न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आयुर्वेद के इन कदमों से पा सकते हैं छरहरी काया, सुडौल होगा शरीर

मोटापे से परेशान लोग दूसरों की सुडौल और छरछरी काया को देखते ही उनकी ओर आकर्षित हो जाते हैं। विशेष रूप से महिलाएँ इस मामले में आगे रहती हैं। उनके भी मन में यह चाह रहती है कि काश!

Posts by : Geeta | Updated on: Fri, 09 Jun 2023 7:46:16

आयुर्वेद के इन कदमों से पा सकते हैं छरहरी काया, सुडौल होगा शरीर

मोटापे से परेशान लोग दूसरों की सुडौल और छरछरी काया को देखते ही उनकी ओर आकर्षित हो जाते हैं। विशेष रूप से महिलाएँ इस मामले में आगे रहती हैं। उनके भी मन में यह चाह रहती है कि काश! मेरा भी शरीर ऐसा होता। फिर वे अपना मोटापा कम करने के लिए ढेरों प्रयास भी करते हैं। इसके अलावा तमाम स्त्री या पुरुष अपनी कमर पतली करने के नुस्खे तलाशते हैं। ताकि उनका व्यक्तित्व और भी आकर्षक और सुन्दर लगे। वैसे तो आजकल पतले होने के लिए कई प्रकार की दवाईयों का सहारा लिया जाता है, लेकिन इन दवाईयों का साइड इफैक्ट कुछ समय बाद शरीर पर नजर आने लग जाता है। यदि आपका वजन ज्यादा है और आप पतला होना चाहते हैं तो आपको योग और आयुर्वेदिक नुस्खों का सहारा लेना चाहिए। आज हम अपने पाठकों को पतले होने कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं जो कारगर हैं और जिनको अपनाने के बाद व्यक्ति पतला हो सकता है।

आयुर्वेद के इन कदमों से पा सकते हैं छरहरी काया, सुडौल होगा शरीर

मोटापा या चर्बी बढ़ने का कारण

भौतिक वस्तुओं को पाने की चाह में व्यक्ति स्वयं को 24 घंटे व्यस्त रखता है, जिसका परिणाम शरीर पर बढ़ती चर्बी के रूप में सामने आता है। वैसे तो मोटापा बढ़ने के कई कारण हो सकते हैं लेकिन सामान्यत: कुछ ऐसे कारण हैं जो कमेाबेश हर व्यक्ति के वजन को बढ़ाने में मददगार होते हैं। वो हैं—

—नींद पूरी नहीं होना

—अनियमित खान-पान

—नशीले पदार्थों का सेवन (सिगरेट, बीड़ी, तम्बाकू, गुटखा)

—खाने में अधिक तले-भुने खाद्य पदार्थ और फास्ट फूड लेना

—दिनचर्या में योग व्यायाम का अभाव और बैठे-बैठे जीवन व्यतीत करना

पतले होने के लिए करें योगाभ्यास

आयुर्वेद के इन कदमों से पा सकते हैं छरहरी काया, सुडौल होगा शरीर

नौकासन

यह आसन मोटापा कम करने का राम बाण तरीका है। पेट कम करने के लिए नौकासन बेहद फ़ायदेमंद आसन होता है। हार्निया से संबंधित रोग में इसको करने से भी बहुत लाभ मिलता है। यह आसन हमारे शरीर के पाचन तंत्र को मज़बूत करता है।

आयुर्वेद के इन कदमों से पा सकते हैं छरहरी काया, सुडौल होगा शरीर

बालासन

यह आसन भी पतला होने का श्रेष्ठ उपाय है। यदि आपको अपनी बढ़ती तोंद को अंदर करना है तो बालासन आसन आपके लिए बेहद उपयोगी रहेगा। इस आसन को रोज़ाना करने से हमारे शरीर से मोटापा दूर होता है और यह हमारी पेट की मांस-पेशियों को मज़बूत करता है।

आयुर्वेद के इन कदमों से पा सकते हैं छरहरी काया, सुडौल होगा शरीर

कपालभाती

कपालभाती आसन करना पतला होने का अच्छा उपाय है। इसे नियमित रूप से करने से हमारे शरीर की चर्बी समाप्त होती है और मोटापा दूर होता है। इसके अलावा यह हमारे पाचन तंत्र को भी मज़बूती प्रदान करता है जिससे कब्ज, अपच आदि की समस्याएँ दूरी होती हैं।

आयुर्वेद के इन कदमों से पा सकते हैं छरहरी काया, सुडौल होगा शरीर

अनुलोम विलोम

अनुलोम विलोम वजन घटाने और मोटापा कम करने का उपाय है। दरअसल यह प्राणायाम हमारे शरीर की नाड़ियों का शोधन करता है जिससे हमारी बॉडी में रक्त का प्रवाह ठीक प्रकार से होता है।

पतला होने के आयुर्वेदिक उपाय

विविध चिकित्सा पद्धतियों में आयुर्वेद एक महत्वपूर्ण एवं प्राचीन चिकित्सा पद्धति है। आयुर्वेद में पतला होने के उपाय बताये गये हैं। आयुर्वेद चिकित्सा में किसी रोग का इलाज न केवल जड़ से होता है, बल्कि इसकी औषधि के कोई साइड इफ़ेक्ट्स भी नहीं होते हैं। इसमें जड़ी बूटियों के आधार पर रोगों का इलाज किया जाता है।

आयुर्वेद के इन कदमों से पा सकते हैं छरहरी काया, सुडौल होगा शरीर

त्रिफला चूर्ण

त्रिफला चूर्ण मोटापा को कम करने के लिए बेहद कारगर आयुर्वेदिक दवाई है। यह पाचन तंत्र को भी मजबूत करती है। रात को सोने से पहले लगभग 15 ग्राम त्रिफला चूर्ण थोड़े गर्म पानी में डाले और सुबह खाली इस पानी को छानकर पीयें।

आयुर्वेद के इन कदमों से पा सकते हैं छरहरी काया, सुडौल होगा शरीर

गिलोय

आँवला, बहेड़ा, हरड़ और गिलोय का काढ़ा बनाकर इसमें शिलाजीत को मिलाकर पीने से शरीर का मोटापा दूर होता है। तीन ग्राम गिलोय और इसी मात्रा में त्रिफला को कूटकर चूर्ण बना लें और यह सुबह-शाम शहद के साथ लें। इसके सेवन से हमारे शरीर की चर्बी नष्ट होती है।

आयुर्वेद के इन कदमों से पा सकते हैं छरहरी काया, सुडौल होगा शरीर

एलोवेरा

शरीर में अतिरिक्त वसा को निकालने के लिए एलोवेरा बेहद लाभकारी है। ताज़ा एलोवेरा की पत्तियों में से बाहरी हिस्सा हटा लें। अब इसे एक कप पानी में अच्छी तरह से मिला लें। अब तीन मिनट बाद इस पानी को पिएँ। एलोवेरा के इस घोल को रोज़ाना पीने से हमारे शरीर की अतिरिक्त चर्बी घटेगी।

आयुर्वेद के इन कदमों से पा सकते हैं छरहरी काया, सुडौल होगा शरीर

नींबू पानी

पतला होने के उपाय में शरीर से अतिरिक्त वसा को हटाया जाता है। तीन चम्मच नींबू का रस, एक चम्मच और आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर एक गिलास पानी में घोलें। इस घोल को रोज़ाना खाली पेट पियें। यह पतला होने का सरल एवं कारगर उपाय है। इसके अलावा नींबू पानी से मोटापा को घटाने में काफी फ़ायदा होता है। नींबू पानी न केवल हमारी पाचन शक्ति को ठीक करता है बल्कि यह हमारे शरीर से विषाक्त पदार्थों को दूर करता है।

आयुर्वेद के इन कदमों से पा सकते हैं छरहरी काया, सुडौल होगा शरीर

सेब का सिरका

मोटापा कम करने के लिए सेब का सिरका बहुत उपयोगी होता है। मोटापे को कम करने के लिए कच्चा एवं बिना छना हुआ सेब का सिरका बेहद चर्चित नुस्खा है। यह हमारे शरीर में वसा के जमाव को रोकता है। एक चम्मच सिरको को एक गिलास पानी में घोलकर सुबह खाली पेट पिएँ।

आयुर्वेद के इन कदमों से पा सकते हैं छरहरी काया, सुडौल होगा शरीर

ग्रीन टी

ग्रीन टी का सेवन भी पतला होने का सरल उपाय है। शोध के मुताबिक ग्रीन टी में ऐसा तत्व पाया जाता है जो शरीर में फैट की मात्रा को घटाता है। इसके अलावा इसमें विटामिन सी और कई पोषक तत्व भी पाए जाते हैं।

आयुर्वेद के इन कदमों से पा सकते हैं छरहरी काया, सुडौल होगा शरीर

करी के पत्ते

रोज़ाना सुबह करी के 10 ताज़ा पत्ते खाने से शरीर का मोटापा दूर होता है। वैज्ञानिक दृष्टि से करी के पत्ते शरीर से कॉलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड के स्तर को कम करता है। यह मधुमेह के लिए भी बेहद उत्तम आयुर्वेदिक दवाई है।

आयुर्वेद के इन कदमों से पा सकते हैं छरहरी काया, सुडौल होगा शरीर

शहद और दालचीनी

एक कप गर्म पानी में एक चम्मच दाल चीनी मिलाएँ और अब इसमें एक चम्मच शहद घोलें। शहद और दालचीनी का यह घोल पतला होने का अच्छा उपाय माना जाता है। इसकी आधी मात्रा को सुबह खाली पेट लें और आधी मात्रा को ठीक सोने से पहले लें। इस उपचार से आपके शरीर का मोटापा दूर हो जाएगा।

पतला होने के घरेलू व सरल उपाय

—अधिक से अधिक पानी का सेवन करें

—नाश्ते में अंकुरित अनाज लें

—फास्ट फूड एवं अधिक मसालेदार भोजन से परहेज़ करें

—नियमित योग व व्यायाम करें

—शुगर से पहरेज़ करें

—दही का नियमित सेवन करें

—छाछ का सेवन करें

—सोडायुक्त सॉफ़्ट ड्रिंक न पिएँ

—नशीले पदार्थों का सेवन न करें

—पर्याप्त नींद लें

—खाने में सलाद का प्रयोग करें

—पपीता का सेवन करें

—अधिक कार्बोहाइड्रेड वाली खाद्य वस्तुओं से परहेज़ करें

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र की सियासत में शिंदे-उद्धव की शिवसेना जंग, ‘शोले’ के डायलॉग से लेकर शेर, बाघ और कुत्तों की मिसाल तक आखिर क्यों पहुंची बात?
महाराष्ट्र की सियासत में शिंदे-उद्धव की शिवसेना जंग, ‘शोले’ के डायलॉग से लेकर शेर, बाघ और कुत्तों की मिसाल तक आखिर क्यों पहुंची बात?
स्पीकर से मुलाकात के लिए चार्टर विमान से दिल्ली पहुंचे थे अभिषेक बनर्जी, TMC के कई नेता भड़के
स्पीकर से मुलाकात के लिए चार्टर विमान से दिल्ली पहुंचे थे अभिषेक बनर्जी, TMC के कई नेता भड़के
खान सर को फिलहाल राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक जारी; पुलिस ने कोर्ट में पेश की केस डायरी, 25 जून को होगी अगली सुनवाई
खान सर को फिलहाल राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक जारी; पुलिस ने कोर्ट में पेश की केस डायरी, 25 जून को होगी अगली सुनवाई
देवेंद्र फडणवीस से मतभेद की खबरों पर बोले एकनाथ शिंदे, पीएम मोदी और अमित शाह की खुलकर की तारीफ
देवेंद्र फडणवीस से मतभेद की खबरों पर बोले एकनाथ शिंदे, पीएम मोदी और अमित शाह की खुलकर की तारीफ
कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दीपके ने की थाली–चम्मच लेकर आने  की अपील
कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दीपके ने की थाली–चम्मच लेकर आने की अपील
FIFA World Cup 2026: पैराग्वे का बड़ा धमाका, तुर्की को हराकर टूर्नामेंट से किया बाहर
FIFA World Cup 2026: पैराग्वे का बड़ा धमाका, तुर्की को हराकर टूर्नामेंट से किया बाहर
महाराष्ट्र: 'शेर अकेला चलता है, झुंड की...', उद्धव गुट पर एकनाथ शिंदे का तीखा प्रहार
महाराष्ट्र: 'शेर अकेला चलता है, झुंड की...', उद्धव गुट पर एकनाथ शिंदे का तीखा प्रहार
रिश्ते में घोलनी है मिठास, गर्लफ्रेंड को दें ये 5 शानदार चॉकलेट्स
रिश्ते में घोलनी है मिठास, गर्लफ्रेंड को दें ये 5 शानदार चॉकलेट्स
सिर्फ आलू से तैयार करें स्वादिष्ट और क्रिस्पी नाश्ता, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाने की करेंगे फरमाइश
सिर्फ आलू से तैयार करें स्वादिष्ट और क्रिस्पी नाश्ता, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाने की करेंगे फरमाइश
एक्ट्रेस की बांह पकड़कर अपनी ओर खींचते दिखे 84 साल के डायरेक्टर के. राघवेंद्र राव, वीडियो पर भड़के नेटिजंस
एक्ट्रेस की बांह पकड़कर अपनी ओर खींचते दिखे 84 साल के डायरेक्टर के. राघवेंद्र राव, वीडियो पर भड़के नेटिजंस
ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी पर सख्त कार्रवाई, स्लीवलेस ड्रेस में प्रस्तुति देने पर 74 कोड़े मारने का आदेश
ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी पर सख्त कार्रवाई, स्लीवलेस ड्रेस में प्रस्तुति देने पर 74 कोड़े मारने का आदेश
जहांगीर खान के बाद पत्नी जरीना बीबी पर भी शिकंजा, पुलिस स्टेशन पर हमले की साजिश का आरोप
जहांगीर खान के बाद पत्नी जरीना बीबी पर भी शिकंजा, पुलिस स्टेशन पर हमले की साजिश का आरोप
सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ
सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ
IRCTC टूर पैकेज: कम बजट में भारत भ्रमण का सुनहरा मौका, शानदार ऑफर में रहना-खाना फ्री
IRCTC टूर पैकेज: कम बजट में भारत भ्रमण का सुनहरा मौका, शानदार ऑफर में रहना-खाना फ्री