न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : वरुण ने मुंबई में खरीदा लग्जरी अपार्टमेंट, ये है कीमत, हनी-आतिफ को साथ देख फैंस लगा रहे अटकलें

एक्टर वरुण धवन की फिल्म ‘बेबी जॉन’ पिछले साल क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 08 Jan 2025 7:27:32

2 News : वरुण ने मुंबई में खरीदा लग्जरी अपार्टमेंट, ये है कीमत, हनी-आतिफ को साथ देख फैंस लगा रहे अटकलें

एक्टर वरुण धवन की फिल्म ‘बेबी जॉन’ पिछले साल क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन यह अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतरी। ‘जवान’ के डायरेक्टर एटली 180 करोड़ रुपए के बजट में बनी इस फिल्म के प्रोड्यूसर थे। इस बीच वरुण ने मुंबई में नया लग्जरी अपार्टमेंट खरीद लिया है। वरुण और उनकी पत्नी नताशा दलाल इस घर को लेकर सुर्खियों में हैं। कपल ने मुंबई के पॉश इलाके में यह अपार्टमेंट खरीदा है। यह जुहू एरिया में है, जिसकी कीमत करोड़ों में है।

बताया जा रहा है कि अपार्टमेंट की कीमत 44.52 करोड़ रुपए है। कपल ने यह डील 3 जनवरी को की, जिसके लिए उन्होंने 2.67 करोड़ रुपए स्टैंप ड्यूटी चुकाई है। वरुण की यह प्रॉपर्टी एक अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग में 7वें फ्लोर पर स्थित है। 5112 स्क्वायर फीट में फैले अपार्टमेंट में 4 कार पार्किंग भी है। यह प्रॉपर्टी सेलिब्रिटी रेजिडेंट्स और लग्जरी होम्स के लिए जानी जाती है, जिसकी कीमत 87089 रुपए प्रति स्क्वायर फीट है।

पहले चर्चा थी कि वरुण और नताशा एक्टर ऋतिक रोशन का जुहू वाला घर किराये पर ले रहे हैं, जिसके लिए वो 8 लाख रुपए हर महीने किराया चुकाएंगे। खबर थी कि वे अपनी बेटी लारा के साथ इस घर में शिफ्ट होंगे। बता दें धर्मेंद्र, हेमा मालिनी, अक्षय कुमार, अजय देवगन, काजोल और गोविंदा सहित अन्य हस्तियां भी जुहू में रहते हैं।

इसके अलावा अमिताभ बच्चन का जुहू में 'प्रतीक्षा' और 'जलसा' बंगला हैं। अब वरुण फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में नजर आएंगे। यह फिल्म 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसमें वरुण की जोड़ी जान्हवी कपूर के साथ है। वरुण के पास सनी देओल की 'बॉर्डर 2' भी है। यह फिल्म 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

हनी सिंह ने आतिफ असलम के साथ फोटो शेयर कर लिखा...

मशहूर सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह ने अपने ‘बॉर्डरलेस ब्रदर’ पाकिस्तानी गायक-अभिनेता आतिफ असलम से मुलाकात की। हनी ने यह तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर साझा की है। हनी ने कैप्शन में लिखा, “बॉर्डरलेस ब्रदर्स! मार्च में जन्में भाई आतिफ असलम और यो यो हनी सिंह।” तस्वीर में हनी और आतिफ एक साथ पोज देते कैमरे में कैद हुए। जहां हनी ब्लैक टी-शर्ट और मैचिंग पैंट में नजर आ रहे हैं वहीं आतिफ व्हाइट टी-शर्ट के साथ कार्गो पैंट और हाफ जैकेट में दिख रहे हैं।

दोनों स्टार सिंगर को साथ देख फैंस क्रेजी हो गए हैं। वे कमेंट बॉक्स में उनके एक साथ म्यूजिक वीडियो में नजर आने की बात कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “जब एक लीजेंड ने दूसरे लीजेंड के साथ मुलाकात की।” एक और फैन ने लिखा, “जब मेलोडी जीनियस और रैप जीनियस एक साथ मिल जाएं तब।” वहीं कुछ लोग तो ये भी कह रहे हैं कि दोनों सिंगर्स साथ में कोई गाना लेकर आ रहे हैं। एक फैन ने लिखा, “आखिरकार ये हो रहा है।”

दूसरे ने कहा, “अब इस कोलेबोरेशन के लिए काउंटडाउन शुरू हो रहा है।” हनी ने हाल ही में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती से मुलाकात की तस्वीर भी शेयर करते हुए उन्हें ‘बहादुर महिला’ बताया था। हनी के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता सोनू सूद की आगामी फिल्म ‘फतेह’ के ‘हिटमैन’ गाना में अपनी आवाज दी है। यह गाना हाल ही रिलीज हुआ था।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'ब्रेन, हार्ट, फेफड़े... शरीर के सभी प्रमुख अंग गायब', वेनेजुएला से लौटे भारतीय नाविक के शव ने खड़े किए कई सवाल
'ब्रेन, हार्ट, फेफड़े... शरीर के सभी प्रमुख अंग गायब', वेनेजुएला से लौटे भारतीय नाविक के शव ने खड़े किए कई सवाल
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
सिया गोयल के समर्थन में पोस्ट करना महिला डेंटिस्ट को पड़ा महंगा, #IHateMen लिखने पर 5 साल के लिए निलंबित
सिया गोयल के समर्थन में पोस्ट करना महिला डेंटिस्ट को पड़ा महंगा, #IHateMen लिखने पर 5 साल के लिए निलंबित
लोहागढ़ किले पर होगा सिया के ब्वॉयफ्रेंड चेतन का 'सीक्रेट टेस्ट', फॉरेंसिक जांच से सामने आएगा पूरा सच
लोहागढ़ किले पर होगा सिया के ब्वॉयफ्रेंड चेतन का 'सीक्रेट टेस्ट', फॉरेंसिक जांच से सामने आएगा पूरा सच
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
'वेलकम टू द जंगल' की कमाई में आया उछाल, भारत में 81 करोड़ का आंकड़ा पार; वर्ल्डवाइड कलेक्शन 120 करोड़ के पार पहुंचा
'वेलकम टू द जंगल' की कमाई में आया उछाल, भारत में 81 करोड़ का आंकड़ा पार; वर्ल्डवाइड कलेक्शन 120 करोड़ के पार पहुंचा