न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Corona side effects: कोरोना से ठीक होने के बाद लिंग में हो रहा था गंभीर दर्द, पेल्विक हिस्से की एक नस में मिला ब्लड क्लॉट

खून के थक्के जमने का एक बेहद ही चौकाने वाला मामला ईरान से सामने आया है। डॉक्टरों ने एक अध्ययन रिपोर्ट में कहा कि ईरान के एक 41 वर्षीय व्यक्ति को कोविड-19 के कारण लिंग में खून का थक्का यानी ब्लड क्लॉटिंग (Blood Clotting) का सामना करना पड़ा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 21 Jan 2022 11:10:24

Corona side effects: कोरोना से ठीक होने के बाद लिंग में हो रहा था गंभीर दर्द, पेल्विक हिस्से की एक नस में मिला ब्लड क्लॉट

कोरोना वायरस के ओमीक्रोन वैरिएंट के चलते पूरी दुनिया में एक बार फिर कोरोना मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिल रही हैं। कोरोना वायरस कई तरीके से सामान्य जीवन को प्रभावित कर रहा है। संक्रमण से ठीक होने के बाद भी लोग दोबारा कोरोना संक्रमित हो रहे हैं। कोरोना के लक्षण ठीक होने के बाद भी लोगों का पीछा नहीं छोड़ रहे हैं। पिछले दो सालों में कोरोना की वजह से खून के थक्के जमने के बहुत से मामले देखे गए हैं। खून के थक्के जमने का एक बेहद ही चौकाने वाला मामला ईरान से सामने आया है। डॉक्टरों ने एक अध्ययन रिपोर्ट में कहा कि ईरान के एक 41 वर्षीय व्यक्ति को कोविड-19 के कारण लिंग में खून का थक्का यानी ब्लड क्लॉटिंग (Blood Clotting) का सामना करना पड़ा। इस दुर्लभ दुष्प्रभाव के कारण उसे लिंग में तेज दर्द का सामना करना पड़ा। इस विवाहित व्यक्ति को यौन संबंध के दौरान इरेक्शन के बाद तीन दिनों तक पेनाइल पेन (penile pain) में भयंकर दर्द रहा। पेनाइल पेन पेल्विक हिस्से में होता है। यह रिपोर्ट मेडिकल जर्नल क्लिनिकल में प्रकाशित हुई है। यह मामला सामने आने के बाद मेडिकल एक्सपर्ट्स की चिंता को और बढ़ा दिया है।

coronavirus,corona side effects,covid side effects,penis pain and blood clotting,health news,health study

लिंग में मिला खून का थक्का

रिपोर्ट के अनुसार, जब इस व्यक्ति का दर्द हद से ज्यादा बढ़ने लगा, तो उसने ईरान में एक मूत्र रोग विशेषज्ञ से परामर्श किया। डॉक्टर ने उसे कुछ टेस्ट कराने की सलाह दी। टेस्ट की रिपोर्ट में ईरानी टीम ने बताया कि वायरस के कारण उसके लिंग वाले हिस्से में खून का थक्का जम गया था। किए गए परीक्षणों से पता चला कि उस आदमी के पेल्विक हिस्से की एक नस में रक्त का थक्का था। प्रभावित नस लिंग की पूरी लंबाई के साथ चलती है और अंग को ऑक्सीजन पहुंचाने का काम करती है। लिंग के आधे रास्ते में एक थक्का जमने के कारण अल्ट्रासाउंड ने नस में रक्त का प्रवाह होता नहीं दिखा।

ईरान यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज के एक्सपर्ट्स और रेडियोलॉजिस्ट सैयद मुर्तजा बघेरिक ने अपनी रिपोर्ट में लिखा कि वो व्यक्ति तीन हफ्ते पहले कोरोना पॉजिटिव था और उसमें हलके लक्षण थे। डॉक्टरों ने कहा कि उसने कोरोना के इलाज के लिए कोई दवा नहीं ली।

इलाज के बाद मिली राहत

डॉक्टरों ने उसे रक्त को पतला करने वाली दवा रिवरोक्सैबन देना शुरू कर दिया। उपचार शुरू होने के करीब दो महीनों बाद रोगी को पूरी तरह से आराम मिल गया। उसे इरेक्शन के दौरान कोई दर्द नहीं था। हालांकि रक्त के थक्के के पास वाली जगह में थोड़ा दर्द का अनुभव हो रहा था।

जरुरी बात: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। इसमें बताई गई दवाई का इस्तेमाल डॉक्टर से सलाह के बाद ही करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती