न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कहीं आपको भी पेट की ये समस्याएं तो नहीं, ऐसे सुधारें अपने पाचन को

पाचन एक एक जटिल प्रक्रिया है। विज्ञान के अनुसार जब हम कोई भोजन या पदार्थ खाते हैं तो उस चीज़ का पाचन हमारे मुँह से ही शुरू हो जाता है। पाचन क्रिया एक लंबी प्रक्रिया है जो भोजन को चबाने से लेकर मल त्याग तक होती है।

Posts by : Karishma | Updated on: Mon, 04 Jul 2022 9:19:30

कहीं आपको भी पेट की ये समस्याएं तो नहीं, ऐसे सुधारें अपने पाचन को

पाचन एक एक जटिल प्रक्रिया है। विज्ञान के अनुसार जब हम कोई भोजन या पदार्थ खाते हैं तो उस चीज़ का पाचन हमारे मुँह से ही शुरू हो जाता है। पाचन क्रिया एक लंबी प्रक्रिया है जो भोजन को चबाने से लेकर मल त्याग तक होती है। यदि पाचन प्रक्रिया सही से न हो तो ऐसे में शरीर में काफी परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। पाचन से संबंधित कुछ समस्याएं जैसे कब्ज, दस्त, उल्टी, एसिडिटी इत्यादि पाचन के सही से ना होने के कारण शरीर में हो जाती हैं। आज के अपने इस लेख में हम पाचन संबंधी समस्याओं के बारे में चर्चा करेंगे। तो आइए अपनी चर्चा को आगे बढ़ाते हैं।

digestion,digestive problem,healthy digestion,stomach problem,Health,Health tips,health news

कब्ज की समस्या होना

कब्ज की समस्या व्यक्ति को किसी भी उम्र में हो सकती है। कब्ज होने पर व्यक्ति को मल त्याग करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जब शरीर में भोजन सही ढंग से पच नहीं पाता है तो ऐसे में कब्ज की समस्या उत्पन्न हो सकती है। कब्ज की समस्या के कुछ और भी विशिष्ट कारण हैं जैसे- अत्यधिक मसालेदार भोजन का सेवन, अधपका मांस खाना, ज्यादा मीठे पदार्थों का सेवन, समय पर भोजन न करना आदि।

digestion,digestive problem,healthy digestion,stomach problem,Health,Health tips,health news

अल्सर (पेट में घाव होना)

अल्सर एक प्रकार घाव है जो पेट तथा आंतों में हो सकता है। यह मुख्य रूप से भोजन के सही प्रकार से न पचने के कारण उत्पन्न होता है। पेट और आंतों में अल्सर होने के कई कारण हो सकते है। जैसे- अत्यधिक मसालेदार भोजन का लगातार सेवन, कॉफी तथा चाय का अत्यधिक सेवन, जंक फूड तथा कोल्ड ड्रिंक का सेवन, हरी सब्जियों का कम सेवन करना।अल्सर से जूझ रहे व्यक्ति को पेट तथा आंतों में दर्द की समस्या होती है। ऐसे व्यक्ति को कभी कभी उल्टी भी महसूस होती है।

digestion,digestive problem,healthy digestion,stomach problem,Health,Health tips,health news

एसिडिटी (पेट में गैस बनना)

व्यक्ति द्वारा अत्यधिक अम्लीय भोजन करने से एसिडिटी हो सकती है। पेट में हाइड्रोक्लोरिक एसिड की मात्रा के अधिक हो जाने से भी पेट में एसिडिटी बन जाती है है। जब हम मसालेदार भोजन, कोल्ड ड्रिंक तथा चाय का अत्यधिक सेवन करने लगते हैं तो ऐसे में हमें एसिडिटी की समस्या हो सकती है। इसी एसिडिटी से पीड़ित व्यक्ति को अजीब सी डकारें आती है जिन्हें खट्टी डकारें भी कहते हैं। इसी के साथ साथ व्यक्ति के पेट तथा सीने व गले में जलन भी होती है। एसिडिटी के कारण गैस भी हो सकती है।

digestion,digestive problem,healthy digestion,stomach problem,Health,Health tips,health news

दस्त होना

कई बार स्वाद के कारण हमें भोजन की मात्रा का अंदाजा नहीं रहता है और हम जरूरत से ज्यादा भोजन कर लेते है। अत्यधिक मात्रा में भोजन कर लेने से दस्त की समस्या हो सकती है। कई बार ऐसा देखा जाता है कि यदि हमारे घर में हमारी मन पसंद कोई चीज़ बनी है तो हम उसे अत्यधिक मात्रा में और कई बार खा लेते हैं। इससे ना सिर्फ हमें खट्टी डकारें आती हैं बल्कि पाचन भी बिगड़ जाता है। पाचन के सही से ना होने के कारण व्यक्ति को दस्त की समस्या हो सकती है। दस्त से पीड़ित व्यक्ति को बार बार मलत्याग के लिए जाना पड़ता है। इसके कारण व्यक्ति के शरीर में पानी की भी काफ़ी कमी हो सकती है साथ ही व्यक्ति को कमजोरी भी महसूस होती है।

digestion,digestive problem,healthy digestion,stomach problem,Health,Health tips,health news

ये अपनाए उपाय

- पाचन संबंधी समस्याएं इसलिए जन्म लेती हैं क्योंकि हमारा आहार सही नहीं होता है। यदि हम अपने आहार में पोषण से भरपूर चीज़ों को शामिल करें तो ऐसे में पाचन प्रक्रिया में कोई दिक्कत पैदा नहीं होती। इसके लिए हमें अपने आहार में विटामिन, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, मिनरल्स इत्यादि की एक निश्चित मात्रा का ही सेवन करना चाहिए। हमारे शरीर के लिए ये सारे ही पोषक तत्व जरूरी है लेकिन याद रखें इनकी निश्चित मात्रा का ही सेवन होना चाहिए।

digestion,digestive problem,healthy digestion,stomach problem,Health,Health tips,health news

- यदि आप अपने आहार में हरी सब्जियों को नहीं खाते हैं तो ऐसे में आपको पाचन संबंधी समस्याएं देखने को मिल सकती हैं। हरी सब्जियां पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं जो ना सिर्फ़ पाचन को सही करती हैं बल्कि शरीर को स्वस्थ भी बनाती हैं।

digestion,digestive problem,healthy digestion,stomach problem,Health,Health tips,health news

- यदि आप जंक फ़ूड जैसे बर्गर, पिज़्ज़ा, कोल्ड ड्रिंक, चाऊमीन या चाय का अधिक मात्रा में सेवन करते हैं तो आपको कब्ज और एसिडिटी हो सकती है। इन चीज़ों को अपने आहार से दूर करें और पाचन संबंधी समस्याओं से बचें।

digestion,digestive problem,healthy digestion,stomach problem,Health,Health tips,health news

- जिन लोगों को कब्ज की समस्या है उन्हें ऐसे फल खाने चाहिए जिसमें फाइबर की मात्रा पाई जाती है। इसके लिए आम तथा संतरा खाया जा सकता है। इसी के साथ साथ पाचन संबंधित समस्याओं को दूर करने के लिए मौसमी फलों का सेवन किया जा सकता है।

digestion,digestive problem,healthy digestion,stomach problem,Health,Health tips,health news

- भरपूर पानी का सेवन करें। पानी की कमी से एसिडिटी की समस्या हो सकती है। प्रतिदिन थोड़ी मात्रा में व्यायाम तथा कोई फिजिकल एक्टिविटी भी करें। इससे शरीर में पाचन तो सुदृढ़ बनता ही है और इसी के साथ साथ शरीर में कैलोरी की सही से खपत हो पाती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत