न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आयुष मंत्रालय ने बताया- कोरोना के औसत लक्षण वाले मरीजों पर कारगर है यह दवा

कोरोना के बिना लक्षण वाले, कम लक्षण वाले और औसत लक्षण वालों के लिए मलेरिया के इलाज के लिए 1980 में बनाई गई दवा आयुष-64 को कारगर पाया गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 29 Apr 2021 9:40:25

आयुष मंत्रालय ने बताया- कोरोना के औसत लक्षण वाले मरीजों पर कारगर है यह दवा

कोरोना के बिना लक्षण वाले, कम लक्षण वाले और औसत लक्षण वालों के लिए मलेरिया के इलाज के लिए 1980 में बनाई गई दवा आयुष-64 को कारगर पाया गया है। आयुष मंत्रालय ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पुणे स्थित सेंटर फॉर र्यूमेटिक डिजीज के डायरेक्टर अरविंद चोपड़ा ने वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि लखनऊ की किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू), वर्धा का दत्ता मेघ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज और मुंबई के बीएमसी कोविड सेंटर दवा का परीक्षण किया गया। हर केंद्र में 70 मरीजों पर परीक्षण हुआ।

आयुष मंत्रालय और सीएसआइआर गठजोड़ के मानद चीफ क्लीनिकल को-ऑर्डिनेटर चोपड़ा ने बताया कि स्टैंडर्ड ऑफ केयर (एसओसी) यानी मानक इलाज के साथ सहयोगी के रूप में आयुष-64 के इस्तेमाल से उल्लेखनीय सुधार दिखा। अकेले एसओसी की तुलना में इस दवा के इस्तेमाल से मरीजों को अस्पताल में कम दिन भर्ती रहने की जरूरत पड़ी।

उन्होंने कहा कि सामान्य स्वास्थ्य, थकान, बेचैनी, तनाव, भूख, नींद आदि पर भी इस दवा के सकारात्मक लाभ दिखे हैं। दवा के परीक्षण से इस बात के पर्याप्त प्रमाण मिले हैं कि इसका इस्तेमाल कोरोना के कम से सामान्य मामलों तक में एसओसी के साथ किया जा सकता है। गंभीर मरीजों और आक्सीजन की जरूरत वाले मरीजों पर अभी इसके असर को लेकर परीक्षण की जरूरत है। चोपड़ा ने बताया कि आयुष-64 (Ayush 64) एक आयुर्वेदिक दवा है जिसे 1980 में मलेरिया के इलाज के लिए तैयार किया गया था। अब इसे कोरोना के लिए परखा जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

कुलगुरु के इस्तीफे को लेकर गरमाया मामला, JNU में आधी रात ABVP और लेफ्ट विंग में हिंसक झड़प; कई छात्र गंभीर रूप से घायल

पटना: शादी के रिसेप्शन में गोलियों की गूंज, अपराधियों ने दो सगे भाइयों की ली जान, मौके पर ही तोड़ा दम

O Romeo ने दूसरे संडे दिखाया दम, बनी शाहिद कपूर की छठी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म; जानिए 10 दिनों का कुल कलेक्शन

शुक्र गोचर: होली से ठीक पहले मीन राशि में प्रवेश, वृषभ-कर्क समेत इन 4 राशियों की किस्मत चमकेगी

पूर्व रेल मंत्री मुकुल रॉय का कोलकाता में निधन, महीनों से थे कोमा में

बिना पसीना बहाए नींद में घटाएं वजन, बस सोने की आदतों में करें ये जरूरी बदलाव

‘शंकराचार्य मामले की जांच यूपी से बाहर हो’, अविमुक्तेश्वरानंद के पक्ष में उतरे स्वामी प्रकाशानंद

त्रिशूली नदी में बस पलटी, आधी रात को हुए हादसे में 18 की मौत

जबलपुर-भोपाल हाईवे पर भयावह हादसा, रेलवे ओवरब्रिज का हिस्सा गिरा, 391 करोड़ में बना था पुल

उत्तर प्रदेश: शंकराचार्य पर मुकदमा दर्ज कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी की ‘क्राइम कुंडली’, गौ-हत्या से रेप तक दर्ज 27 मामले

सिंगापुर पहुंचे CM योगी, होटल के बाहर भव्य स्वागत, टेमासेक के चेयरमैन से की अहम बैठक

युवाओं में फिटनेस का क्रेज़ बन रहा खतरा, 8 पैक एब्स, चौड़ी छाती के चक्कर में बढ़ रही चोटें, जानें सही तरीके से हेल्दी वेट कैसे बनाए रखें

‘भारत के नहीं पाकिस्तान के राष्ट्रपिता हैं गांधी’, BJP विधायक यतनल के विवादित बयान से मचा सियासी तूफान, भड़का विपक्ष

79वें BAFTA में आलिया भट्ट की धूम, GUCCI गाउन में दिखीं जादुई अंदाज में, हिंदी में दी स्पीच