Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सर्दियों में त्वचा हो जाती हैं रूखी और बेजान, घर पर ही बनाए ये कोल्ड क्रीम, लौटेगी प्राकृतिक नमी

इसलिए आज इस कड़ी में हम आपको घर पर ही कोल्ड क्रीम बनाने के बारे में बताने जा रहे हैं जो त्वचा की प्राकृतिक नमी को लौटाते हुए इसे खूबसूरत बनाएंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 07 Jan 2022 3:55:35

सर्दियों में त्वचा हो जाती हैं रूखी और बेजान, घर पर ही बनाए ये कोल्ड क्रीम, लौटेगी प्राकृतिक नमी

सर्दियों का मौसम त्वचा के लिए बहुत ही कठिनाइयों से भरा रहता हैं। इस मौसम में त्वचा की प्राकृतिक नमी छिन जाती है एवं त्वचा रूखी और बेजान हो जाती हैं जिसकी वजह से चहरे का आकर्षण ही खत्म हो जाता हैं। ऐसे में अपनी खूबसूरती को वापस पाने के लिए जरूरी हैं कि त्वचा को नमी पहुंचाई जाए। इसके लिए बाजार में कई तरह की कोल्ड क्रीम मिल जाती हैं लेकिन इनमें केमिकल पदार्थ होते हैं जो रिएक्शन भी कर सकते हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपको घर पर ही कोल्ड क्रीम बनाने के बारे में बताने जा रहे हैं जो त्वचा की प्राकृतिक नमी को लौटाते हुए इसे खूबसूरत बनाएंगे।

diy cold creams,beauty tips,beauty hacks
घर पर बनी विंटर क्रीम के फायदे

- घर पर बनी कोल्ड क्रीम में किसी भी प्रकार के रसायनिक तत्व मौजूद नहीं होते हैं। ऐसे में इसके इस्तेमाल से त्वचा को कोई नुकसान नहीं पहुंचता है।

- घर पर बनी कोल्ड क्रीम प्राकृतिक चीजों से बनी होती है। ऐसे में त्वचा में प्राकृतिक नमी बनाए रखने में होममेड कोल्ड क्रीम उपयोगी है।

- घर पर बनी कोल्ड क्रीम सूर्य की हानिकारक किरणों से त्वचा की रक्षा कर सकती है।

- घर पर बनी कोल्ड क्रीम त्वचा को रूखा होने से बचा सकती है।- घर पर बनी गोल्ड क्रीम के इस्तेमाल से त्वचा पर दाने, मुहांसे आदि की समस्या से भी राहत मिल सकती है।

- घर पर बनी कोल्ड क्रीम के इस्तेमाल से त्वचा पर दरारें दिखना बंद हो सकती हैं।

- घर पर बनी कोल्ड क्रीम के इस्तेमाल से त्वचा पर खिंचाव महसूस नहीं होता है।

- रूखी त्वचा के कारण अक्सर खुजली की समस्या होती है। ऐसे में घर पर बनी कोल्ड क्रीम इस समस्या से राहत पहुंच सकती है।


diy cold creams,beauty tips,beauty hacks एलोवेरा से बनाएं विंटर कोल्ड क्रीम

- सर्दियों में विंटर कोल्ड क्रीम को बनाने के लिए आपके पास एलोवेरा जेल के साथ-साथ विटामिन ई ऑयल, टी ट्री ऑयल, बदाम का तेल और मोम का होना जरूरी है।
- अब आप धीमी आंच पर एक कटोरे में मोम और बदाम के तेल को मिलाएं और जब मोम अच्छे से पिघल जाए तो आंच को बंद कर दें।
- अब मिश्रण को ठंडा होने दें और मिश्रण में विटामिन ई ऑयल, एलोवेरा जेल, टी ट्री ऑयल तीनों को अच्छे से मिलाएं। मिलना के लिए आप मिक्सी का भी सहारा ले रहे हैं।
- अब मिश्रण को अच्छे से मिक्स कर लें। ध्यान रहे कि मिश्रण बनने के बाद तुरंत इसका इस्तेमाल त्वचा पर ना करें।
- थोड़े टाइम के लिए इसे फ्रिज में रखें और फिर कुछ हफ्तों बाद इसका इस्तेमाल त्वचा पर करें।


diy cold creams,beauty tips,beauty hacks
नारियल के तेल से बनाएं कोल्ड क्रीम

- इस विंटर कोल्ड क्रीम को बनाने के लिए आपके पास नारियल के तेल के साथ-साथ विटामिन ई ऑयल, ऑलिव ऑयल, मोम और वनीला ऑयल का होना जरूरी है।
- अब आप मध्यम आंच पर एक कटोरे में नारियल के तेल के साथ-साथ बदाम का तेल, ऑलिव ऑयल और विटामिन ई एक साथ डालें।
- अब इस मिश्रण में मॉम को भी मिलाएं।
- अब जब मॉम पिघल जाए तो आंच को बंद कर दें और ठंडा होने के लिए रख दें।
- ठंडा होने के बाद मिश्रण में वनीला ऑयल मिलाएं और उसे एक जार में भर कर रख दें। अब बनी कोल्ड क्रीम का इस्तेमाल त्वचा पर करें। diy cold creams,beauty tips,beauty hacks
बदाम के तेल से बनाएं कोल्ड क्रीम

- सर्दियों में इस क्रीम को बनाने के लिए आपके पास बदाम के तेल के साथ-साथ एलोवेरा जूस, नारियल का तेल, शिया बटर, कोकोआ बटर और एसेंशियल ऑयल का होना जरूरी है।
- अब आप धीमी आंच पर नारियल का तेल गर्म करें और उसमें शिया बटर, कोकोआ बटर को मिलाएं।
- अब मिश्रण को अच्छे से मिक्स करें उसे ठंडा होने के लिए रख दें।
- इसके बाद मिश्रण में एलोवेरा जूस और एसेंशियल ऑयल को अच्छे से मिक्स करें।
- अब बने मिश्रण को एक जार में बंद करके रख दें। अब आप बनी कोल्ड क्रीम का इस्तेमाल रात को सोने से पहले अपनी त्वचा हाथ पैर आदि पर कर सकते हैं।

diy cold creams,beauty tips,beauty hacks त्वचा के टाइप के हिसाब से ऐसे करें कोल्ड क्रीम का इस्तेमाल

- जिन लोगों त्वचा सेंसिटिव है वे नारियल तेल से बनी कोल्ड क्रीम का इस्तेमाल कर सकते हैं। वे इसका इस्तेमाल दिन और रात दोनों में कर सकते हैं।
- ड्राई स्किन वाले लोग रात में सोने से पहले घर पर बनी कोल्ड क्रीम का प्रयोग करें। ऐसा करने से सुबह उठकर फेस मुलायम नजर आएगा।
- ऑयली स्किन वाले लोग कोल्ड क्रीम का इस्तेमाल करने से पहले त्वचा को अच्छे से धोएं और उसके बाद सीमित मात्रा में इसका इस्तेमाल करें। इससे त्वचा को हाइड्रेट रखने में मदद मिल सकती है।


राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
सनस्क्रीन लगाने के बाद भी टैनिंग हो रही है? जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
सनस्क्रीन लगाने के बाद भी टैनिंग हो रही है? जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
सर्दियों में चेहरा हो रहा है रूखा? स्किन को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 7 टिप्स
सर्दियों में चेहरा हो रहा है रूखा? स्किन को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 7 टिप्स
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology