Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

शरीर में 300 से भी ज्यादा बायोकेमिकल रिएक्शन्स में मदद करता है मैग्नीशियम, जानें इसकी जरूरत और प्रमुख स्रोत

शरीर को बेहतर तरीके से काम करते रहने के लिए रोजाना कई प्रकार के विटामिन्स और माइक्रोन्यूट्रिएंट्स की जरूरत होती है। मैग्नीशियम शरीर के लिए जरुरी प्रमुख पांच तत्वों में से एक है। शरीर को ठीक ढंग से अपना काम करने के लिए मैग्नीशियम की पर्याप्त मात्रा होना बहुत जरुरी है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 09 Aug 2023 3:48:21

शरीर में 300 से भी ज्यादा बायोकेमिकल रिएक्शन्स में मदद करता है मैग्नीशियम, जानें इसकी जरूरत और प्रमुख स्रोत

शरीर को बेहतर तरीके से काम करते रहने के लिए रोजाना कई प्रकार के विटामिन्स और माइक्रोन्यूट्रिएंट्स की जरूरत होती है। मैग्नीशियम शरीर के लिए जरुरी प्रमुख पांच तत्वों में से एक है। शरीर को ठीक ढंग से अपना काम करने के लिए मैग्नीशियम की पर्याप्त मात्रा होना बहुत जरुरी है। आपको जानकर हैरानी होगी कि मैग्नीशियम आपके शरीर में 300 से भी ज्यादा बायोकेमिकल रिएक्शन्स में मदद करता है। मैग्नीशियम एक अति आवश्यक तत्व है, जिससे भरपूर चीजों को भोजन में जरूर शामिल किया जाना चाहिए। मैग्नीशियम को अपनी डाइट में जोड़ना कोई मुश्किल काम नहीं है। थोड़ी से बदलाव से आप अपने शरीर में मैग्नीशियम की मात्रा को पूरा कर सकते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको मैग्नीशियम की जरूरत और इसके प्रमुख स्त्रोत के बारे में बताने जा रहे हैं।
magnesium and its benefits,essential role of magnesium,magnesium-rich foods,top food sources of magnesium,magnesium in your diet,benefits of magnesium-rich diet,magnesium nutritional sources,incorporating magnesium in your meals,magnesium health benefits,magnesium: nature nutrient दिल के स्वास्थ्य के लिए अच्छा

मैग्नीशियम हमारे दिल को स्वस्थ बनाए रखता है। रिसर्च में यह पाया गया है कि मैग्नीशियम के भरपूर सप्लीमेंट लेने से हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद मिलती है जो हृदय रोग के जोखिम कारक में से एक हैं। अधिक मात्रा में मैग्नीशियम का सेवन करने से हृदय रोग और हाई ब्लड प्रेशर जोखिम कम हो जाता है जिससे दिल का स्वास्थ्य अच्छा रहता है। magnesium and its benefits,essential role of magnesium,magnesium-rich foods,top food sources of magnesium,magnesium in your diet,benefits of magnesium-rich diet,magnesium nutritional sources,incorporating magnesium in your meals,magnesium health benefits,magnesium: nature nutrient हड्डियों के लिए जरूरी

शोध में पाया गया है कि हड्डियों के लिए विटामिन-डी और कैल्शियम के साथ-साथ मैग्नीशियम वाली चीजों का सेवन करना भी जरूरी होता है। स्वस्थ हड्डियों के निर्माण के लिए भी मैग्नीशियम आवश्यक है। शोध में पाया गया कि मैग्नीशियम वाली चीजों का सेवन रजोनिवृत्ति के बाद महिलाओं में हड्डियों के घनत्व को ठीक रखने और ऑस्टियोपोरोसिस के जोखिम को कम करने में लाभकारी हो सकता है। यह पोषक तत्व कैल्शियम और विटामिन-डी के स्तर को विनियमित करने में मदद करता है। magnesium and its benefits,essential role of magnesium,magnesium-rich foods,top food sources of magnesium,magnesium in your diet,benefits of magnesium-rich diet,magnesium nutritional sources,incorporating magnesium in your meals,magnesium health benefits,magnesium: nature nutrient डायबिटीज को करता है कंट्रोल

अनुसंधान में मैग्नीशियम वाले आहारों को टाइप-2 डायबिटीज का जोखिम कम करने वाला पाया गया है। ग्लूकोज नियंत्रण और इंसुलिन मेटाबॉलिज्म में मैग्नीशियम महत्वपूर्ण भूमिका होती है। वर्ल्ड जर्नल ऑफ डायबिटीज में साल 2015 में प्रकाशित समीक्षा रिपोर्ट में मैग्नीशियम की कमी से इंसुलिन प्रतिरोध से जोड़कर देखा गया है। एक अन्य अध्ययन में पाया गया कि मैग्नीशियम वाली चीजों के सेवन या सप्लीमेंट्स से इंसुलिन संवेदनशीलता में भी सुधार हो सकता है। magnesium and its benefits,essential role of magnesium,magnesium-rich foods,top food sources of magnesium,magnesium in your diet,benefits of magnesium-rich diet,magnesium nutritional sources,incorporating magnesium in your meals,magnesium health benefits,magnesium: nature nutrient माइग्रेन की समस्या होती है दूर

शरीर में मैग्नीशियम की कमी से माइग्रेन की समस्या होने लगती है। कई अध्ययनों में यह पाया गया है कि मैग्नीशियम की खुराक पर्याप्त मात्रा में लेने से माइग्रेन का खतरा कम हो जाता है और इसे नियंत्रित किया जा सकता है। magnesium and its benefits,essential role of magnesium,magnesium-rich foods,top food sources of magnesium,magnesium in your diet,benefits of magnesium-rich diet,magnesium nutritional sources,incorporating magnesium in your meals,magnesium health benefits,magnesium: nature nutrient बढ़ती है स्ट्रैंथ

फिजिकल एक्टिविटी करने के दौरान शरीर को अधिक मैग्नीशियम की आवश्यकता होती है। मैग्नीशियम हमारे शरीर में लैक्टेट को हटाने का काम करता है जो एक्साइज के दौरान शरीर में जमा हो जाता है और यह थकान का कारण बनता है। रिसर्च में पाया गया कि मैग्नीशियम की खुराक लेने से वृद्ध लोगों और मैग्नीशियम की कमी वाले अन्य लोगों को फिजिकल एक्टिविटी के दौरान बेहतर परफॉर्मेंस मिलती है। मैग्नीशियम के प्रमुख स्रोत magnesium and its benefits,essential role of magnesium,magnesium-rich foods,top food sources of magnesium,magnesium in your diet,benefits of magnesium-rich diet,magnesium nutritional sources,incorporating magnesium in your meals,magnesium health benefits,magnesium: nature nutrient हरी पत्तेदार सब्जियां

हरी पत्तेदार सब्जियों से आयरन की कमी पूरी होती है। पर क्या आप जानते हैं मैग्नीशियम का भी बहुत अच्छा स्रोत है। इन सब्जियों से हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ जाता है और मांसपेशियों को मजबूती मिलती है। magnesium and its benefits,essential role of magnesium,magnesium-rich foods,top food sources of magnesium,magnesium in your diet,benefits of magnesium-rich diet,magnesium nutritional sources,incorporating magnesium in your meals,magnesium health benefits,magnesium: nature nutrient कद्दू के बीज

कद्दू के बीजों को रोस्ट करके और नमक डालकर खाना आपके लिए बहुत फायदेमंद होता है। 28 ग्राम कद्दू के बीजों से आप अपनी दैनिक जरूरत का 18% मैग्नीशियम पा सकते हैं। इसमें फाइबर भरपूर होता है इसलिए ये आपके पेट के लिए भी फायदेमंद होता है। इसके अलावा कद्दू के बीजों को आयरन के सबसे बेहतर स्रोतों में गिना जाता है। magnesium and its benefits,essential role of magnesium,magnesium-rich foods,top food sources of magnesium,magnesium in your diet,benefits of magnesium-rich diet,magnesium nutritional sources,incorporating magnesium in your meals,magnesium health benefits,magnesium: nature nutrient बादाम

चूंकी बादाम की तासीर गर्म होती है इसीलिए इनका सेवन सर्दियों में किया जाता है। यह मैग्नीशियम का एक अच्छा स्रोत है। अगर आप रोज पानी में भिगोए हुए पांच बदाम का सेवन करेंगे तो याद आए के साथ-साथ नर्वस सिस्टम से संबंधित बीमारियों से भी बचा जा सकता है। magnesium and its benefits,essential role of magnesium,magnesium-rich foods,top food sources of magnesium,magnesium in your diet,benefits of magnesium-rich diet,magnesium nutritional sources,incorporating magnesium in your meals,magnesium health benefits,magnesium: nature nutrient मूंगफली

मूंगफली का सेवन करके भी आप रोजाना के लिए आवश्यक मैग्नीशियम की मात्रा प्राप्त कर सकते हैं। आंकड़ों के अनुसार एक चौथाई कप तेल में भुने हुए मूंगफली में 63 mg मैग्नीशियम मिलता है। कई लोग पीनट बटर को सेहत के लिए नुकसानदायक मानते हैं जबकि ऐसा नहीं है। अगर आप सीमित मात्रा में इसका सेवन करते हैं तो यह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। आंकड़ों के अनुसार दो चम्मच पीनट बटर में 49 mg मैग्नीशियम पाया जाता है। magnesium and its benefits,essential role of magnesium,magnesium-rich foods,top food sources of magnesium,magnesium in your diet,benefits of magnesium-rich diet,magnesium nutritional sources,incorporating magnesium in your meals,magnesium health benefits,magnesium: nature nutrient पिस्ता

पिस्ता का सेवन भी आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। हालांकि पिस्ता में मैग्नीशियम की मात्रा अपेक्षाकृत कम होती है। मगर इसमें दूसरे पोषक तत्व भरपूर होते हैं, जिसके कारण इसका रोजाना सेवन करना चाहिए। 28 ग्राम पिस्ता से आपको अपने दैनिक जरूरत का 8% मैग्नीशियम मिल जाता है। इसके अलावा पिस्ता में ल्यूटिन और जियजैन्थिन नामक दो तत्व होते हैं, जो आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। कमजोर आंखों वालों को इसे जरूर खाना चाहिए। magnesium and its benefits,essential role of magnesium,magnesium-rich foods,top food sources of magnesium,magnesium in your diet,benefits of magnesium-rich diet,magnesium nutritional sources,incorporating magnesium in your meals,magnesium health benefits,magnesium: nature nutrient एवोकैड़ो

कई फल भी मैग्नीशियम के अच्छे स्रोत होते हैं जिनमें एवोकैडो प्रमुख है। एक कप कटे हुए एवोकैड़ो में लगभग 44 mg मैग्नीशियम मिलता है। एवोकैड़ो में मैग्नीशियम के अलावा और भी कई पोषक तत्व और विटामिन पाए जाते हैं। इस फल का नियमित सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। magnesium and its benefits,essential role of magnesium,magnesium-rich foods,top food sources of magnesium,magnesium in your diet,benefits of magnesium-rich diet,magnesium nutritional sources,incorporating magnesium in your meals,magnesium health benefits,magnesium: nature nutrient काजू

रोजाना 10-12 काजू का सेवन आपके लिए बहुत फायदेमंद होता है। 28 ग्राम काजू में आपकी दैनिक जरूरत का 20% मैग्नीशियम होता है। इसके अलावा इसमें पोटैशियम और आयरन की मात्रा भी भरपूर होती है। काजू का सेवन करने से आपके शरीर में एनर्जी बनी रहती है, जिससे आलस और थकान दूर होती है। इसके अलावा ये बालों के झड़ने की समस्या को रोकने में भी मददगार है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

अमेरिका ने भारत पर 25% टैरिफ लगाने का प्रस्ताव दिया, ट्रेड डील होने पर 17% तक घट सकती है दर
अमेरिका ने भारत पर 25% टैरिफ लगाने का प्रस्ताव दिया, ट्रेड डील होने पर 17% तक घट सकती है दर
अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के सैन्य कमांडरों की बैठक, LAC पर तनाव कम करने पर हुई चर्चा
अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के सैन्य कमांडरों की बैठक, LAC पर तनाव कम करने पर हुई चर्चा
EPFO खाताधारकों के लिए बड़ी खबर, अब UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा; दिसंबर के अंत तक शुरू हो सकती है सुविधा
EPFO खाताधारकों के लिए बड़ी खबर, अब UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा; दिसंबर के अंत तक शुरू हो सकती है सुविधा
केंद्र सरकार ने 11,000 करोड़ रुपये की योजना को दी मंजूरी, देश में बनेंगे आधुनिक निर्माण और इंफ्रास्ट्रक्चर उपकरण
केंद्र सरकार ने 11,000 करोड़ रुपये की योजना को दी मंजूरी, देश में बनेंगे आधुनिक निर्माण और इंफ्रास्ट्रक्चर उपकरण
पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता की देशभर में जांच करेगा FSSAI, 1-2 महीने में आएंगे नतीजे
पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता की देशभर में जांच करेगा FSSAI, 1-2 महीने में आएंगे नतीजे
भारत और सिंगापुर मिलकर मजबूत करेंगे विमान मरम्मत क्षेत्र, MRO सेक्टर में सहयोग को मंजूरी
भारत और सिंगापुर मिलकर मजबूत करेंगे विमान मरम्मत क्षेत्र, MRO सेक्टर में सहयोग को मंजूरी
डाक विभाग को आधुनिक बनाने के लिए 2,632 करोड़ रुपये मंजूर, पोस्ट ऑफिस सेवाओं में होगा सुधार
डाक विभाग को आधुनिक बनाने के लिए 2,632 करोड़ रुपये मंजूर, पोस्ट ऑफिस सेवाओं में होगा सुधार
अक्षय कुमार का खुलासा: 8 घंटे काम करने की शर्त के कारण बड़े प्रोड्यूसर नहीं देते फिल्में
अक्षय कुमार का खुलासा: 8 घंटे काम करने की शर्त के कारण बड़े प्रोड्यूसर नहीं देते फिल्में
मणिरत्नम की 'Inji Vellam' का पहला गाना 'Aachi Aachi' रिलीज, साई पल्लवी के नए लुक ने खींचा ध्यान
मणिरत्नम की 'Inji Vellam' का पहला गाना 'Aachi Aachi' रिलीज, साई पल्लवी के नए लुक ने खींचा ध्यान
विश्व शतरंज चैंपियनशिप: गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरा मुकाबला भी ड्रॉ, स्कोर 1-1
विश्व शतरंज चैंपियनशिप: गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरा मुकाबला भी ड्रॉ, स्कोर 1-1
मूलांक 1 से 9 तक का रहस्य: जानें किस अंक का स्वामी कौन-सा ग्रह माना जाता है
मूलांक 1 से 9 तक का रहस्य: जानें किस अंक का स्वामी कौन-सा ग्रह माना जाता है
मेटाबॉलिज्म क्या है और शरीर में कैसे काम करता है? वजन बढ़ने से लेकर ऊर्जा तक जानें पूरी बात
मेटाबॉलिज्म क्या है और शरीर में कैसे काम करता है? वजन बढ़ने से लेकर ऊर्जा तक जानें पूरी बात
कुंडली में कौन-सा भाव बताता है धन और विवाह का योग? समझें सभी 12 भावों का अर्थ
कुंडली में कौन-सा भाव बताता है धन और विवाह का योग? समझें सभी 12 भावों का अर्थ
बढ़ती उम्र में मांसपेशियां कमजोर क्यों होने लगती हैं? जानें सरकोपेनिया के लक्षण और बचाव के तरीके
बढ़ती उम्र में मांसपेशियां कमजोर क्यों होने लगती हैं? जानें सरकोपेनिया के लक्षण और बचाव के तरीके
astrology