न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

प्रदूषण को डॉ गुलेरिया ने बताया 'साइलेंट किलर', कहा - पहुंच गया है खून तक, फेफड़ों और दिल को पहुंचा रहा नुकसान

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। हवा की गुणवत्ता बेहद खराब तक पहुंच गई। वहीं, एम्स के पूर्व डायरेक्टर डॉ रणदीप गुलेरिया ने बढ़ते प्रदूषण को साइलेंट किलर बताया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 09 Nov 2022 5:29:48

प्रदूषण को डॉ गुलेरिया ने बताया 'साइलेंट किलर', कहा - पहुंच गया है खून तक, फेफड़ों और दिल को पहुंचा रहा नुकसान

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। हवा की गुणवत्ता बेहद खराब तक पहुंच गई। वहीं, एम्स के पूर्व डायरेक्टर डॉ रणदीप गुलेरिया ने बढ़ते प्रदूषण को साइलेंट किलर बताया है। उन्होंने कहा कि पहले प्रदूषण की वजह से सिर्फ फेफड़ों और दिल को खतरा होता था। लेकिन अब यह साबित हो चुका है कि हवा में मौजूद छोटे-छोटे प्रदूषक हमारे खून में घुल जाते हैं, जिससे लोगों में स्ट्रोक, डिमेंशिया और अन्य डिसऑर्डर का खतरा बना रहता है।

टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में डॉ गुलेरिया ने कहा कि अब प्रदूषण का असर बहुत घातक होता जा रहा है। हम इसके नतीजों पर गौर करते हैं। पॉल्यूशन की वजह से बुजुर्ग और बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। अस्पताल जाने वाले बुजुर्गों और बच्चों की संख्या बढ़ गई है। मैं ऐसे लोगों को भी जानता हूं जो इस सीजन में खराब हवा की वजह से कुछ दिनों के लिए दिल्ली छोड़कर देश के अन्य हिस्सों में चले जाते हैं। डेटा से पता चला है कि पॉल्यूशन से हार्ट अटैक की घटनाएं भी बढ़ी हैं क्योंकि इससे खून की धमनियों में सूजन आ जाती है।

randep guleria,air pollution,air pollution silent killer,delhi air pollution,health news,health news in hindi

गुलेरिया ने कहा कि हमारी स्टडी से पता चला है कि दिन के अधिकतर समय दिल्ली का AQI या तो खराब, बहुत खराब या बेहद खराब रहता है। उत्तर भारत में रह रहे लोग लगातार खराब हवा में सांस ले रहे हैं और इसका उनकी पूरी सेहत पर असर दिखना शुरू हो गया है। इससे हार्ट अटैक और श्वास संबंधी परेशानियां हो रही है। प्रदूषण की वजह से बच्चों के फेफड़े प्रभावित होते हैं। फेफड़ों का विकास 20 साल की उम्र तक होता है और अगर आप दूषित हवा ले रहे हैं तो फेफड़ों की क्षमता खराब होती चली जाती है।

randep guleria,air pollution,air pollution silent killer,delhi air pollution,health news,health news in hindi

गुलेरिया ने आगे कहा कि स्टडी बताती है कि दक्षिण भारत के बच्चों की तुलना में दिल्ली में बड़े हो रहे बच्चों के फेफड़े अधिक खराब होते हैं। दिल्ली में रहना दिल संबंधी बीमारियों के लिए जोखिम भरा है। गुलेरिया में वायु प्रदूषण की भयावह स्थिति को देखते हुए इसे साइलेंट किलर बताया। उन्होंने कहा कि अगर आपको सांस लेने में परेशानी है और आप लगातार खराब हवा में सांस ले रहे हैं तो यह स्थिति और घातक हो सकती है। इससे लंग कैंसर और हार्ट अटैक का खतरा अधिक बढ़ सकता है।

randep guleria,air pollution,air pollution silent killer,delhi air pollution,health news,health news in hindi

आपको बता दे, प्रदूषण से निपटने के लिए ढेरों नीतियां और कदम उठाए जाने के बावजूद इस समस्या से निजात नहीं मिल पाया। इसका कारण पूछने पर गुलेरिया ने कहा कि हमें इसे लेकर रणनीति तैयार करनी होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

आज से मैं अनशन शुरू कर रहा हूं...सोनम वांगचुक को हटाने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
आज से मैं अनशन शुरू कर रहा हूं...सोनम वांगचुक को हटाने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'दिल्ली पुलिस ने जबरन उठाया'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'दिल्ली पुलिस ने जबरन उठाया'
'मेरे साथ मारपीट की गई', हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके; जंतर-मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
'मेरे साथ मारपीट की गई', हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके; जंतर-मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल क्यों ले गई दिल्ली पुलिस? सामने आई बड़ी वजह
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल क्यों ले गई दिल्ली पुलिस? सामने आई बड़ी वजह
बीजेपी वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन लेकर आए हैं, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर बोलीं डिंपल यादव
बीजेपी वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन लेकर आए हैं, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर बोलीं डिंपल यादव
'ये क्या गुंडागर्दी चल रही है?', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह
'ये क्या गुंडागर्दी चल रही है?', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे?, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोली RJD
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे?, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोली RJD
सफदरजंग अस्पताल पहुंचीं सोनम वांगचुक की पत्नी, बोली - डॉक्टरों की मंजूरी के बिना....
सफदरजंग अस्पताल पहुंचीं सोनम वांगचुक की पत्नी, बोली - डॉक्टरों की मंजूरी के बिना....
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा एक्शन, टिन्नू यादव और भतीजा मनीष 39 घंटे की पुलिस रिमांड पर
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा एक्शन, टिन्नू यादव और भतीजा मनीष 39 घंटे की पुलिस रिमांड पर
राम मंदिर में बिना पुलिस वेरिफिकेशन हुई भर्ती, 5 कर्मचारी सत्यापन में फेल
राम मंदिर में बिना पुलिस वेरिफिकेशन हुई भर्ती, 5 कर्मचारी सत्यापन में फेल
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका