्द की समस्या भी सामने आ सकती है।

पेट पूरी तरह नहीं हो पाता साफ

टॉयलेट में मोबाइल ले जाने से उस पर खतरनाक बैक्टीरिया जमा हो जाते हैं। जितनी बार आप मोबाइल पकड़ेंगे, हाथ धोना उतना ही जरूरी हो जाएगा। इसके अलावा, टॉयलेट में फोन इस्तेमाल करने से पेट पूरी तरह साफ नहीं हो पाता और मानसिक तनाव भी बढ़ता है। जब शरीर विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है, तो दिमाग इसमें अहम भूमिका निभाता है। अगर दिमाग मोबाइल चलाने में व्यस्त होगा, तो यह प्रक्रिया पूरी तरह नहीं हो पाती और पेट में बची गंदगी धीरे-धीरे शरीर को बीमार बना सकती है।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है। किसी भी सुझाव को अपनाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लेना जरूरी है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत