न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सर्दियों के मौसम में करें कीवी का सेवन, इन फायदों को जान आप भी रह जाएंगे हैरान

हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह सर्दियों के मौसम में कीवी का सेवन सेहत को फायदा पहुंचाने का काम करता हैं। आइये जानते हैं इसके बारे में...

Posts by : Neha | Updated on: Fri, 09 Dec 2022 2:14:55

सर्दियों के मौसम में करें कीवी का सेवन, इन फायदों को जान आप भी रह जाएंगे हैरान

सर्दियों का मौसम जारी हैं जहां मौसम बदलते ही आपको अपनी सेहत को लेकर फिक्रमंद होना पड़ जाता हैं। सर्दियों के दिनों में मेटाबोलिज्म कम हो जाता हैं जिसकी वजह से बीमार होने का डर बना रहता हैं। ऐसे में आपको अपनी डाइट में बदलाव करते हुए एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर और विटामिन्स से भरपूर आहार को शामिल करना चाहिए। ऐसा ही एक आहार हैं कीवी जिसका सेवन सर्दियों के दिनों में कई बीमारियों का रामबाण इलाज बनता हैं। कीवी में विटामिन ई, विटामिन के, फोलेट, कैरोटीनॉयड, फाइबर और पोटेशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह सर्दियों के मौसम में कीवी का सेवन सेहत को फायदा पहुंचाने का काम करता हैं। आइये जानते हैं इसके बारे में...

consume kiwi in winter season,you will be surprised to know these benefits,Health,healthy living

इम्यून सिस्टम होता है मजबूत

विटामिन-सी की हाई मात्रा के कारण इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और इसलिए यह हमें सर्दी, खांसी और सांस की समस्याओं सहित कई बीमारियों से बचाता है। कीवी एंटीऑक्सीडेंट से भी भरपूर होती हैं। एंटीऑक्सीडेंट शरीर में फ्री रेडिकल्स को खत्म करने और ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने में मदद करते हैं। अंततः, यह शरीर को सूजन और बीमारी से बचा सकता है। विटामिन-सी इम्यून सिस्टम के कामकाज में मदद करता है, लेकिन यह हड्डियों के लिए भी फायदेमंद है, यह घाव भरने की प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाता है, इसके एंटीऑक्सीडेंट गुणों का उल्लेख नहीं करना। चाहे आप जवान हों या बूढ़े, एक बेहतरीन फल।

consume kiwi in winter season,you will be surprised to know these benefits,Health,healthy living

ब्लड प्रेशर होता है कंट्रोल

हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होने पर कीवी फ्रूट का सेवन काफी लाभकारी होता है। क्योंकि कीवी फ्रूट में पोटेशियम और ओमेगा 3 फैटी एसिड जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। जिससे हार्ट से जुड़ी बीमारियों का जोखिम कम होता है।

consume kiwi in winter season,you will be surprised to know these benefits,Health,healthy living

कम करे सूजन

शरीर में होने वाली सूजन को कम करने वाले गुण कीवि फ्रूट में पाए जाते हैं। जैसा कि सर्दियों में जॉइंट पेन की समस्या बढ़ जाती है जिसकी एक बड़ी वजह जोड़ो के आसपास के हिस्से में सूजन भी होती है। इसीलिए ऐसे लोग जिन्हें आर्थराइटिस जैसी समस्याएं सर्दियों में अधिक होती हैं उन्हें, कीवी फ्रूट का सेवन करना चाहिए।

consume kiwi in winter season,you will be surprised to know these benefits,Health,healthy living

कब्ज और इंफेक्शन में फायदेमंद

ठंड में हम असमय कुछ न कुछ खाते ही रहते हैं, जिसके कारण कब्ज और गैसस्टिक जैसी समस्या हो जाता है। इससे बचने के लिए आप ठंड में का सेवन करें। यह फाइबर से भरपूर होती है, जो कब्ज और गैस की समस्या से राहत दिलाती है। इसके अलावा इंफेक्शन से बचने के लिए भी इसे आप अपनी डाइट शामिल कर सकते हैं। एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी से भरपूर यह फल मौसमी बीमारियों और इंफेक्शन से बचाने में मदद करता है। यह सिस्टम को साफ करने और डाइजेशन को सुचारू रखने में मदद करता है। साथ ही फाइबर कब्ज और कई अन्य गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याओं और असुविधा को कम करने में मदद कर सकता है।

consume kiwi in winter season,you will be surprised to know these benefits,Health,healthy living

अस्थमा के इलाज में मददगार

सर्दी के मौसम में अस्थमा के मरीजों की परेशानी बढ़ जाती है। कीवी का सेवन करने से अस्थमा के लक्षणों को कम करने में मदद मिलती है। कीवी में विटामिन सी, विटामिन के, विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो अस्थमा की समस्या में काफी मददगार होते हैं। एक अध्ययन के अनुसार, नियमित रूप से कीवी फल का सेवन करने वालों में फेफड़े की कार्यक्षमता बढ़ती है।

consume kiwi in winter season,you will be surprised to know these benefits,Health,healthy living

कोलेस्ट्रॉल कम करने में मददगार

सर्दियों के मौसम में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की समस्या भी ज्यादा देखने को मिलती है, लेकिन सर्दियों के मौसम में अगर आप कीवी फ्रूट का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में बढ़ते बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होती है और गुड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ता है, जिससे हार्ट अटैक का खतरा कम होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका