Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सेब : सेहत का साथी सबसे असरदार फल, सांस संबंधी समस्याएं रखता दूर, इनमें भी सहायक

एन एप्पल ए डे कीप्स द डॉक्टर अवे (An apple a day keeps doctor away)। इस कहावत को हम सभी बचपन से सुनते आ रहे हैं और...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Wed, 02 Jun 2021 4:53:40

सेब : सेहत का साथी सबसे असरदार फल, सांस संबंधी समस्याएं रखता दूर, इनमें भी सहायक

एन एप्पल ए डे कीप्स द डॉक्टर अवे (An apple a day keeps doctor away)। इस कहावत को हम सभी बचपन से सुनते आ रहे हैं और इसमें गलत ही क्या है। जब भी स्वास्थ के लिए फलों की बात होती है, तो अक्सर पहला नाम सेब का ही आता है। इसमें लगभग वो सभी पौष्टिक तत्व मौजूद होते हैं, जो हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए लाभकारी माने जाते हैं।


Apple,apple fruit,apple diseases,apple health,respiration,heart,toothache,skin,diabetes,intestine,constipation,overweight,health article in hindi मोटापा कम करें

मोटे व्यक्ति को कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं जैसे हृदय रोग, डायबिटीज, बीपी आदि शुरू हो जाती हैं। सेब में पाया जाने वाला फाइबर मोटापे को कम करने में सहायक होता है, जिससे व्यक्ति खतरनाक रोगों की चपेट में कम आता है। साथ ही इसमें पाए जाने वाले पौष्टिक तत्व शरीर को मजबूती देते हैं।


Apple,apple fruit,apple diseases,apple health,respiration,heart,toothache,skin,diabetes,intestine,constipation,overweight,health article in hindi कब्ज में दे राहत

यदि आप कब्ज या गैस की समस्या से पीड़ित हैं तो सेब का सेवन आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। सेब में पाया जाने वाला फाइबर पेट की कब्ज को धीरे-धीरे कम करता है। सेब का मुरब्बा भी कब्ज रोगियों के लिए लाभकारी है। कब्ज होने पर शरीर में कई रोग होने का खतरा बना रहता है।


Apple,apple fruit,apple diseases,apple health,respiration,heart,toothache,skin,diabetes,intestine,constipation,overweight,health article in hindi दांतों को स्वस्थ रखें

सेब में फाइबर होता है जिससे आपके दांत स्वस्थ रहते हैं। सेब का सेवन बैक्टीरिया और वायरस को दूर भगाता है। साथ ही सेब से आपके मुंह में थूक की मात्रा बढ़ जाती है। सेब का सेवन करने से आपके दांत पायरिया रहित रहते हैं।

Apple,apple fruit,apple diseases,apple health,respiration,heart,toothache,skin,diabetes,intestine,constipation,overweight,health article in hindi दिल की सेहत के लिए गुणकारी

नियमित रूप से सेब का सेवन हमारे शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर सामान्य बनाए रखने में सहायता करता है। कॉलेस्ट्रॉल की बढ़ी हुई मात्रा हमारे हृदय के लिए सबसे अधिक हानिकारक होती है। इस तरह दिल की सेहत ठीक रखने का काम भी सेब बखूबी करता है।

Apple,apple fruit,apple diseases,apple health,respiration,heart,toothache,skin,diabetes,intestine,constipation,overweight,health article in hindi सांस संबंधी रोगों से बचाए

जो लोग नियमित रूप से 1 सेब खाते हैं, उन्हें सांसों से संबंधी रोग जल्दी से नहीं होते हैं। क्योंकि सेब में पाए जाने वाले ऐंटिपैथोजेन गुण गले और लंग्स में किसी भी तरह के वायरस को हावी नहीं होने देते हैं। सेब खाने वाले लोगों को खास तौर पर अस्थमा का रोग कभी नहीं हो पाता है। बशर्ते वे नियम से सेब खाते हों और सही प्रकार से सेब खाते हों। एक दिन के लिए 1 सेब खाना पर्याप्त होता है।


Apple,apple fruit,apple diseases,apple health,respiration,heart,toothache,skin,diabetes,intestine,constipation,overweight,health article in hindi आंतों के लिए

सेब के फायदे आंतों के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखने का कार्य करते हैं। दरअसल सेब में फाइबर की पर्याप्त मात्रा मौजूद होती है जो आंतों से जुडी समस्याओं को दूर करने में कारगर होती है। फाइबर युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन आंतों के स्वास्थ्य के साथ-साथ कब्ज, एसिडिटी जैसी समस्या को दूर करने के लिए भी जाना जाता है। सेब में पाए जाने वाला पेक्टिन नामक डाइट्री फाइबर डायरिया और कब्ज जैसी समस्या को दूर करने का काम करता है।

Apple,apple fruit,apple diseases,apple health,respiration,heart,toothache,skin,diabetes,intestine,constipation,overweight,health article in hindi त्वचा के लिए

त्वचा के लिए सेब के फायदे की बात करें तो इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी चेहरे को टैनिंग की समस्या से बचाने का कार्य करते हैं। इसके साथ ही सेब में मौजूद विटामिन ए, सी और ई त्वचा के स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद साबित होते हैं। यह त्वचा को एजिंग की समस्या से बचाने का कार्य भी करते हैं। साथ ही यह डार्क सर्कल को हटाने का कार्य भी करता है। त्वचा के लिए सेब का प्रयोग आप इसका फेस पैक और मास्क बनाकर भी कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology