न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ये 6 गलतियां बनती हैं ब्लड प्रेशर नियंत्रण में ना रहने का कारण, जानें और बरतें सावधानी

रक्तचाप अर्थात ब्लड प्रेशर की समस्या आज के समय में बेहद आम हैं जहां हर 3 में से 1 भारतीय हाई ब्लड प्रेशर से जूझ रहा है। अब तो युवाओं को ही नहीं बल्कि बच्चों को भी हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 24 Nov 2023 11:17:26

ये 6 गलतियां बनती हैं ब्लड प्रेशर नियंत्रण में ना रहने का कारण, जानें और बरतें सावधानी

रक्तचाप अर्थात ब्लड प्रेशर की समस्या आज के समय में बेहद आम हैं जहां हर 3 में से 1 भारतीय हाई ब्लड प्रेशर से जूझ रहा है। अब तो युवाओं को ही नहीं बल्कि बच्चों को भी हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो रही है। एक बार जिस किसी को यह बीमारी हो जाती हैं फिर जीवनभर रहती हैं। हांलाकि जीवनशैली में विशेष सुधार कर इसे नियंत्रण में लाया जा सकता हैं। हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को नजरअंदाज करना हार्ट अटैक जैसी जानलेवा स्थिति पैदा कर सकता हैं। ऐसे में आज इस कड़ी में हम आपको उन गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो अक्सर आप करते हैं और फिर ब्लड प्रेशर नियंत्रण में नहीं रह पाता हैं। आइये जानते हैं इन गलतियों के बारे में...

high blood pressure causes,reasons for hypertension,factors causing high bp,understanding hypertension causes,causes of elevated blood pressure,high bp contributing factors,origins of high blood pressure,triggers for hypertension

अधिकतर तनाव में रहना

डॉक्टर्स कहते हैं, सभी लोगों को तनाव को नियंत्रित करने के प्रयास करते रहने चाहिए। तनाव की स्थिति हाई ब्लड प्रेशर की समस्या का कारण मानी जाती है। यदि आप भी हाई ब्लड प्रेशर की दवाइयों का सेवन कर रहे हैं पर तनाव की स्थिति बनी रहती है तो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करना कठिन हो सकता है। हृदय की समस्याओं में क्रोनिक तनाव को प्रमुख कारणों में से एक माना जाता है। सभी लोगों को तनाव को नियंत्रित करने वाले उपाय करते रहने चाहिए।

high blood pressure causes,reasons for hypertension,factors causing high bp,understanding hypertension causes,causes of elevated blood pressure,high bp contributing factors,origins of high blood pressure,triggers for hypertension

सेंडेंटरी लाइफस्टाइल की समस्या

यदि आप भी गतिहीन जीवनशैली जी रहे हैं तो इसके कारण भी ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ रह सकता है। शारीरिक गतिविधियों में कमी के कारण हार्ट रेट बढ़ाने और हृदय पर दबाव बनाने वाली हो सकती है। सेंडेंटरी लाइफस्टाइल में रक्त वाहिकाओं को आराम देने वाले हार्मोन्स में असंतुलन आ सकता है जिसके कारण आपको अक्सर हाई ब्लड प्रेशर की समस्याओं का अनुभव होता रह सकता है। यही कारण है कि सभी लोगों को रोजाना योग-व्यायाम करने की सलाह दी जाती है।

high blood pressure causes,reasons for hypertension,factors causing high bp,understanding hypertension causes,causes of elevated blood pressure,high bp contributing factors,origins of high blood pressure,triggers for hypertension

स्मोकिंग और ड्रिंकिंग की आदत

जरूरी नहीं कि आप चेन स्मोकर ही हों लेकिन अगर आप कभी-कभार भी स्मोकिंग कर लेते हैं तब भी आपको हाई ब्लड प्रेशर होने का रिस्क काफी बढ़ जाता है। सिगरेट में मौजूद निकोटिन ब्लड वेसल्स को स्थायी रूप से संकुचित कर देते हैं जिस वजह से ब्लड प्रेशर हाई हो जाता है। बहुत ज्यादा ऐल्कॉहॉल का सेवन करने से भी हाई ब्लड प्रेशर का खतरा रहता है। हर दिन 1 या 2 ड्रिंक से ज्यादा पीना आपको बीपी का मरीज बना सकता है।

high blood pressure causes,reasons for hypertension,factors causing high bp,understanding hypertension causes,causes of elevated blood pressure,high bp contributing factors,origins of high blood pressure,triggers for hypertension

वजन का लगातार बढ़ना

मोटापा या अधिक वजन वाले लोगों में अन्य की तुलना में हाई ब्लड प्रेशर की समस्या बने रहने का खतरा अधिक होता है। इतना ही नहीं मोटापे के कारण हृदय रोग औऱ डायबिटीज जैसी गंभीर समस्याओं का खतरा भी बढ़ जाता है। इस तरह की दिक्कतों से बचे रहने के लिए सुनिश्चित करें कि आप स्वस्थ भोजन करें और अपने वजन को नियंत्रित रखने के लिए व्यायाम जैसे उपाय करते रहें।

high blood pressure causes,reasons for hypertension,factors causing high bp,understanding hypertension causes,causes of elevated blood pressure,high bp contributing factors,origins of high blood pressure,triggers for hypertension

नमक वाली चीजों का अधिक सेवन

यदि आप अधिक मात्रा में नमक वाली चीजों का सेवन करते रहते हैं, तो दवाइयों के बाद भी रक्तचाप को कंट्रोल रखना मुश्किल हो सकता है। सोडियम का अधिक सेवन रक्तचाप को बढ़ा देता है। यह रक्त वाहिकाओं को संकुचित करता है जिसके कारण रक्तचाप बढ़ जाता है। जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या रहती है उन्हें नमक का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए। आहार में अधिक तरल पदार्थों का सेवन भी आपके लिए लाभकारी हो सकता है।

high blood pressure causes,reasons for hypertension,factors causing high bp,understanding hypertension causes,causes of elevated blood pressure,high bp contributing factors,origins of high blood pressure,triggers for hypertension

फिजिकल ऐक्टिविटी न करना

अगर आप दिनभर एक ही जगह पर बैठे रहते हैं किसी तरह का कोई एक्सर्साइज नहीं करते, फिजिकल ऐक्टिविटी नहीं करते तो इससे भी आपका ब्लड प्रेशर बढ़ सकता क्योंकि हाई बीपी और एक्सर्साइज दोनों आपस में कनेक्टेड हैं। अगर आपको पहले से हाई बीपी है तो एक्सर्साइज के जरिए आप इसे कंट्रोल कर सकते हैं। फिजिकल ऐक्टिविटी करने से हार्ट स्ट्रॉन्ग बनेगा और स्ट्रॉन्ग हार्ट को खून को शरीर के हर हिस्से तक पहुंचाने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी होगी। इससे आर्ट्रीज पर प्रेशर कम होगा और बीपी अपने आप कंट्रोल में रहेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

GSLV-F17 की सफल उड़ान से ISRO की बड़ी उपलब्धि, PM मोदी ने बताया देश के लिए गर्व का पल

अखिलेश यादव और आशुतोष रांका की मुलाकात से बढ़ी हलचल, डेढ़ घंटे तक चली बैठक

‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी

प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?

हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी

जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम

iQOO 16 के कैमरा डिजाइन में दिखेगा नया अंदाज, ट्राइएंगल मॉड्यूल के साथ मिल सकते हैं ये दमदार फीचर्स

क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात

‘हनुमान अंश’ अब विदेशों में दिखाएगी जलवा, 11 सितंबर से सिनेमाघरों में दस्तक

‘हनुमान अंश’ की कमाई ने चौंकाया, 28वें दिन 11 करोड़ का कलेक्शन; ‘टॉक्सिक’ और ‘आवारापन 2’ की रफ्तार धीमी

रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब

काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर

रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ का दबदबा, 12.55 करोड़ पहुंची एडवांस बुकिंग

मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी