न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बच्चों को शारीरिक और मानसिक रूप से कमजोर बनाते हैं पेट के कीड़े, इन घरेलू उपायों से मिलेगी राहत

इसलिए आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खों की जानकारी देने जा रहे हैं जो पेट के कीड़ों को समाप्त करने में मददगार साबित होंगे। आइये जानते हैं इनके बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 23 Jul 2022 2:15:29

बच्चों को शारीरिक और मानसिक रूप से कमजोर बनाते हैं पेट के कीड़े, इन घरेलू उपायों से मिलेगी राहत

आज के समय में बच्चों का खानपान बहुत अव्यवस्थित हो चुका हैं और वे पोषण युक्त आहार से ज्यादा जंक फूड और पैकेज्ड ड्रिंक्स की तरफ ज्यादा आकर्षित होते हैं। इसके परिणाम स्वरुप कई बार बच्चों के पेट में कीड़े की समस्या पनपने लगती है। पेट के कीड़ों की वजह से बच्चों को शारीरिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं और कमजोरी आने लगती हैं। कीड़े आंतों से जरूरी पोषक तत्व खा जाते हैं जिसका असर बच्चे के विकास पर पड़ता है। बच्चों के पेट में दर्द, चिड़ाचिड़ापन, गुस्सा जैसे विकार उत्पन्न होने लगते हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खों की जानकारी देने जा रहे हैं जो पेट के कीड़ों को समाप्त करने में मददगार साबित होंगे। आइये जानते हैं इनके बारे में...

बच्चों को शारीरिक और मानसिक रूप से कमजोर बनाते हैं पेट के कीड़े, इन घरेलू उपायों से मिलेगी राहत

तुलसी के पत्ते

औषधीय गुणों से भरपूर तुलसी के पत्तों को पुराने समय से एक औषधी के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। आयुर्वेद में भी तुलसी और इसके पत्तों का विशेष महत्व बताया गया है। वहीं एलोपैथी डॉक्टर भी रोजाना तुलसी के पत्तों का सेवन करने की सलाह देते हैं। बच्चे को हेल्दी रखने के लिए आप उसे रोजाना दो से तीन पत्ते सुबह-सुबह चबाने के लिए दें। पेट में कीड़े हैं, तो बच्चे को तुलसी के पत्तों का अर्क बनाकर देना बेस्ट रहता है।

बच्चों को शारीरिक और मानसिक रूप से कमजोर बनाते हैं पेट के कीड़े, इन घरेलू उपायों से मिलेगी राहत

अजवाइन

अजवाइन में एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो कीड़ों को खत्म कर देते हैं। इसके लिए आधा चम्मच अजवाइन पाउडर में आधा चम्मच गुड़ मिक्स करके गोली बना लें। इसका दिन में 3 बार सेवन करें। वहीं अगर बच्चों के पेट में कीड़े हैं तोचुटकी भर काला नमक में आधा ग्राम अजवाइन पाउडर मिलाकर रात को होने से पहले गर्म पानी के साथ पिला दें।

बच्चों को शारीरिक और मानसिक रूप से कमजोर बनाते हैं पेट के कीड़े, इन घरेलू उपायों से मिलेगी राहत

नीम के पत्ते

नीम के पत्तों में भी एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो आपको कीड़ों की समस्या से छुटकारा दिलाते हैं। इसके लिए खाली पेट नीम की पत्तियों को पीसकर शहद के साथ इसका सेवन करें।

बच्चों को शारीरिक और मानसिक रूप से कमजोर बनाते हैं पेट के कीड़े, इन घरेलू उपायों से मिलेगी राहत

नारियल का तेल

नेचुरल बेनिफिट्स से भरपूर नारियल का तेल पेट में मौजूद कीड़ों को दूर करने में कारगर माना जाता है। पेट में कीड़ों के होने की पता लगने पर अपने बच्चे को रोज नारियल के तेल में बनी हुई हेल्दी चीजें या फूड्स खिलाएं। इससे वह हेल्दी तो बनेगा ही, साथ ही उसे खाना भी स्वादिष्ट लगेगा। अगर बच्चे के पेट में कीड़े नहीं है, तो भी आप उसे इस ऑयल में बनी हुई चीजें खिलाकर हेल्दी रख सकते हैं।

बच्चों को शारीरिक और मानसिक रूप से कमजोर बनाते हैं पेट के कीड़े, इन घरेलू उपायों से मिलेगी राहत

लहसुन

लहसनु शरीर में मौजूद बैक्टीरिया और परजीवियों को खत्म करता है। इसमें मौजूद एलिसिन और एजोएन नामक तत्व बीमारियां पैदा करने वाले अमीबा को मारता है। लहसुन के नियमित सेवन से शरीर की सफाई होती है और कीड़ों की वजह से होने वाले ऑक्सीडेशन होने से बचाव मिलता है।

बच्चों को शारीरिक और मानसिक रूप से कमजोर बनाते हैं पेट के कीड़े, इन घरेलू उपायों से मिलेगी राहत

हल्दी

हल्दी में कैंसर-रोधी, एंटी-इंफ्लामेट्री और घाव को भरने के गुण होते हैं। यह मसाला बैक्टीरिया और परजीवियों को भी मारने में असरकारी है। इससे खून भी साफ होता है। आप किसी भी रूप में बच्चे को हल्दी खिला सकते हैं।

बच्चों को शारीरिक और मानसिक रूप से कमजोर बनाते हैं पेट के कीड़े, इन घरेलू उपायों से मिलेगी राहत

कच्चा पपीता

कत्ता पपीता पेट के कीड़ों से छुटकारा दिलाने में काफी कारगर हैं। इसके लिए चार चम्मच गर्म पानी में कच्चा पतीता के एक चम्मच दूध और एक चम्मच शहद मिलाकर इसका सेवन करें। कीड़ों को खत्म करने में पपीते के बीज भी बहुत असरकारी होते हैं। पपीते के बीजों को शहद में मिलाकर बच्चे को खिलाएं। अगर आप बच्चे को पपीता खिलाना चाहते हैं, तो पहले एक दिन एप्पल साइडर विनेगर में इसे फर्मेंट करें और फिर खिलाएं।

बच्चों को शारीरिक और मानसिक रूप से कमजोर बनाते हैं पेट के कीड़े, इन घरेलू उपायों से मिलेगी राहत

पुदीना, नींबू और काली मिर्च की चटनी

कुछ पुदीने के पत्तों में एक से डेढ़ चम्मच नींबू और 4 से 5 काली मिर्च डालकर बारीक मिश्रण बनाना है। आप चाहे तो ये चटनी मिक्सी में भी बना सकते हैं। अब आप इसमें बच्चे के टेस्ट के अनुसार हल्का नमक या चीनी डाल सकते हैं। लगभग 5-6 दिन तक रोज सुबह-शाम एक एक चम्मच ये चटनी खाने से पेट के कीड़ों का खात्मा होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

लखनऊ अग्निकांड: कैसे सुरक्षा खामियों ने इमारत को बना दिया मौत का जाल? सामने आईं हादसे की 5 बड़ी वजहें

अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए पुलिस की विशेष एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील; मार्ग में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

राममंदिर चढ़ावा जांच ने पकड़ी रफ्तार, SIT ने सौंपी शुरुआती रिपोर्ट; नए लोगों से पूछताछ के संकेत

बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा राजनीतिक दांव, दो सप्ताह में दूसरी बार TMC की नई कार्यसमिति गठित, चुनाव आयोग को भेजी सूची

मंगेतर सिया और प्रेमी चेतन ने कैसे रची केतन की मौत की साजिश? पुलिस जांच में सामने आई चौंकाने वाली कहानी

चीन का अनोखा रोबोट बना चर्चा का विषय, बिजली बिल चुकाने  के लिए मांग रहा था पैसे, वायरल वीडियो देख लोग बोले- अब भिखारियों की नौकरी भी खतरे में

CUET UG 2026 परिणाम घोषित, एक क्लिक में चेक करें स्कोर और रैंक

दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत

मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित होंगे सतीश शाह, भाई बोले- काश यह सम्मान उनके रहते मिलता

दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की

श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें

असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान

एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ

कंगना रनौत नहीं होंगी 'लॉक अप' के नए सीजन का हिस्सा, एकता कपूर ने फॉर्मेट में बड़े बदलाव का किया खुलासा