न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शूटिंग के दौरान दीपिका पादुकोण की हार्ट रेट बढ़ी, ले जाना पड़ा अस्पताल, यह बीमारी करती है Heart Attack की तरफ इशारा, जानिए इसके बारे में सबकुछ

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) को हृदय गति या हार्ट रेट (Heart rate) बढ़ने की वजह से जांच के लिए हैदराबाद के कामिनेनी अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि शूटिंग के दौरान हृदय गति बढ़ने के बाद वो अस्वस्थ महसूस कर रही थी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 14 Jun 2022 11:26:34

शूटिंग के दौरान दीपिका पादुकोण की हार्ट रेट बढ़ी, ले जाना पड़ा अस्पताल,  यह बीमारी करती है Heart Attack की तरफ इशारा, जानिए इसके बारे में सबकुछ

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) को हृदय गति या हार्ट रेट (Heart rate) बढ़ने की वजह से जांच के लिए हैदराबाद के कामिनेनी अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि शूटिंग के दौरान हृदय गति बढ़ने के बाद वो अस्वस्थ महसूस कर रही थी। दरअसल, दीपिका पादुकोण हैदराबाद अपने 'प्रोजेक्ट के' के सिलसिले में गई थीं। वहां एक्ट्रेस इसकी शूटिंग कर रही थीं। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण साउथ के सुपरस्टार प्रभास संग नजर आएंगी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन भी मुख्य भूमिका में है। डायरेक्टर नाग अश्विन की फिल्म की शूटिंग हैदराबाद के रामोजी फिल्मसिटी में हो रही थी। कहा जा रहा है कि दीपिका पादुकोण की तबीयत अब ठीक है। इलाज के तुरंत बाद वो शूटिंग के लिए सेट पर लौट आईं क्योंकि उनकी हृदय गति स्थिर हो गई थी।

दिल के जुड़े मामले इन दिनों युवा में बड़ी तेजी बढ़ रहे है। हाल ही में सिंगर केके का दिल से जुड़े विकारों की वजह से निधन हुआ था। ऐसे में हृदय गति बढ़ना भी दिल से जुड़ा एक विकार है। मेडिकल भाषा में इसे हार्ट एरिदमिया (Heart Arrhythmia) कहा जाता है। हार्ट एरिदमिया दिल का एक विकार है, जिसमें आपके दिल की धड़कन असामान्य और अनियमित हो जाती है।

deepika padukone,hospital,heart rate,heart arrhythmia,what is heart arrhythmia,causes heart arrhythmia,health news,Health

हार्ट एरिदमिया (Heart Arrhythmia) क्या है?

मेयो क्लिनिक के अनुसार, हार्ट एरिदमिया एक हार्ट डिसऑर्डर है, जिसमें हृदय की धड़कन अपनी सामान्य ताल से नहीं चल रही है। इसमें ऐसा लग सकता है, जैसे आपके हृदय की धड़कन घट या बढ़ रही है या बहुत तेज़ (जिसे डॉक्टर 'टेकीकार्डिया Tachycardia' कहते हैं) या अत्यंत धीमी गति से (जिसे 'ब्रेडीकार्डिया Bradycardia' कहा जाता है) चल रही है। चूँकि कुछ एरिथमिया मूक (शांत) होते हैं, इसलिए हो सकता है कि इस ओर आपका ध्यान ही न जाये।

एरिथमिया तब होता है, जब हृदय की धड़कन को समन्वित करने वाले इलेक्ट्रिकल प्रोसेस ठीक से काम नहीं कर रहे हों। उदाहरण के लिए, कुछ लोग अनियमित दिल की धड़कन का अनुभव करते हैं, जिसके कारण हृदय तेज़ी से धड़कता हुआ या फड़फड़ाता हुआ महसूस हो सकता है। आपको बता दें कि दिल की इलेक्ट्रिकल इंपल्स एक निर्धारित रास्ते से गुजरती हैं। ये सिग्नल हार्ट मसल्स की एक्टिविटी को कॉर्डिनेट करते हैं, ताकि दिल आराम से खून को अंदर और बाहर फेंक सके। इन रास्तों या इलेक्ट्रिकल इंपल्स में दिक्कत आने के कारण एरिदमिया की समस्या हो सकती है।

deepika padukone,hospital,heart rate,heart arrhythmia,what is heart arrhythmia,causes heart arrhythmia,health news,Health

हार्ट एरिदमिया कितना खतरनाक?

वैसे तो हार्ट एरिदमिया आम और हानिरहित होती है लेकिन जब यह समस्या दिमाग, फेफड़े, दिल या अन्य जरूरी अंगों तक जाने वाले रक्त प्रवाह में बाधा विकसित होने का कारण बनती हैं, तो अनुपचारित रहने पर जानलेवा भी साबित हो सकती है। एरिदमिया को डिस्रिदमिया (Dysrhythmia) भी कहा जा सकता है।

एरिदमिया के लक्षण (Arrhythmia Symptoms)

- धड़कन का मिस हो जाना
- गर्दन या सीने में फड़फड़ाहट
- तेज धड़कन
- धीमी धड़कन
- अनियमित धड़कन
- सीने में बेचैनी
- कमजोरी या थकान

deepika padukone,hospital,heart rate,heart arrhythmia,what is heart arrhythmia,causes heart arrhythmia,health news,Health

एरिदमिया के इन संकेतों के अलावा अगर आपको सीने में दर्द, सांस लेने में परेशानी, बेहोशी, थकान, अत्यधिक पसीना आने जैसे लक्षण भी महसूस होते हैं, तो ऐसे में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए क्योंकि यह किसी गंभीर दिल की बीमारी के संकेत हो सकते है/

एरिदमिया क्यों होता है (Causes of Arrhythmia)

- हाई ब्लड प्रेशर
- डिप्रेशन
- एलर्जी
- जुकाम
- थायरॉइड डिसऑर्डर
- स्लीप एपनिया
- एनिमिया
- एक्सरसाइज
- तनाव या चिंता
- शराब या कैफीन का बहुत अधिक सेवन
- धूम्रपान
- कुछ दवाओं का सेवन
- हृदय रोग
- शुगर की बीमारी (डायबिटीज)

deepika padukone,hospital,heart rate,heart arrhythmia,what is heart arrhythmia,causes heart arrhythmia,health news,Health

एरिदमिया से बचाव

- ह्रदय को स्वस्थ रखने वाला आहार खाना
- अपनी शारीरिक गतिविधि बढ़ाना
- धूम्रपान से बचना
- अपने वजन को संतुलित बनाये रखना
- कैफीन और अल्कोहल का सीमित मात्रा में या बिलकुल सेवन न करना
- तनाव कम करने के उपाय करें। अत्यधिक तनाव और गुस्से से हृदय अतालता की समस्याएं हो सकती हैं
- सावधानी के साथ ओवर-द-काउंटर दवाओं का उपयोग करना, क्योंकि कुछ सर्दी और खांसी की दवाओं में उत्तेजक मौजूद होते हैं, जो दिल की धड़कन को तेज़ कर सकते हैं

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल बाढ़: महाराष्ट्र के 404 पर्यटकों में 338 सुरक्षित, 60 की तलाश जारी
नेपाल बाढ़: महाराष्ट्र के 404 पर्यटकों में 338 सुरक्षित, 60 की तलाश जारी
राहुल गांधी ने खरगे के ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग की, BJP-RSS पर लगाए गंभीर आरोप
राहुल गांधी ने खरगे के ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग की, BJP-RSS पर लगाए गंभीर आरोप
बिस्किट से लेकर पैकेज्ड फूड तक? ज्यादा चीनी-नमक पर लाल चेतावनी लगाने की तैयारी
बिस्किट से लेकर पैकेज्ड फूड तक? ज्यादा चीनी-नमक पर लाल चेतावनी लगाने की तैयारी
सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging’ पर बढ़ा विवाद, प्रकाशन को लेकर कांग्रेस और BJP में तकरार
सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging’ पर बढ़ा विवाद, प्रकाशन को लेकर कांग्रेस और BJP में तकरार
रक्षाबंधन पर कंगना रनौत को बाबा रामदेव का तोहफा, पुराने विवाद को खत्म करने की पहल
रक्षाबंधन पर कंगना रनौत को बाबा रामदेव का तोहफा, पुराने विवाद को खत्म करने की पहल
सलमान खान ने अर्पिता से बंधवाई राखी, पीछे दिखी जीसस की पेंटिंग ने खींचा सबका ध्यान
सलमान खान ने अर्पिता से बंधवाई राखी, पीछे दिखी जीसस की पेंटिंग ने खींचा सबका ध्यान
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
‘टॉक्सिक’ ने रचा नया बॉक्स ऑफिस इतिहास, 3 दिन में कन्नड़ सिनेमा की टॉप-5 कमाई वाली फिल्मों में शामिल
‘टॉक्सिक’ ने रचा नया बॉक्स ऑफिस इतिहास, 3 दिन में कन्नड़ सिनेमा की टॉप-5 कमाई वाली फिल्मों में शामिल
H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’
H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता