न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महिलाओं में ये लक्षण दिखते ही हो जाएं सतर्क, बन सकता हैं थायराइड कैंसर का खतरा

आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे लक्षण और प्रकार के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें नजरअंदाज करने की गलती नहीं करनी चाहिए क्योंकि ये थायराइड कैंसर का खतरा दर्शाते हैं। आइये जानते हैं थायराइड कैंसर के लक्षण और प्रकार।

Posts by : Neha | Updated on: Mon, 26 Dec 2022 1:20:17

महिलाओं में ये लक्षण दिखते ही हो जाएं सतर्क, बन सकता हैं थायराइड कैंसर का खतरा

कैंसर एक जानलेवा बीमारी हैं जिसके मामले युवाओं में तेजी से बढ़ रहे हैं। यह जिस अंग में पनपती है इसे उसी नाम से जाना जाता है। आज इस कड़ी में हम बात कर रहे हैं थायराइड कैंसर की जो थायरॉयड ग्रंथि के टीस्सू में घातक कोशिकाएं बनाती हैं। थायराइड आपके गले में तितली के आकार की एक ग्रंथि होती है जो शरीर में सबसे ज्यादा कई जरूरी हार्मोन बनाती है। पुरुषों की तुलना में महिलाओं में थायराइड कैंसर का खतरा ज्यादा देखने को मिल रहा हैं। कैंसर का इलाज बहुत जटिल माना जाता हैं, लेकिन समय रहते इसके लक्षणों की पहचान कर ली जाए तो इसका शिकार होने से बचा जा सकता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे लक्षण और प्रकार के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें नजरअंदाज करने की गलती नहीं करनी चाहिए क्योंकि ये थायराइड कैंसर का खतरा दर्शाते हैं। आइये जानते हैं थायराइड कैंसर के लक्षण और प्रकार।

be alert as soon as these symptoms appear in women there can be a risk of thyroid cancer,Health,healthy living

थायराइड कैंसर के लक्षण

आवाज में बदलाव होना

थायराइड कैंसर होने पर आवाज में बदलाव होता है। आवाज भारी हो सकती है। कैंसर के कारण थायराइड हार्मोन में बदलाव का असर वोकल कॉड पर पड़ता है। आवाज धीमी या तेज हो सकती है। आवाज में खराश महसूस हो सकती है।

be alert as soon as these symptoms appear in women there can be a risk of thyroid cancer,Health,healthy living

खाना न‍िगलने में कठ‍िनाई होना

थायराइड कैंसर के मरीज को कुछ भी खाने में कठ‍िनाई महसूस होती है। कुछ मरीजों को सांस लेने के दौरान भी परेशानी होती है। जैसे-जैसे गर्दन में गांठ बढ़ी होती जाती है, आपको मुलायम चीजों को खाने में भी परेशानी हो सकती है।

be alert as soon as these symptoms appear in women there can be a risk of thyroid cancer,Health,healthy living

गर्दन और गले में दर्द होना

थायराइड होने पर गर्दन में तेज दर्द हो सकता है। गर्दन और गले का दर्द कभी-कभी कानों तक भी पहुंच जाता है। थायराइड कैंसर के मरीजों में गर्दन, सामान्य से ज्यादा मोटी नजर आने लगती है। ऐसा अंदरूनी सूजन के कारण होता है।

be alert as soon as these symptoms appear in women there can be a risk of thyroid cancer,Health,healthy living

लगातार खांसी की समस्या

खांसी जैसी आम समस्या को हम हल्के में ले लेते हैं। लेक‍िन लगातार आने वाली खांसी को हल्के में न लें। खांसी, थायराइड कैंसर का एक लक्षण हो सकता है। थायराइड कैंसर होने पर वजन बढ़ना, भूख में कमी, ज्यादा ठंड लगना आद‍ि लक्षण भी नजर आ सकते हैं

be alert as soon as these symptoms appear in women there can be a risk of thyroid cancer,Health,healthy living

गर्दन पर गांठ महसूस होना

थायराइड कैंसर होने पर गर्दन पर गांठ महसूस हो सकती है। गर्दन में ल‍िम्फ नोड्स में सूजन आना भी थायराइड कैंसर का संकेत है। थायराइड कैंसर होने पर जो गांठ बनती है, वो सख्त होती है। इसका आकार भी बड़ा होता है। ये गांठ, एक या एक से ज्यादा भी हो सकती हैं।

be alert as soon as these symptoms appear in women there can be a risk of thyroid cancer,Health,healthy living

थायराइड कैंसर के प्रकार

पैपिलरी थायराइड कैंसर

यह थायराइड कैंसर का सबसे आम प्रकार है जिसे पैपिलरी थायरॉयड कैंसर कहा जाता है। लगभग 80 प्रतिशत थायराइड कैंसर पैपिलरी प्रकार के होते हैं। यह प्रकार धीरे-धीरे बढ़ता है, गर्दन में लिम्फ नोड्स में फैलता है और अत्यधिक इलाज योग्य होता है। इस प्रकार का कैंसर किसी भी उम्र के लोगों को हो सकता है। यह ज्यादातर 30 साल से अधिक उम्र के लोगों को प्रभावित करता है। ये लगभग कभी घातक नहीं होते।

be alert as soon as these symptoms appear in women there can be a risk of thyroid cancer,Health,healthy living

फोलिक्युलर थायराइड कैंसर

यह कैंसर थायरॉइड फॉलिक्युलर कोशिकाओं से उत्पन्न होता है और 50 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को प्रभावित करता है। लगभग 15 प्रतिशत तक थायराइड कैंसर इसी प्रकार के होते हैं। यह प्रकार हड्डियों, फेफड़ों आदि में तेजी से फैलता है और इसका इलाज करना बहुत मुश्किल होता है।

be alert as soon as these symptoms appear in women there can be a risk of thyroid cancer,Health,healthy living

मेडुलरी थायरॉयड कैंसर

मेडुलरी थायरॉयड कैंसर सभी थायरॉयड कोशिकाओं को प्रभावित करता है। प्रारंभिक अवस्था में लगभग 4% मेडुलरी कैंसर की संभावना अधिक पाई जाती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि यह कैल्सीटोनिन नामक एक हार्मोन का उत्पादन करता है, जिसे रक्त परीक्षण में देखा जा सकता है। इस प्रकार वाले लोगों का पारिवारिक इतिहास समान होता है। सबसे आम कारण आनुवंशिक उत्परिवर्तन है। सभी थायरॉइड कैंसर में से 2 प्रतिशत इसी प्रकार के होते हैं।

be alert as soon as these symptoms appear in women there can be a risk of thyroid cancer,Health,healthy living

एनाप्लास्टिक थायराइड कैंसर

एनाप्लास्टिक थायराइड कैंसर थायराइड कैंसर का सबसे गंभीर प्रकार है। यह शरीर के अन्य भागों में तेजी से फैलता है। यह बहुत ही दुर्लभ और इलाज के लिए बेहद मुश्किल है। सभी थायराइड कैंसर में से 2 प्रतिशत इसी प्रकार के होते हैं। इनके अलावा थायराइड लिम्फोमा, थायराइड सार्कोमा, आदि बहुत ही दुर्लभ प्रकार के थायराइड कैंसर हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
पत्नी को जन्मदिन पर सरप्राइज देने घर लौटा पति, संदिग्ध हालात में मिली लाश; पत्नी और कथित प्रेमी पर हत्या का आरोप
पत्नी को जन्मदिन पर सरप्राइज देने घर लौटा पति, संदिग्ध हालात में मिली लाश; पत्नी और कथित प्रेमी पर हत्या का आरोप
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स