न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन सब्जियों में होता है सबसे ज्यादा फाइबर, जरूर करें अपने डाइट में शामिल

संतुलित आहार में लोग कैलोरी, फैट, प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स जैसे जरूरी पोषक तत्वों को शामिल करना कभी नहीं भूलते।

Posts by : Priyanka | Updated on: Sat, 20 Jul 2024 11:29:37

इन सब्जियों में होता है सबसे ज्यादा फाइबर, जरूर करें अपने डाइट में शामिल

संतुलित आहार में लोग कैलोरी, फैट, प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स जैसे जरूरी पोषक तत्वों को शामिल करना कभी नहीं भूलते। लेकिन एक ऐसा पोषक तत्व है, जिसपर वे कम ही ध्यान देते हैं और वो 'डाइटरी फाइबर' है। फाइबर के सेवन से आपकी कई शारीरिक परेशानियां दूर हो सकती हैं। ये न सिर्फ हमारे डाइजेशन सिस्टम को मजबूत रखता है, बल्कि ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने में भी बड़ी भूमिका निभाता है। सिर्फ इतना ही नहीं, फाइबर आंत में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देने में भी मदद करता है।फाइबर न केवल पाचन से जुड़ी समस्याओं को ठीक करेगा, बल्कि आंतों से संबंधित चिंताओं को भी दूर करेगा। इसमें कोई शक नहीं डाइटरी फाइबर कई अद्भुत काम कर सकता है। अगर आप अक्सर डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतों को लेकर परेशान रहते हैं तो हम यहां आपको कुछ ऐसी सब्जियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके पाचन में भी सुधार करेंगी और आंत को भी स्वस्थ रखेंगी।

इन सब्जियों में होता है सबसे ज्यादा फाइबर, जरूर करें अपने डाइट में शामिल

गाजर

गाजर सेहत के लिए बहुत फायदेमंद सब्जियों में से एक है। गाजर खाने से शरीर को कई विटामिन और मिनरल्स मिलते हैं। गाजर में फाइबर की भी पर्याप्त मात्रा होती है। लगभग 100 ग्राम गाजर में लगभग 5 से 7 ग्राम टोटल फाइबर पाया जाता है। इसका सेवन करने से आपके पाचन तंत्र को फायदा मिलता है।

इन सब्जियों में होता है सबसे ज्यादा फाइबर, जरूर करें अपने डाइट में शामिल

ब्रोकली

ब्रोकली में सबसे ज्यादा फाइबर होता है। लगभग 100 ग्राम ब्रोकली में 2.6 ग्राम डाइटरी फाइबर पाया जाता है। इसका सेवन करने से सेहत को कई लाभ मिलते हैं। यह आंत और पेट को स्वस्थ रखने में मदद करती है। साथ ही, मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में भी मददगार है। ब्रोकली में पोटैशियम और मैग्नीशियम मौजूद होते हैं, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। नियमित रूप से ब्रोकली का सेवन करने से न सिर्फ पाचन दुरुस्त होता है, बल्कि वजन घटाने में भी मदद मिलती है।

इन सब्जियों में होता है सबसे ज्यादा फाइबर, जरूर करें अपने डाइट में शामिल

शकरकंद

शकरकंद में फाइबर और रफेज सबसे ज्यादा पाया जाता है। पाचन तंत्र और आंतों को हेल्दी बनाए रखने के लिए शकरकंद का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। पेट के कामकाज को बेहतर बनाने और कब्ज व बवासीर जैसी समस्याओं में इसका सेवन बहुत फायदेमंद होता है। 100 ग्राम शकरकंद में 3 से 4 ग्राम डाइटरी फाइबर पाया जाता है।

इन सब्जियों में होता है सबसे ज्यादा फाइबर, जरूर करें अपने डाइट में शामिल

चुकंदर

चुकंदर फाइबर का एक अच्छा सोर्स माना जाता है। ये पाचन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। चुकंदर न सिर्फ डाइजेशन सिस्टम के सुचारू कामकाज को बढ़ावा देने का काम करता है, बल्कि कब्ज को दूर भी रखता है।

इन सब्जियों में होता है सबसे ज्यादा फाइबर, जरूर करें अपने डाइट में शामिल

हरी मटर

हरी मटर में भी फाइबर की पर्याप्त मात्रा पायी जाती है। इसमें फाइबर के अलावा आयरन, विटामिन और प्रोटीन जैसे पोषक तत्व भी भरपूर मात्रा में होते हैं। 100 ग्राम हरी मटर में लगभग 5 ग्राम डाइटरी फाइबर पाया जाता है।

इन सब्जियों में होता है सबसे ज्यादा फाइबर, जरूर करें अपने डाइट में शामिल

भिंडी

भिंडी भी पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसकी सब्जी भला किसको पसंद नहीं होती है। इसका सेवन करने से आपको पाचन तंत्र और पेट से जुड़ी परेशानियों में फायदा भी मिलता है। 100 ग्राम भिंडी में 2 ग्राम डाइटरी फाइबर पाया जाता है।

इन सब्जियों में होता है सबसे ज्यादा फाइबर, जरूर करें अपने डाइट में शामिल

जिमीकंद

जिमीकंद या सूरन भी सेहत के लिए फायदेमंद सब्जियों में से एक है। इसका सेवन करने से बाउल मूवमेंट को ठीक रखने में फायदा मिलता है। कब्ज और बवासीर की समस्या में भी जिमीकंद खाने से फायदा मिलता है। 100 ग्राम जिमीकंद में लगभग 4.1 ग्राम फाइबर पाया जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका-ईरान पीस डील पर भारत की प्रतिक्रिया: पीएम मोदी बोले—'क्षेत्र में शांति और स्थिरता की उम्मीद'
अमेरिका-ईरान पीस डील पर भारत की प्रतिक्रिया: पीएम मोदी बोले—'क्षेत्र में शांति और स्थिरता की उम्मीद'
अमेरिका-ईरान के बीच शांति समझौते का ब्लूप्रिंट तैयार, इन 14 शर्तों पर टिकी है डील
अमेरिका-ईरान के बीच शांति समझौते का ब्लूप्रिंट तैयार, इन 14 शर्तों पर टिकी है डील
अमेरिका-ईरान समझौते का असर, कच्चे तेल में 4% से ज्यादा की गिरावट; क्या अब सस्ता होगा पेट्रोल और डीजल?
अमेरिका-ईरान समझौते का असर, कच्चे तेल में 4% से ज्यादा की गिरावट; क्या अब सस्ता होगा पेट्रोल और डीजल?
खबर सुनकर पैरों तले जमीन खिसक गई, नेपाल में प्रिंस यादव की रहस्यमयी मौत पर पहली बार बोले खान सर
खबर सुनकर पैरों तले जमीन खिसक गई, नेपाल में प्रिंस यादव की रहस्यमयी मौत पर पहली बार बोले खान सर
FIFA World Cup 2026: जर्मनी का धमाकेदार आगाज, कुराकाओ को 7-1 से हराकर तोड़ दिया ब्राजील का वर्ल्ड रिकॉर्ड
FIFA World Cup 2026: जर्मनी का धमाकेदार आगाज, कुराकाओ को 7-1 से हराकर तोड़ दिया ब्राजील का वर्ल्ड रिकॉर्ड
एडवेंचर बना जानलेवा! बिना सुरक्षा रस्सी के युवती ने लगाई छलांग, मौके पर गई जान; Video वायरल
एडवेंचर बना जानलेवा! बिना सुरक्षा रस्सी के युवती ने लगाई छलांग, मौके पर गई जान; Video वायरल
कांग्रेस नहीं, NDA बेहतर विकल्प! रामदास अठावले ने शरद पवार को दिया बड़ा सुझाव
कांग्रेस नहीं, NDA बेहतर विकल्प! रामदास अठावले ने शरद पवार को दिया बड़ा सुझाव
सड़क सुरक्षा की धज्जियां! अर्धनग्न होकर स्टंट करते युवकों का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर मचा बवाल
सड़क सुरक्षा की धज्जियां! अर्धनग्न होकर स्टंट करते युवकों का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर मचा बवाल
'लगान' के बाघा की दिलचस्प प्रेम कहानी! फिल्म के सेट पर विदेशी लड़की से हुआ प्यार, अब दो बेटियों के पिता, तस्वीरों ने खींचा ध्यान
'लगान' के बाघा की दिलचस्प प्रेम कहानी! फिल्म के सेट पर विदेशी लड़की से हुआ प्यार, अब दो बेटियों के पिता, तस्वीरों ने खींचा ध्यान
‘कुमकुम भाग्य’ फेम एक्ट्रेस संचिता उगले ने लगाई फांसी, विक्की कौशल की ‘छावा’ में भी कर चुकी थीं काम
‘कुमकुम भाग्य’ फेम एक्ट्रेस संचिता उगले ने लगाई फांसी, विक्की कौशल की ‘छावा’ में भी कर चुकी थीं काम
खान सर के कोचिंग सेंटर पर पुलिस का नोटिस, मैनेजर समेत तीन कर्मचारियों से पूछताछ
खान सर के कोचिंग सेंटर पर पुलिस का नोटिस, मैनेजर समेत तीन कर्मचारियों से पूछताछ
'लगान' की गौरी अब जी रही हैं अलग जिंदगी, फिल्मी चमक-दमक से बनाई दूरी; आध्यात्मिक राह पर बढ़ीं ग्रेसी सिंह
'लगान' की गौरी अब जी रही हैं अलग जिंदगी, फिल्मी चमक-दमक से बनाई दूरी; आध्यात्मिक राह पर बढ़ीं ग्रेसी सिंह
'तीन गुना लगान' वाले सीन से पहले वॉशरूम में आमिर ने कही थी ऐसी बात, पॉल ब्लैकथॉर्न बोले- सुनकर मैं हैरान रह गया था
'तीन गुना लगान' वाले सीन से पहले वॉशरूम में आमिर ने कही थी ऐसी बात, पॉल ब्लैकथॉर्न बोले- सुनकर मैं हैरान रह गया था
'मैं गे नहीं हूं'... सूरज नांबियार से तलाक के बाद ट्रोलिंग पर मौनी रॉय का करारा जवाब, अफवाहों पर लगाया विराम
'मैं गे नहीं हूं'... सूरज नांबियार से तलाक के बाद ट्रोलिंग पर मौनी रॉय का करारा जवाब, अफवाहों पर लगाया विराम