न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बारिश में नहाने के इन फायदों को जान आप भी नहीं रोक पाएंगे खुद को बौछार में भीगने से!

बारिश का पानी बहुत हल्का होता है और इसका pH क्षारीय होता है जो वॉटर थेरेपी की तरह काम करता हैं। बारिश के पानी से सेहत के साथ ही स्किन को भी फायदे पहुंचाने के गुण होते हैं। आइये जानते हैं इन फायदों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 20 Jul 2022 4:15:33

बारिश में नहाने के इन फायदों को जान आप भी नहीं रोक पाएंगे खुद को बौछार में भीगने से!

मानसून का सीजन जारी हैं और देश के हर हिस्से में बरसात की बौछार जारी हैं। कई लोग तो बरसात का इंतजार करते हैं और पहली बूंद गिरने के साथ ही भीगने के लिए घर के बाहर निकल आते हैं या छत पर पहुंच जाते हैं। लेकिन वहीँ कई लोग ऐसे हैं जो बरसात में भीगना पसंद नहीं करते हैं क्योंकि वो इसके फायदे नहीं जानते हैं। जी हां, बारिश में भीगना आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। बारिश का पानी बहुत हल्का होता है और इसका pH क्षारीय होता है जो वॉटर थेरेपी की तरह काम करता हैं। बारिश के पानी से सेहत के साथ ही स्किन को भी फायदे पहुंचाने के गुण होते हैं। आइये जानते हैं इन फायदों के बारे में...

barish me nahane ke fayde,healthy living,Health tips

हार्मोनल संतुलन और मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद

बारिश के पानी में नहाने के बाद बहुत से लोग ऐसा मानते हैं कि उन्हें बहुत अच्छी नींद आती है। ये बात गलत भी नहीं है। दरअसल ऐसा माना जाता है कि बारिश के पानी में भीगने या नहाने से व्यक्ति के शरीर में सही तरीके से हार्मोन बनता है और हार्मोन का संतुलन भी बना रहता है। वहीं ये आपको शांत करके रिलेक्स महसूस करवा सकता है। इस तरह ये हार्मोनल संतुलन और मानसिक स्वास्थ्य दोनों के लिए फायदेमंद है।

घमौरियां होती हैं दूर

गर्मी के मौसम में पसीने की वजह से घमौरियां हो जाती हैं और ज्यादातर बच्चों को यह परेशानी अधिक होती है। गर्मी की वजह से घमौरियां छोटे-छोटे दाने के रूप में पीठ और गर्दन पर हो जाती हैं और चुभती हैं। बारिश में नहाने से इस परेशानी से छुटकारा मिल जाता है।

barish me nahane ke fayde,healthy living,Health tips

आपका मेटाबॉलिज्म बढ़ सकता है

2013 में निहोन फुकुशी विश्वविद्यालय द्वारा किए गए एक अध्ययन में पाया गया कि बारिश में आपका शरीर ठंडा हो जाता है और ठंड की स्थिति में आपके शरीर की ऊर्जा की मांग बढ़ जाती है। ठंडी स्थिति में किसी भी प्रकार का व्यायाम करते समय, आपके शरीर का तापमान बढ़ जाता है। यदि आप ठंडे तापमान में काम कर रहे हैं, तो वातावरण आपके शरीर को ठंडा करने और अधिक स्थिर तापमान बनाए रखने में मदद करता है। इसलिए, बारिश में दौड़ने से आपका मेटाबॉलिज्म बढ़ सकता है!

बेहतरीन क्लींजर है बारिश का पानी

बारिश का पानी एक बेहतरीन क्लींजर की तरह काम करता है। पुराने लोग आज भी इस पानी का इस्तेमाल करके शरीर से लेकर कपड़ो तक की सफाई करते हैं और कहते हैं कि ये इससे बेहतरीन क्लींजर कोई हो नहीं सकता। आप चाहें तो बारिश का पानी किसी साफ बर्तन या बॉटल में भरकर रख लें। सोने से पहले अपनी त्वचा पर इस पानी को लगाएं या इससे त्वचा को साफ करें। कुछ ही दिन में आपकी त्वचा बेदाग और मुलायम हो जाएगी। सुबह उठकर इस पानी से चेहरा धोने पर त्वचा का रंग भी साफ होता है। झांइयां और दाग-धब्बे भी मिट जाते हैं।

barish me nahane ke fayde,healthy living,Health tips

दाद, खाज, खुजली से छुटकारा

गर्मी में कुछ लोगों के हाथ व पैरों से त्वचा निकलना शुरू हो जाती है और पैर की एड़ियां फट जाती है। साथ ही पैर की दरारों से काफी खून भी निकलने लगता है। ऐसे लोगों के लिए बारिश का पानी काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। बारिश का पानी लगते ही दाद, खाज, खुजली ठीक हो जाती हैं।

विटामिन B12 का होता हैं उत्पादन

बारिश का पानी बहुत हल्का होता है और इसका पीएच एल्कलाइन होता है। यह आपके दिमाग को पल भर में तरोताजा करने की ताकत रखता है। बारिश के पानी में सूक्ष्मजीव होते हैं जो विटामिन B12 का उत्पादन करने की क्षमता रखते हैं। यदि आप विटामिन प्राप्त करना चाहते हैं, तो आप 10-15 मिनट के लिए बारिश में सुरक्षित रूप से स्नान कर सकते हैं।

barish me nahane ke fayde,healthy living,Health tips

बालों और स्किन के लिए फायदेमंद

बालों में जमे धूल और गंदगी को पूरी तरह से साफ करने में बारिश का पानी बहुत फायदेमंद होता है। वहीं जिन लोगों को अकसर गर्मियों के मौसम में घमौरियां हो जाती हैं उनके लिए ये रामबाण इलाज है। दरअसल ये रैशेज त्वचा पर सर्द गर्म होने के कारण होती हैं। अकसर बच्चे जब पसीने में नहा लेते हैं तो उनकी स्किन पर छोटे छोटे दाने हो जाते हैं। गर्मी बढ़ने पर ये दाने काटते भी हैं। इन्हें दूर करने के लिए बच्चों को बारिश में नहाना चाहिए। इससे त्वचा का तापमान संतुलित होता है और घमौरियां भी ठीक हो जाती हैं।

बारिश में कब नहाने से बचें

अकसर पहली बारिश का लुत्फ उठाना चाहते हैं, जबकि ये फायदेमंद नहीं है। पहली बारिश में नहाने से हमें हमेशा बचना चाहिए क्योंकि इससे न सिर्फ स्वास्थ्य खराब होने का खतरा बढ़ सकता है बल्कि त्वचा सम्बंधी बीमारियां भी हो सकती हैं। रैशेज, मुंहासे जैसी समस्याओं का अकसर पहली बरसात में भीगने से और बढ़ जाती है। इसके पीछे एक वजह यह है कि बरसात की पहली फुहार प्रदूषित या एसिड रेन वाली होती है, जिसका आपकी त्वचा पर खराब असर पड़ता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
PM आवास के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता शामिल; NEET मुद्दे पर सरकार से जवाब और इस्तीफे की मांग
PM आवास के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता शामिल; NEET मुद्दे पर सरकार से जवाब और इस्तीफे की मांग
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
23 जुलाई को बनेगा शुक्र-शनि का षडाष्टक योग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के प्रबल योग
23 जुलाई को बनेगा शुक्र-शनि का षडाष्टक योग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के प्रबल योग
फाइनल हार के बाद बेकाबू हुए अर्जेंटीना के खिलाड़ी, स्पेनिश प्लेयर्स से भिड़ंत; FIFA लगा सकता है बैन
फाइनल हार के बाद बेकाबू हुए अर्जेंटीना के खिलाड़ी, स्पेनिश प्लेयर्स से भिड़ंत; FIFA लगा सकता है बैन
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग