न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : जैकी की ‘चिड़िया उड़’ का ट्रेलर रिलीज, सुकेश ने पत्र लिख जैकलीन को ‘फतेह’ के लिए दी शुभकामनाएं

बॉलीवुड में जग्गू दादा के नाम से लोकप्रिय एक्टर जैकी श्रॉफ को दर्शकों का मनोरंजन करते लंबा अरसा हो गया है। जैकी ने 80 के दशक में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 08 Jan 2025 8:47:40

2 News : जैकी की ‘चिड़िया उड़’ का ट्रेलर रिलीज, सुकेश ने पत्र लिख जैकलीन को ‘फतेह’ के लिए दी शुभकामनाएं

बॉलीवुड में जग्गू दादा के नाम से लोकप्रिय एक्टर जैकी श्रॉफ को दर्शकों का मनोरंजन करते लंबा अरसा हो गया है। जैकी ने 80 के दशक में एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। उनके खाते में कई सुपरहिट फिल्में हैं। उन्हें हर तरह का किरदार निभाने का मौका मिला। जैकी अपने खास अंदाज के चलते फैंस का दिल जीत लेते हैं। इन दिनों वे कम ही फिल्मों में नजर आते हैं, लेकिन जिस पार्टी या इवेंट में जाते हैं वहां सबका ध्यान खींचने में सफल रहते हैं। पिछले साल रिलीज हुई ‘सिंघम अगेन’ और ‘बेबी जॉन’ में जैकी का काम लोगों को खूब पसंद आया।

अब जैकी एक वेब सीरीज 'चिड़िया उड़' में नजर आएंगे, जिसका डायरेक्शन रवि जाधव कर रहे हैं। इसमें अनुपम और किरण खेर के बेटे सिकंदर खेर भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस बीच आज बुधवार (8 जनवरी) को इसका ट्रेलर रिलीज हो गया। 'चिड़िया उड़' की कहानी आबिद सुरती के उपन्यास 'केज : लव एंड वेंजेंस इन ए रेड लाइट' पर आधारित है। ट्रेलर में जैकी का धांसू अवतार नजर आ रहा है, वहीं सिकंदर जबरदस्त एक्शन करते दिखेंगे।

सीरीज में भूमिका मीना, मधुर मित्तल, मीता वशिष्ठ, मयूर मोरे, फ्लोरा सैनी, आभा परमार और उपेन चौहान जैसे कलाकार भी हैं। यह वेब सीरीज 15 जनवरी को अमेजन MX प्लेयर पर स्ट्रीम होगी। सीरीज की कहानी 1990 के दशक की मुंबई की खतरनाक दुनिया की है। इसमें अंडरवर्ल्ड है, जिस्मीफरोशी की दुनिया की गुमनाम गलियां हैं, गांव से आई हुई लड़कियों का अंतहीन दर्द है और इन सबसे बाहर निकलने के लिए उनका संघर्ष है। मेकर्स ने एक दिन पहले इसका टीजर भी रिलीज किया था।

jackie shroff,actor jackie shroff,chidiya udd web series,chidiya udd trailer,sikandar kher,baby john,sukesh chandrasekhar,jacqueline fernandez,sukesh jacqueline,fateh movie

जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर कई दफा जता चुका है जैकलीन से प्यार

एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘फतेह’ को लेकर चर्चाओं में हैं। इसमें सोनू सूद की मुख्य भूमिका है। इस बीच जेल में बंद ठग सुकेश चंद्रशेखर ने एक बार फिर से जैकलीन के नाम पत्र लिख उन्हें 'फतेह' के लिए शुभकामनाएं दी हैं। सुकेश ने लिखा, “मेरी लेडी लव जैकी, मेरी बोटा बोम्मा, आपको नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं। बेबी गर्ल, 2025, यह हमारा साल है।

वह साल जिसमें मैं तुम्हारे लिए अपने प्यार को साबित करने जा रहा हूं और अपने प्यार के लिए सबसे बड़ा सरप्राइज देने जा रहा हूं, इस दुनिया के सामने, जो सोचती है कि मैं जुनूनी हूं। इसमें कोई संदेह नहीं है कि मैं तुम्हारा दीवाना हूं, मेरी बेबी और मैं जानता हूं कि तुम भी बहुत प्यार करती हो। हम पुराने समय के हैं और अगर आप वाकई उस व्यक्ति के लिए 'प्यार' शब्द का मतलब समझते हैं, तो आपको अपने साथी के प्रति प्यार में डूबे रहना चाहिए।

दुनिया क्या सोचती है इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, सिर्फ इतना मायने रखता है कि आप क्या महसूस करते हैं और आपके पास क्या है। सुकेश ने ‘फतेह’ के प्रमोशन के दौरान उनके देसी लुक पर भी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, “बेबी मुझे सरप्राइज देने के लिए शुक्रिया।” बता दें सुकेश को हाल ही में बॉम्बे हाई कोर्ट ने एक मामले में जमानत दी थी, जिसमें उसे नौ साल पहले गिरफ्तार किया गया था। हालांकि ठग को उसके खिलाफ दर्ज कुछ अन्य मामलों में अभी भी जमानत मिलनी बाकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ