न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अगर रोजाना खा लें सही मात्रा में मखाना, तो हड्डियां होंगी मजबूत और दिल रहेगा दुरुस्त, जानिए सेवन का सही तरीका

रोजाना सही मात्रा में मखाना खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं और दिल रहता है हेल्दी। जानिए मखाना खाने के फायदे, वजन घटाने में मदद, ब्लड शुगर कंट्रोल और सेवन का सही तरीका।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Tue, 27 Jan 2026 6:06:34

अगर रोजाना खा लें सही मात्रा में मखाना, तो हड्डियां होंगी मजबूत और दिल रहेगा दुरुस्त, जानिए सेवन का सही तरीका

मखाना आज सिर्फ पारंपरिक ड्राई फ्रूट नहीं रहा, बल्कि इसे न्यूट्रिशन एक्सपर्ट्स एक पावरफुल सुपरफूड मानते हैं। स्वाद में हल्का और पचाने में आसान मखाना सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर, कैल्शियम, फॉस्फोरस और मैग्नीशियम जैसे जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो शरीर की ओवरऑल हेल्थ को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, रोजाना 30 से 50 ग्राम मखाना यानी करीब एक मुट्ठी या 1–1.5 छोटी कटोरी खाना एक स्वस्थ वयस्क के लिए सुरक्षित और लाभकारी माना जाता है। आइए जानते हैं मखाना खाने से शरीर को कौन-कौन से फायदे मिलते हैं और इसे खाने का सही तरीका क्या है।

मखाना खाने के जबरदस्त फायदे

ब्लड शुगर को रखे कंट्रोल में

मखाने का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है और इसमें फाइबर की मात्रा ज्यादा पाई जाती है। यही वजह है कि यह ब्लड शुगर लेवल को अचानक बढ़ने से रोकने में मदद करता है। डायबिटीज से जूझ रहे लोगों के लिए मखाना एक हेल्दी और सुरक्षित स्नैक विकल्प माना जाता है।

हड्डियों को बनाता है अंदर से मजबूत

हड्डियों की मजबूती के लिए मखाना एक बेहतरीन फूड है। यह ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याओं से बचाव में सहायक हो सकता है। मखाने में मौजूद कैल्शियम के साथ-साथ मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और प्रोटीन हड्डियों को पोषण देते हैं और उन्हें मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं।

वजन घटाने में करता है मदद

कम कैलोरी और हाई फाइबर की वजह से मखाना लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराता है। इससे बार-बार खाने की इच्छा कम होती है और कुल कैलोरी इनटेक भी घटता है। साथ ही, यह ब्लड शुगर और इंसुलिन सेंसिटिविटी को संतुलित रखता है, जिससे मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है और वजन कंट्रोल में रहता है।

दिल को रखे हेल्दी

मखाना पोटैशियम, मैग्नीशियम और कैल्शियम से भरपूर होता है, जो ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने में मदद करता है। इसमें सोडियम की मात्रा कम होती है, जिससे यह हाई बीपी के मरीजों के लिए भी एक सुरक्षित स्नैक माना जाता है। नियमित सेवन से हार्ट की कार्यक्षमता बेहतर बनी रहती है।

मखाना खाने का सही तरीका क्या है?

दूध के साथ सेवन करें

हड्डियों की मजबूती के लिए मखाना और दूध का कॉम्बिनेशन बेहद फायदेमंद माना जाता है। रात में 10–12 मखानों को एक गिलास गर्म दूध में भिगो दें और सुबह खाली पेट सेवन करें। यह तरीका बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं के लिए खास तौर पर लाभकारी है।

भूनकर खाएं

मखानों को हल्के घी में भूनकर थोड़ा सा नमक या काली मिर्च डालकर खाया जा सकता है। यह एक स्वादिष्ट, हल्का और हेल्दी स्नैक है, जिसे आप चाय के साथ भी एन्जॉय कर सकते हैं।

खीर या सब्ज़ी में करें इस्तेमाल

मखाना खीर या सब्ज़ी की ग्रेवी में मिलाकर भी खाया जा सकता है। इससे न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ता है, बल्कि उसकी पोषण वैल्यू भी कई गुना हो जाती है।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है। किसी भी सुझाव को अपनाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लेना जरूरी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत