न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

खून होगा साफ, खाने में शामिल करे ये चीजें

खून से हमारा पूरा शारीरिक सिस्टम चलता है। ऊतकों तक ऑक्‍सीजन, पोषक तत्‍व और हार्मोंस ले जाने का काम खून करता है। बॉडी में हार्मोन्स भी खून से ही पैदा होते हैं। इसलिए अगर आपके खून में कोई खराबी है तो कई तरह की बीमारी का खतरा बढ़ जाता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 25 May 2022 12:31:48

खून होगा साफ, खाने में शामिल करे ये चीजें

खून से हमारा पूरा शारीरिक सिस्टम चलता है। ऊतकों तक ऑक्‍सीजन, पोषक तत्‍व और हार्मोंस ले जाने का काम खून करता है। बॉडी में हार्मोन्स भी खून से ही पैदा होते हैं। इसलिए अगर आपके खून में कोई खराबी है तो कई तरह की बीमारी का खतरा बढ़ जाता है। उचित शारीरिक क्रियाओं के लिए खून का साफ और विषाक्‍त पदार्थों से रति होना आवश्‍यक है। खून में गंदगी होने पर कील, मुंहासे, त्वचा रोग, दाग-धब्बे और किडनी के रोग हो सकते हैं, इसलिए इसे साफ करना बहुत जरूरी है। खून में मौजूद टॉक्सिन्स यानी गंदगी को साफ करना बहुत आसान है। रोज के खाने पीने में शामिल कई सब्जियों और जड़ी बूटियों में खून साफ करने के खास गुण पाए जाते हैं। जिनका इस्तेमाल करने से आपका खून साफ हो जाएगा और आपका शरीर स्वस्थ रहेगा। तो चलिए जानते है उन चीजों के बारे में...

blood cells,blood deficiency,detox diet plan,detox drinks,healthy food,Health tips,healthy living

शिमला मिर्च

शिमला मिर्च विटामिन ए, बी और सी का अच्छा स्रोत है साथ ही इसमें आयरन, कैल्शियम और फास्फोरस जैसे खनिज भी मौजूद है। शिमला मिर्च न केवल रक्त और संचार प्रणाली से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में बल्कि पाचन तंत्र को शुद्ध और रक्तचाप को नियंत्रित करने में भी मदद करती है।

blood cells,blood deficiency,detox diet plan,detox drinks,healthy food,Health tips,healthy living

​नींबू का रस

नींबू का रस एसिडिक होता है और पीएच लेवल में बदलाव ला सकता है। ये खून से विषाक्‍त पदार्थों को साफ करने में उपयोगी है। अगर आप रोज एक ग्लास नींबू पानी पीते हैं तो इससे आपका खून साफ होता है। खून में मौजूद खराब टॉक्सिन्स टायलेट के जरिए बाहर निकल जाते हैं। इसलिए रोज सुबह उठकर खाली पेट एक ग्लास गुनगुने पानी में आधा नींबू का रस घोलकर पिएं। इससे आपका खून तो साफ होगा ही साथ ही आपको विटामिन सी भी भरपूर मात्रा में मिल जाएगी।

blood cells,blood deficiency,detox diet plan,detox drinks,healthy food,Health tips,healthy living

सब्जियों से बनाएं स्मूदी

पालक, चुकंदर, लहसुन, अदरक, ब्रोकली जैसी हरी सब्जियां आपका खून साफ करती हैं। आप इन सब्जियों को उबाल कर खा सकते हैं या फिर मिक्स करके स्मूदी बनाकर सेवन कर सकते है। स्मूदी बनाने के लिए आप थोड़ी-थोड़ी मात्रा में सभी सब्जियां लें अब आधा ग्लास पानी डालकर ग्राइंडर में पीस लें। अगर पीने में स्वाद अच्छा नहीं लग रहा तो आप इसमें थोड़ा सा काला नमक और नींबू भी डाल सकते हैं। खून साफ करने के लिए शानदार ड्रिंक तैयार है। हफ्ते में आप दो बार इसका जरुर सेवन करें।

blood cells,blood deficiency,detox diet plan,detox drinks,healthy food,Health tips,healthy living

धनिया और पुदीने की चाय

हरा धनिया खून साफ करने में भी अहम है। इसके अलावा पुदीना भी पेट संबंधी बीमारियों के लिए फायदेमंद होता है। अगर आपको खून साफ करना है तो आप धनिया और पुदीने की पत्तियों की चाय बनाकर पिएं। इसके लिए आप किसी बर्तन में 1 ग्लास पानी लें उसमें थोड़ी सी पुदीने की पत्तियां और धनिया की पत्तियां अच्छी तरह धोकर कर डाल दें। अब इसे 10 मिनट तक उबालने दें। बाद में पानी को छानकर गुनगुना चाय के जैसा पिएं। अगर आप धनिया पुदीने की चाय सुबह सुबह पीते हैं तो इसका फायदा सबसे ज्यादा होगा।

blood cells,blood deficiency,detox diet plan,detox drinks,healthy food,Health tips,healthy living

​नीम

नीम में एंटीबैक्‍टीरियल, संक्रामक-रोधी और फंगल-रोधी गुण होते है। नीम खून को साफ बनाए रखने में मदद करती है साथ ही इम्‍युनिटी बढ़ाने में भी नीम लाभकारी होता है। नीम की 5-6 पत्तियां लें और उन्‍हें मसल कर सुबह खाली पेट खा ले।

blood cells,blood deficiency,detox diet plan,detox drinks,healthy food,Health tips,healthy living

हल्‍दी का दूध

हल्‍दी में करक्‍यूमिन नामक तत्‍व होता है जाे एंटीऑक्‍सीडेंट गुण रखता है। खून को साफ करने के तरीके में हल्‍दी सबसे उत्तम उपाय है। आप एक गिलास गर्म दूध में दो चम्‍मच हल्‍दी डालें। रात को सोने से पहले एक महीने तक हल्‍दी वाले दूध का सेवन करें।

blood cells,blood deficiency,detox diet plan,detox drinks,healthy food,Health tips,healthy living

तुलसी के पत्तों की चाय

तुलसी के पत्तों में एंटीबैक्टीरियल और एंटी वायरल गुण होते हैं। अगर आप रोजाना तुलसी की 8-10 पत्तियों को चबाकर खाते हैं तो इससे आपके खून में मौजूद गंदगी साफ हो जाती है। इसके अलावा आप सुबह शाम जब भी चाय पिएं उसमें तुलसी के पत्ते जरूर डालें। ऐसी चाय आपको रोगों से दूर रखेगी। अगर आपको खून साफ करने के लिए तुलसी की चाय बनानी है तो आप एक ग्लास पानी में 10-15 तुलसी की पत्तियां डालकर करीब 10 मिनट तक पकाएं। अब इस पानी को छानकर चाय की तरह पिएं। इसमें किसी भी तरह की शुगर का इस्तेमाल न करें तो ज्यादा फायदेमंद होगा।

blood cells,blood deficiency,detox diet plan,detox drinks,healthy food,Health tips,healthy living

सौंफ

सौंफ खून साफ करने के लिए लिए सबसे अच्छा विकल्प है। रोजाना सौंफ के इस्तेमाल से शरीर का ब्लड डिटॉक्सिफाई होता रहता है और गंदगी शरीर से बाहर निकलती रहती है। हमें रोजाना खाने के 5 मिनट बाद एक चम्मच सौंफ में आधा चम्मच मिश्री मिलाकर खाना चाहिए।

blood cells,blood deficiency,detox diet plan,detox drinks,healthy food,Health tips,healthy living

गुनगुना पानी

सुबह गुनगुने पानी में शहद और नींबू मिलाकर पीना चाहिए। यह पेट को साफ करने में मदद करता है। यह लिवर में एंजाइम के उत्पादन को बढ़ाता है, जिससे पाचन में मदद मिलती है। नींबू में मौजूद एसिड आपके पाचन तंत्र में मदद करता है और अवांछित विषाक्त पदार्थों को बाहर निकाल कर खून साफ करने में मदद करता है।

blood cells,blood deficiency,detox diet plan,detox drinks,healthy food,Health tips,healthy living

एप्‍पल सिडर विनेगर और बेकिंग सोडा

ये दोनों चीजें मिलकर शरीर के पीएच स्‍तर को संतुलित रखने में मदद करती हैं। रोज सुबह खाली पेट 2 चम्‍मच एप्‍पल सिडर विनेगर में आधा चम्‍मच बेकिंग सोडा मिलाएं। कुछ सेकंड बाद इस मिश्रण में झाग आने लगते हैं। तब इसे एक गिलास पानी में मिलाकर तुरंत पी लें। हाई ब्‍लड प्रेशर के मरीज डॉक्‍टर की सलाह पर ही ऐसा करें।

blood cells,blood deficiency,detox diet plan,detox drinks,healthy food,Health tips,healthy living

गोभी

गोभी में विटामिन ए और सी जैसे एंटीऑक्सिडेंट होते हैं जो आपके लिवर के लिए अच्छे होते हैं। गोभी में मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को शुद्ध करने में मदद करता है। यह सिगरेट के धुएं में मौजूद रासायनिक यौगिकों को बेअसर कर सकता है और आपके लिवर को साफ भी कर सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत