न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पोषक तत्वों से भरपूर अमरूद का सेवन पहुंचाता हैं सेहत को ये फायदे, आइये जानें

आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह अमरूद का सेवन सेहत को फायदे पहुंचाता हैं। आइये जानते हैं इसके बारे में...

Posts by : Neha | Updated on: Wed, 07 Dec 2022 2:26:42

पोषक तत्वों से भरपूर अमरूद का सेवन पहुंचाता हैं सेहत को ये फायदे, आइये जानें

अच्छी सेहत के लिए जरूरी हैं कि अपने खानपान में पोषक तत्वों से भरपूर फलों को भी शामिल किया जाए। हर फल का अपना स्वाद और गुण होते हैं। कुछ फलों को खाने का अलग ही मजा है जिसमें से एक हैं अमरुद। यह स्वाद में खट्टा-मिठा होता है और इसकी तासीर ठंडी होने के बावजूद सर्दियों में इसे खाने का अलग ही मजा हैं। अमरुद में एंटीमाइक्रोबियल, एंटीडायबिटिक, एंटी-डायरियल गुण होने के साथ ही विटामिन सी, के, बी6, फोलेट, नियासिन, आयरन, फॉस्फोरस, कैल्शियम, पोटैशियम, जिंक, कॉपर, कार्बोहाइड्रेट, डायटरी फाइबर जैसे भरपूर पोषक तत्व पाए जाते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह अमरूद का सेवन सेहत को फायदे पहुंचाता हैं। आइये जानते हैं इसके बारे में...

consuming guava rich in nutrients gives these benefits to health,lets know,Health,healthy living

डाइजेशन बेहतर होता है

आप अगर पेट दर्द से परेशान रहते हैं या फिर आपको डाइजेशन से जुड़ीं प्रॉब्लम्स रहती हैं, तो रोजाना एक अमरूद खाना शुरू कर दें। इससे आपका डाइजेशन बेहतर होगा। साथ ही इससे सुबह के समय पेट भी आसानी से साफ हो जाता है।

consuming guava rich in nutrients gives these benefits to health,lets know,Health,healthy living

कब्ज़ का इलाज

जब डाइट में कम फाइबर लिया जाता है, तो इससे कब्ज़ की समस्या होती है। कब्ज़ तब माना जाता है, जब लगातर तीन दिनों तक आपका पेट साफ न हो पाए। अगर आप सर्दियों में अमरूद खाते हैं, तो इससे आपका पाचन सही रहेगा क्योंकि इस फल में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है। इसलिए एक अच्छे पाचन के लिए रोज़ सुबह अमरूद खाएं।

consuming guava rich in nutrients gives these benefits to health,lets know,Health,healthy living

दिल की बीमारियों का खतरा होगा कम

आप अगर अपने दिल को हेल्दी रखना चाहते हैं, तो आप डाइट में अमरूद को जरूर शामिल करना चाहिए। अमरूद में मौजूद पोटैशियम और मैग्नीशियम दिल की सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है। इससे दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है।

consuming guava rich in nutrients gives these benefits to health,lets know,Health,healthy living

बवासीर में असरदार

बवासीर एक दर्दनाक बीमारी है, हर किसी को अपने जीवन में इसका सामना जरूर करना पड़ता है। बवासीर के दौरान मल त्याग में मुश्किल होती है, मल कठोर बन जाता है। ऐसे में मल त्याग को आसान बनाने के लिए अमरूद का सेवन लाभकारी होता है। अगर आप बवासीर से परेशान हैं, तो खाली पेट अमरूद का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। अमरूद बवासीर का एक बेहतरीन घरेलू उपाय है।

consuming guava rich in nutrients gives these benefits to health,lets know,Health,healthy living

हेल्दी स्किन

हेल्थ के लिए ही नहीं बल्कि अमरूद स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद है। अमरूद एंटी-ऑक्सीडेंट प्रॉपर्टीज होती है, जिससे वह फ्री-रेडिकल्स से लड़ता है। इसके अलावा बॉडी को डिटॉक्स भी करता है।

consuming guava rich in nutrients gives these benefits to health,lets know,Health,healthy living

वजन नियंत्रण में मददगार

आपको अगर ज्यादा भूख लगती है या मीठा खाने की क्रेविंग होती है, तो आप एक अमरूद खाना शुरू कर दें। इसे खाने से लम्बे समय तक पेट भरा रहता है और आपको कुछ भी खाने का मन नहीं करता। इससे आपको स्नैक्स क्रेविंग भी नहीं होती।

consuming guava rich in nutrients gives these benefits to health,lets know,Health,healthy living

पेट की जलन शांत करे

अमरूद की तासीर बहुत ठंडी होती है, ऐसे में यह पेट की जलन शांत करने में कारगर है। पित्त प्रकृति के लोगों के लिए अमरूद का सेवन करना काफी फायदेमंद होता है। साथ ही यह पाचन में भी आसन होता है।

consuming guava rich in nutrients gives these benefits to health,lets know,Health,healthy living

रखता है एक्टिव

आपको अगर मॉर्निंग सिकनेस होती है, तो भी आपको अमरूद खाना चाहिए। इससे आपकी बॉडी एक्टिव रहती है और आपका मूड भी ठीक रहता है। एक्टिव रहने के लिए बाकी फ्रूट्स के साथ अमरूद भी जरूर खाएं।

consuming guava rich in nutrients gives these benefits to health,lets know,Health,healthy living

कोलेस्ट्रॉल पेशेंट्स के लिए फायदेमंद

दुनियाभर में बड़ी मात्रा में मौतों का कारण कोलेस्ट्रॉल होता है। आपको बता दें अमरूद बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने का काम करता है और गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को बढ़ाता है। इसके साथ अमरूद उन लोगों के लिए भी फायदेमंद है जिनका ब्लड प्रेशर बढ़ा रहता है। 120 लोगों पर की गई एक स्टडी की गई जिसमें देखा गया कि जिन लोगों को अमरूद दिया गया उनका ब्लड प्रेशर 7 से 8 प्वाइंट कम हुआ।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी

सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए

20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश

मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत

टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला

शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश

हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण

Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स

सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क

कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश

'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म

'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द

हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट

केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका