न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘बालिका वधू’ फेम प्रत्युषा की मौत के मामले में राहुल ने साधा काम्या पर निशाना, दीपिका इस कारण हो रहीं ट्रॉल

कलर्स टीवी पर ‘बालिका वधू’ सीरियल कई सालों तक चला था। यह शो काफी हिट रहा और फैंस ने इसे भरपूर प्यार दिया। इसमें...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 08 Jan 2025 8:15:42

2 News : ‘बालिका वधू’ फेम प्रत्युषा की मौत के मामले में राहुल ने साधा काम्या पर निशाना, दीपिका इस कारण हो रहीं ट्रॉल

कलर्स टीवी पर ‘बालिका वधू’ सीरियल कई सालों तक चला था। यह शो काफी हिट रहा और फैंस ने इसे भरपूर प्यार दिया। इसमें ‘आनंदी’ का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस प्रत्यूषा बनर्जी को भी खूब शौहरत मिली। हालांकि प्रत्युषा ने साल 2016 में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। प्रत्युषा के बॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा। अब 9 साल बाद राहुल ने चौंकाने वाला खुलासा किया है।

उन्होंने बताया कि उन पर यह आरोप ‘बिग बॉस’ की कंटेस्टेंट रह चुकीं एक्ट्रेस काम्या पंजाबी के सेट किए गए नैरेटिव की वजह से लगा था। राहुल ने सुभोजित घोष के यूट्यूब चैनल को दिए गए इंटरव्यू में बताया कि प्रत्युषा की मौत के लिए कैसे उन्हें जिम्मेदार ठहराया गया। काम्या ने प्रत्युषा की हत्या की कहानी की शुरुआत की थी, जिसे बाद में विकास गुप्ता और राखी सावंत ने आगे बढ़ाया। उन्होंने कहा था कि प्रत्युषा की हत्या मैंने की है, मैंने तो यही मीडिया इंटरव्यू में देखा।

उन्होंने दावा किया था कि प्रत्युषा पर कोई आर्थिक परेशानी नहीं थी, उनके पास काम था। विकास ने कभी भी प्रत्युषा को काम नहीं दिया पर ऐसे बयान जरूर दिए। काम्या ने प्रत्युषा से 2.5 लाख रुपए उधार लिए थे और कभी नहीं चुकाए। काम्या से यह पैसे वापस भी मांगे थे। काम्या ने प्रत्युषा को कहा कि उनके पास कोई काम नहीं है और वो बाद में लौटा देंगी। मैं काम्या को जानता था। वो लोग खूब पार्टी किया करते थे।

मैंने प्रत्युषा को शराब पीने और पार्टी में जाने से मना किया था। उसे समझ आया कि यह सही है, इसलिए उसने मेरा कहा मान लिया। इसी बात की वजह से मैं काम्या और बाकी लोगों की नजर में विलेन बन गया। उन्हें ऐसा लगने लगा कि मेरी वजह से प्रत्युषा उनसे दूर जा रही है। उल्लेखनीय है कि जिस वक्त प्रत्युषा की मौत हुई वो महज 24 साल की थीं। 1 अप्रैल 2016 को उनकी कमरे में लाश मिली थी। एक्ट्रेस के पेरेंट्स ने राहुल के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। हालांकि उन्हें बेल मिल गई थी।

‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ के प्रोमो में रोती नजर आईं टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़

मशहूर एक्ट्रेस ‘बिग बॉस 12’ की विजेता दीपिका कक्कड़ लंबे समय बाद टीवी पर वापसी कर रही हैं। दीपिका की शादी एक्टर शोएब इब्राहिम के साथ हुई है। दीपिका ने प्रेग्नेंसी के बाद से ही छोटे पर्दे से दूरी बना ली थी, लेकिन अब वे ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ में दिखेंगी। शो के प्रोमो में उन्हें रोते हुए दिखाया गया है, जिससे सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रॉल किया जा रहा है। प्रोमो में दीपिका किचन में जादू दिखाती नजर आ रही हैं।

प्रोमो की शुरुआत जज रणवीर बरार और विकास खन्ना से होती है, जिनका दीपिका से संवाद होता है। पहले रणवीर, दीपिका से कहते हैं, “समय कम है,” फिर विकास उनसे पूछते हैं, “क्या आपके पास कोई ‘प्लान बी’ है?” इस पर दीपिका जवाब देती हैं कि वह समय पर अपनी डिश पूरी कर लेंगी। इसके बाद दीपिका क्रीम ब्रूली टार्ट को जजों के सामने पेश करती हैं, जिसे चखने के बाद सभी उनकी तारीफ करते हैं।

दीपिका इमोशंस पर काबू नहीं रख पातीं और रोने लगती हैं। यूजर्स ने दीपिका की भावनाओं का मजाक उड़ाया और उन्हें ड्रामा सीरियल का हिस्सा बताकर आलोचना की। एक यूजर ने लिखा, “आपने ऐसा होना चुना है, फिर आप क्यों रो रहे हो… यह नाटक है।” दूसरे यूजर ने लिखा, “वह अपना सिमर व्यक्तित्व कभी नहीं छोड़ती।” एक अन्य यूजर ने कहा, “कितना इरिटेट कर रही है, ये कोई डेली सोप नहीं है।”

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'ब्रेन, हार्ट, फेफड़े... शरीर के सभी प्रमुख अंग गायब', वेनेजुएला से लौटे भारतीय नाविक के शव ने खड़े किए कई सवाल
'ब्रेन, हार्ट, फेफड़े... शरीर के सभी प्रमुख अंग गायब', वेनेजुएला से लौटे भारतीय नाविक के शव ने खड़े किए कई सवाल
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
सिया गोयल के समर्थन में पोस्ट करना महिला डेंटिस्ट को पड़ा महंगा, #IHateMen लिखने पर 5 साल के लिए निलंबित
सिया गोयल के समर्थन में पोस्ट करना महिला डेंटिस्ट को पड़ा महंगा, #IHateMen लिखने पर 5 साल के लिए निलंबित
लोहागढ़ किले पर होगा सिया के ब्वॉयफ्रेंड चेतन का 'सीक्रेट टेस्ट', फॉरेंसिक जांच से सामने आएगा पूरा सच
लोहागढ़ किले पर होगा सिया के ब्वॉयफ्रेंड चेतन का 'सीक्रेट टेस्ट', फॉरेंसिक जांच से सामने आएगा पूरा सच
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
'वेलकम टू द जंगल' की कमाई में आया उछाल, भारत में 81 करोड़ का आंकड़ा पार; वर्ल्डवाइड कलेक्शन 120 करोड़ के पार पहुंचा
'वेलकम टू द जंगल' की कमाई में आया उछाल, भारत में 81 करोड़ का आंकड़ा पार; वर्ल्डवाइड कलेक्शन 120 करोड़ के पार पहुंचा